एक्सप्लोरर

Child Immunity: बच्चों की इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए अपनाएं ये आसान तरीके, हर चीज खुश होकर खाएगा बच्चा

Child Care: कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ने लगा है. ऐसे में बच्चे की इम्यूनिटी बढ़ाना बहुत जरूरी है. लेकिन अगर बच्चा खाना खाने में नखरे करता है. तो उसे हेल्दी चीजें खिलाने में ये तरीके काम आएंगे.

Child Care During Omicron: ओमिक्रोन के रूप में कोरोना एक बार फिर अपना विकराल रूप दिखा रहा है. इससे डरने की नहीं बल्कि लड़ने की जरूरत है. इस लड़ाई में आपको अपने बच्चे को भी शामिल करना होगा क्योंकि बच्चे देश का भविष्य हैं, जब तक ये इस लड़ाई में शामिल नहीं होंगे, हम ये जंग नहीं जीत पाएंगे. हालांकि इस लड़ाई के लिए अधियारों की नहीं बल्कि हेल्दी डाइट की जरूरत है. अब आपको लग रहा होगा कि हमारा बच्चा तो खाना खाने में इतने नखरे करता है. इसे हेल्दी चीजें कैसे खिलाएं ताकि इसकी इम्यूनिटी बढ़ी रहे. तो आज आपको यहां अपनी इस समस्या के कई समाधान मिल जाएंगे.
 
बच्चे को खाना खिलाने का तरीका
अगर आपके बच्चे की उम्र 2 से 6 साल के बीच है तो आपको उसे डांटकर या जबरदस्ती खाना खिलाने की जरूरत नहीं है. बल्कि आपको उसके खाने में फन ऐड करने की जरूरत है यानी आपको उसे खाना ऐसे खिलाना होगा, जैसे वो कोई गेम खेल रहा है. इसके लिए आप ये तरीका अपनाएं...
  • खुद भी बच्चे की प्लेट में ही खाना खाएं. मिमिक्री करते हुए या पोयम सुनाते हुए एक कोर उसे खिलाएं और एक कोर खुद खाएं.
  • हर कोर के साथ बच्चे को इंवॉल्व रखें. यह हुनर आपको खुद ही विकसित करना होगा. इसमें बच्चों को हैंडल करने के विडियोज आपको मदद कर सकते हैं.
  • काउंसलर की मदद लेना भी एक अच्छा तरीका होता है क्योंकि वो आपको बच्चे के मनोविज्ञान के अनुसार उन्हें डील करने के टिप्स सिखाते हैं. इससे आप अपने बच्चे की परवरिश बेहतर तरीके से कर पाएंगे.
बच्चे को कहानी सुनाएं
बच्चे को ऐसी कहानियां सुनाएं, जिनसे उनके इमेजिन करने की शक्ति बढ़े. जैसे, उन्हें श्रीकृष्ण के बचपन की कहानी सुनाएं. यह तरीका 4 साल से बड़े बच्चे पर अधिक काम करेगा. इन्हें बताएं कि कैसे श्रीकृष्ण अपने बचपन में ही बड़े-बड़े राक्षसों को मार देते थे, जब ये खाना खाकर हेल्दी बनेंगे तो कोरोना और ओमिक्रोन जैसे राक्षसों को मार डालेंगे...कुछ तो इमेजिनेशन आपको भी करनी ही होंगी ना!
 
जरूर बताएं ये बातें
आपके बच्चे की उम्र 6 साल साल से अधिक है तो उसे खाने से मिलने वाले पोषण के बारे में बताना शुरू करेंय बच्चे को बताएं कि मटर में विटमिन- के होता है, इसे खाने से क्या फायदे मिलते हैं. दूध पीने से कैल्शियम मिलता है, इससे क्या फायदे हैं. सब्जी खाने से हीमोग्लोबिन बढ़ता है, वो क्यों जरूरी है... इत्यादि. जब आप ये बातें बच्चे को बताना शुरू करेंगी और कोरोना जैसी महामारी में इन्हें खाना क्यों जरूरी है ये बताएंगी तो बच्चे का खाने में इंट्रस्ट भी बढ़ेगा और उसकी नॉलेज भी बढ़ेगी.
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Wedding Night Tips: शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
शादी की पहली रात बीवी से क्या बात करें, कैसे दिलाएं अपनेपन का अहसास?
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
Karwa Chauth Tips: पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती
पहले साड़ी पहनें या ज्वेलरी? करवा चौथ पर कभी न करें ये 1 गलती

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
दिल्ली-NCR में बारिश से गिरा पारा, AQI में सुधार, आज के लिए भी अलर्ट
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
होमी जहांगीर भाभा कौन थे, कैसे पड़ी भारत के परमाणु कार्यक्रम की नींव?
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
चालू तो हो जाता है लेकिन बंद नहीं होता ट्रिमर, आजमाएं ये तरीका
Embed widget