एक्सप्लोरर

गर्मी में घर को ठंड रखने के लिए अपनाएं ये प्राकृतिक तरीके, एसी-कूलर की भी नहीं पड़ेगी जरूरत

पेड़-पाैधे हमेशा गर्मी में राहत देने का काम करते हैं. अगर आपके घर में स्पेस है तो बड़े पेड़ लगा सकते हैं. लेकिन अगर जगह कम है तो गमलों में पाैधे लगाएं. इन्हें बालकनी या कमरे की ​खिड़की के बाहर रखें.

गर्मी का सितम जारी है. बाहर ही नहीं घर के अंदर भी चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं ने लोगों को बेहाल कर रखा है. ऐसे में गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए एसी और कूलर का सहारा लेना पड़ता है. लेकिन कुछ प्राकृतिक तरीकों को अपनाकर भी घर को ठंडा रखा जा सकता है. आइए इनके बारे में जानते हैं....

विंडो का प्राॅपर इस्तेमाल करें

सभी घर में विंडो होती हैं. गर्मी में इनका प्राॅपर यूज कर घर को ठंडा रखा जा सकता है. इसके लिए गर्मी में सुबह और शाम के समय धूप न होने पर ​विंडो खोलकर रखें. जो घर में प्राॅपर वेंटिलेशन में मदद करता है. ठंडी हवाएं घर में जाने से ठंडक महसूस होती है.

धूप को आने से रोकें

गर्मी में धूप को कमरे में आने से रोकें. इसके लिए ​धूप के समय विंडो और दरवाजे पर पर्दे या कपड़े डाल दें. जिससे धूप अंदर नहीं आ सके. धूप कमरे को गर्म कर सकती है.

पेड़-पाैधे लगाएं

पेड़-पाैधे हमेशा गर्मी में राहत देने का काम करते हैं. अगर आपके घर में स्पेस है तो बड़े पेड़ लगा सकते हैं. लेकिन अगर जगह कम है तो गमलों में पाैधे लगाएं. इन्हें बालकनी या फिर कमरे की ​खिड़की के बाहर रखें. इन पाैधों से टकराकर अंदर कमरे में ठंडी हवा आएगी. जिससे कमरे का टेम्प्रेचर कम होगा. ठंडक महसूस होगी. शाम के समय पौधों में खूब सारा पानी डालें और उन्‍हें अच्‍छी तरह से धोएं, ताकि वे गर्मी में मुरझाएं नहीं और घर को ठंडा रखने में भी मदद करें.

शाम के बाद छत पर डालें पानी

गर्मी के मौसम में शाम होने के बाद छत पर पानी डालने से भी घर को ठंडा रखने में मदद मिलती है. इससे दिनभर धूप से तपने वाली छत का टेम्प्रेचर कम हो जाता है. जब रात में सोते हैं तो पंखे की हवा ठंडी महसूस होती है. 

विंडो पर डालें गीला कपड़ा

गर्मी में विंडो पर गीला कपड़ा डाल दें. इससे बाहर से आने वाली हवा गीले कपड़े से टकराने के बाद ठंडी हो जाएगी. कमरे में ठंडी हवा आने से ठंडक महसूस होगी. टेबल फैन के सामने भी इस तरीके का इस्तेमाल किया जा सकता है.

घर का रंग भी अहम

घर की दीवारों का कलर भी घर को ठंडा रखने में अहम भूमिका निभाता है. इसलिए गर्मियों के मौसम में घर को ठंडे और लाइट कलर्स से रंगवाए. ये घर की दीवारों के तापमान पर असर डालता है. इसके लिए आप सफेद, नीला, हल्का हरा या क्रीम रंग करवा सकते हैं, ये गर्मी को कम महसूस कराते हैं. वहीं, छत पर सफेद चूना लगाने से भी सूरज की गर्मी कम होती है.

कमरे को व्य​व​स्थित रखें

कमरे में जरूरत का ही सामान रखें. अ​धिक सामान या फिर गैर व्यव​स्थित रखने से भी रूट टेम्प्रेचर पर असर पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: बार-बार नाक से आ रहा है खून तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Clean Silver Anklet: पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
पहनते-पहनते काली हो गई है चांदी की पायल? घर पर ही ऐसे करें साफ
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
बार-बार टूट रहे नाखून? शरीर में इस चीज की हो गई कमी
Dal Soup: घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
घर पर बनाना है फटाफट वाला दालों का सूप, तैयार करके रखें ये चीजें
Dal Spilling From Pressure Cooker: कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह
कुकर में बाहर निकल आती है दाल, ये हो सकती है वजह

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
मेरठ: अमित कश्यप मामले में सजा का ऐलान, पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की सजा
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
सहवाग के बेटे आर्यवीर ने काटा बवाल, 19 चौके, 8 छक्के; 173 रन की खेली पारी
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget