एक्सप्लोरर

Health Tips : सफेद-पीली फुंसियों से पाना चाहते हैं छुटकारा, तो अपनाएं ये घरेलू टिप्स

मिलिया अक्सर आंखों के नीचे, माथे पर या नाक के पास उभरते हैं. इन फुंसियों में केराटिन भरा होता है. इनमें किसी तरह का दर्द नहीं होता है, इसलिए अक्सर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं.

चेहरे पर निकलने वाली सफेद फुंसियां जिनको मिलिया भी कहते हैं. यह दिखने में सफेद या पीले रंग के होते हैं, जो आंखों के नीचे या फिर नाक, गाल, माथे पर उभरती हैं. मिलिया अक्सर छोटे बच्चों के चेहरे पर ज्यादा दिखते हैं. ये केराटिन से भरे सिस्ट होते हैं जो कि घातक नहीं होते. यह कई कारणों से हो सकती है जैसे स्किन प्रॉडक्ट्स, सूरज की धूप या लंबे समय तक स्टिरॉयड क्रीम लगाने आदि की वजह से. अगर आपको लगता है कि आपको मिलिया की समस्या कई हफ्तों से परेशान कर रही है, तो आज हम कुछ उपाय बता रहे हैं, जिनसे इसे दूर किया जा सकता है.

क्यों होती हैं चेहरे पर ये फुंसियां या मिलिया? सफेद फुंसी यानी मिलिया एक प्रकार की त्वचा की समस्या है, जो चेहरे को प्रभावित करती हैं. यह फुंसी बहुत ही छोटी होती है जो किसी भी उम्र में हो सकती है. जब त्वचा की मृत कोशिकाएं त्वचा के ऊपर आती हैं तब यह मिलिया का रूप ले लेती हैं. मिलिया की समस्या सबसे अधिक बच्चों और युवा लड़कियों में देखी जाती है. ये समस्या उन लोगों में बहुत ज्यादा देखने को मिलती है जो ऑयल बेस्ड स्किन केयर या मेकअप प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे ठीक करने के कुछ आसान उपाय..

शहद का इस्तेमाल करें  मिलिया से छुटकारा पाने के लिए आप शहद का इस्तेमाल भी कर सकते हैं. इसके लिए बढ़िया ऑर्गेनिक शहद लें और इसे फुंसियों वाली जगह पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें फिर चेहरे को पानी से धो लें. ऐसा रोजाना करें, आपको सप्ताह भर में परिणाम दिखने लगेंगे.

सूर्य की किरणों से बचाव  सूर्य की हानिकारक किरणों से मिलिया और भी बदतर हो सकती है. इसलिए अगर आप मिलिया से ग्रसित हैं तो सूर्य की हानिकारक किरणों से चेहरे का बचाव करें. तेज धूप में बाहर जाने से बचें.

ज्यादा मेकअप करने से बचें अगर आप मिलिया से ग्रस्त हैं, तो इसे छुपाने के लिए चेहरे पर अधिक कॉस्मेटिक का प्रयोग न करें. दरअसल कॉस्मेटिक और मेकअप के अन्य उत्पाद रोम छिद्रों को बंद कर सकते हैं, इससे त्वचा अधिक प्रभावित होती है और मिलिया आपकी त्वचा पर और फैल सकती है.

इसे खरोंचे नहीं मिलिया को मुहांसों की श्रेणी में नहीं रखा जा सकता है. यह डेड सेल्स का ही एक रूप होता है जो कुछ सप्ताह में अपने आप समाप्त हो जाता है. इसके कारण दर्द और जलन की समस्या नहीं होती है, इसलिए इसे खरोंच कर निकालने की कोशिश न करें.

डेड स्किन सेल्स साफ करें चेहरे के डेड स्किन सेल्स को साफ करने के लिए सप्ताह में 1-2 बार त्वचा को एक्सफोलिएट करना जरूरी है. इसके लिए आप चेहरे पर इस्तेमाल किए जाने वाले किसी अच्छे स्क्रब की मदद ले सकते हैं या घर पर ही स्क्रब बना सकते हैं.

अच्छे प्रोडक्ट इस्तेमाल करें त्वचा के लिए अच्छी गुणवत्ता वाले मॉइश्चराइजर क्रीम का प्रयोग करें. मॉइश्चराइजर क्रीम आपकी त्वचा की ऊपरी परत से मृत कोशिकाओं को आसानी से निकाल देती है,जिसकी वजह से ये फुंसियां चेहरे पर नहीं दिखाई देती हैं.

ये भी पढ़ें:

मुंह की बदबू से छुटकारा पाने के लिए ये आसान तरीके

स्किन टैनिंग से राहत पाने और त्‍वचा में चमक लाने के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
इजरायल के लोग कितने साल जीते हैं, वहां सबसे ज्यादा क्या खाया जाता है?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
Floor Cleaning Tips: जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
जूते-चप्पल के काले निशान से गंदा है फर्श? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: अनंत सिंह के यहां गुलाब जामुन तैयार, नीरज कुमार के यहां बज रहा शंख
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget