एक्सप्लोरर

बार-बार नाक से आ रहा है खून तो हो जाएं सावधान, हो सकती हैं ये बीमारियां

नाक में खून की कई नाजुक धमनियां होती हैं, जो नाक के आगे और पीछे की सतह के करीब होती हैं. ये धमनियां काफी आसानी से डैमेज हो सकती हैं, जिसके कारण नकसीर फूटने की दिक्कत होती है.

गर्मियों में काफी लोगों की नाक से बार-बार खून आ जाता है. आम भाषा में इसे नकसीर फूटना भी कहते हैं. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को यह दिक्कत हो सकती है. ज्यादातर मामलों में इसे सामान्य प्रक्रिया के रूप में देखा जाता है, लेकिन अगर यह दिक्कत बार-बार हो रही है तो यह गंभीर हेल्थ प्रॉब्लम का सिग्नल भी हो सकती है. आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

नाक से खून आने के कारण

नाक में खून की कई नाजुक धमनियां होती हैं, जो नाक के आगे और पीछे की सतह के करीब होती हैं. ये धमनियां काफी आसानी से डैमेज हो सकती हैं, जिसके कारण नकसीर फूटने की दिक्कत होती है. ज्यादा गर्मी  या सर्दी के मौसम में यह दिक्कत कई बार हो जाती है. दरअसल, गर्मियों और सर्दियों में शुष्क हवा नाक की झिल्ली को सुखा सकती है, जिससे खून की धमनियों के फटने का खतरा बढ़ जाता है. कई बच्चे नाक में उंगली डालते हैं और कुछ लोग जोर से नाक साफ करते हैं. इसकी वजह से भी खून की धमनियों को नुकसान पहुंच सकता है, जिससे नकसीर फूट जाती है. 

इन वजहों से भी होता है ऐसा

इसके अलावा साइनसाइटिस या एलर्जी के कारण नाक की झिल्ली में सूजन आ सकती है, जिससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, सर्दी-जुकाम या राइनोवायरस के कारण भी नाक से खून आ सकता है. कुछ लोग खून को पतला करने वाली दवाएं जैसे एस्पिरिन, वारफेरिन या नॉन-स्टेरॉयडल आदि इस्तेमाल करते हैं, जिससे ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है. साथ ही, हाई ब्लड प्रेशर की वजह से भी नकसीर फूटने का खतरा रहता है.

नकसीर फूटने से मिलता है इन गंभीर बीमारियों का संकेत

हीमोफीलिया: यह एक जेनेटिक बीमारी है, जिसमें खून के थक्के बनने के प्रोसेस में रुकावट आती है. इसकी वजह से छोटी-सी चोट या मामूली दबाव से भी काफी देर तक ब्लीडिंग हो सकती है. नाक से बार-बार खून आना हीमोफीलिया का प्रमुख लक्षण हो सकता है.

ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर): ल्यूकेमिया अस्थि मज्जा में बनने वाला कैंसर है, जो ब्लड प्लेटलेट्स की संख्या को कम कर सकता है. इससे ब्लीडिंग की दिक्कत बढ़ जाती है और नाक से बार-बार खून आना इसका लक्षण हो सकता है.

लिवर सिरोसिस और फैटी लिवर: लिवर सिरोसिस या फैटी लिवर होने पर भी खून के थक्के बनने की प्रक्रिया प्रभावित होती है, जिसके कारण नाक से खून आने की समस्या हो सकती है. यह परेशानी उन लोगों में देखी जाती है, जो ज्यादा शराब या हाई कैलोरी वाली डाइट लेते हैं. 

हाई ब्लड प्रेशर: हाई ब्लड प्रेशर नाक में मौजूद खून की धमनियों को नुकसान पहुंचा सकता है, जिससे बार-बार नकसीर की दिक्कत होती है. यह परेशानी खासकर बुजुर्गों में देखी जाती है.

नेजल ट्यूमर: नाक या साइनस में ट्यूमर होने पर नाक से खून आने की दिक्कत हो सकती है. इस कंडीश का कनेक्शन कैंसर से होता है और तुरंत इलाज की जरूरत होती है.

इडियोपैथिक थ्रॉम्बोसाइटोपेनिक परप्यूरा (ITP): इस दिक्कत में खून में प्लेटलेट्स की संख्या कम हो जाती है, जिसके कारण ब्लीडिंग का खतरा बढ़ जाता है. नाक से बार-बार खून आना इसका लक्षण हो सकता है.

हेरेडिटरी हैमोरेजिक टेलैंगिएक्टेसिया (HHT): यह दुर्लभ जेनेटिक डिसऑर्डर है, जिसमें खून की धमनियां असामान्य रूप से विकसित होती हैं. इसकी वजह से नकसीर की समस्या बार-बार हो सकती है.

ये भी पढ़ें: शारीरिक संबंध बनाने के कितने दिन बाद चलता है प्रेग्नेंसी का पता, क्या होती है सबसे पहली पहचान?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Death During Running: रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
रनिंग से पहले इन बातों का रखें ध्यान, वरना हो सकती है मौत
Eating With Henna Hands: मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
मेहंदी लगे हाथ से खाना खाना कितना खतरनाक? जानिए सच्चाई
H1N1 Virus Symptoms: बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
बेंगलुरु के स्कूल में 500 छात्र और 21 स्टाफ बीमार, 2 में H1N1 की पुष्टि
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव, इस राज्य सरकार ने लिया फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
'जिस तरह से...', ट्रंप के भारतीय चुनाव सिस्टम की तारीफ पर MEA का रिएक्शन
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
ईरान बोला- बातचीत के लिए भीख मांग रहा US, ट्रंप ने दिया ये करारा जवाब
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget