एक्सप्लोरर

Silver Lining: घर की इन चीजों से चमकाएं चांदी, नहीं पड़ेगी सुनार की जरूरत

Lifestyle: चांदी के बर्तनों को धोने के लिए किसी सुनार के पास जाने की जरूरत नहीं है. बल्कि आप कुछ आसान तरीकों से ही बर्तनों को साफ कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस बारे में-

How to Clean Silver : चांदी के बर्तन, गहने, पायल और छल्ला अधिकतर लोगों के घरों में होता है. लेकिन कुछ लोग चांदी की चीजों को पहनने या फिर यूज करने से परहेज करते हैं, क्योंकि इसका रंग बहुत ही जल्द काला पड़ जाता है. अगर आप भी इन समस्याओं की वजह से चांदी के बर्तन और गहनों का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं तो परेशान न हों. आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे घरेलू उपाय बताएंगे जिससे आप अपने घर के चांदी के सामान को चुटकियों में चमका सकते हैं. आइए जानते हैं इन उपायों के बारे में-

सफेद सिरका से चमकाएं चांदी

चांदी के बर्तनों को चमकाने के लिए सफेद सिरका का इस्तेमाल करें. यह काफी अच्छा क्लीनजर है. इसका इस्तेमाल करने के लिए बर्तन में गर्म पानी लें. इसमें थोड़ा सा नमक और सफेद सिरका डालकर घोल लें. इसके बाद इसमें चांदी के सभी सामान डालकर करीब 15 मिनट के लिए छोड़ दें. अब इससे चांदी के सामान को निकालकर कपड़े की मदद से इसे साफ कर लें. इससे आपके चांदी के बर्तन चमक उठेंगे. 

बेकिंग सोडा 

चांदी के बर्तनों को क्लीन करने के लिए आप बेकिंग सोडा यूज कर सकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए बेकिंग सोडा को गर्म पानी के साथ मिक्स कर लें. अब इस पेस्ट को चांदी के बर्तन पर डालकर ब्रश की मदद से इसे रगड़ें. इससे चांदी का सामान चमक उठेगा. 

टूथपेस्ट से चमक उठेगा चांदी का सामान

चांदी के बर्तनों को चमकाने के लिए टूथपेस्ट का इस्तेमाल करें. इसके लिए घर पर रखे चांदी के बर्तनों पर टूथपेस्ट लगा लें. अब इसे कुछ समय के लिए छोड़ दें. इसके बाद कपड़े की मदद से इसे रगड़ें. अब गर्म पानी इन बर्तनों पर डाल लें. इससे चांदी के बर्तन चमकने लगेंगे. गर्म पानी से बर्तन को धोने के साथ आप सादे पानी से चांदी के बर्तन साफ कर सकते हैं.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें- 

Hand Foot Mouth Disease: नोएडा में बच्चों में बढ़े हैंड फुट एंड माउथ यानि HFMD के मामले, ये हैं लक्षण

चिकनगुनिया ठीक होने के 5 दिन बाद तक ऐक्टिव रहता है वायरस, बीमारी से स्वस्थ हुआ व्यक्ति भी फैला सकता है संक्रमण

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
घर पर कैसे बनाएं बाजार जैसा चिली पोटेटो? कमाल की है यह रेसिपी
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
केवल I love you नहीं, इन पंच लाइनों से भी कह सकते हैं अपने दिल की बात, जान लें
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात
दीवाली के लिए पति नहीं दिलवा रहा मनपसंद साड़ी? इन तरीकों से मनवाएं अपनी बात

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget