एक्सप्लोरर

Relationship Tips: झगड़े के बाद ये 3 काम भूलकर भी न करें, आपकी इन बातों से लड़ाई और बढ़ सकती है

How To Resolve A Fight: लड़ाई-झगड़ा किसी भी रिश्ते में हो सकता है, लेकिन इसके बाद आपको ये 3 बातें बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. इससे लड़ाई और बढ़ सकती है. जानिए कैसे खत्म करें झगड़ा?

Resolve Fighting In A Relationship: किसी भी रिश्ते में आपसी नोक-झोंक होना आम बात है. कहते हैं हल्की फुल्की लड़ाई से रिश्ता मजबूत बनता है. पति पत्नी का रिश्ता हो या फिर भाई-बहन और दोस्ती का रिश्ता कई बार रूठना मनाना चलता रहता है. इससे आपका रिश्ता ज्यादा लाइवली रहता है. ऐसे में आपको झगड़े से डरना नहीं चाहिए बल्कि इसे पॉजिटिवली लेना चाहिए. हां ज्यादा लड़ना या फिर लड़ाई को ठीक से खत्म न करने पर समस्या बढ़ सकती है. आज हम आपको कुछ ऐसी बातें बता रहे हैं जो आपको झगड़े के बाद बिल्कुल नहीं करनी चाहिए. इससे आपका रिश्ता हमेशा हेल्दी बना रहेगा. 

1- सुलह का दिखावा न करें- कई बार जब पार्टनर के साथ तेज झगड़ा होता है तो ये लंबा खिच जाता है. ऐसे में कुछ लोग सारी चीजें नॉर्मल होने का दिखावा करने लगते हैं. जिससे चीजें ऊपर से तो ठीक लगती हैं, लेकिन अंदर ठेस बनी रहती है. इससे आपका झगड़ा भले ही शांत हो जाए और नॉर्मल बातचीत होने लगे, लेकिन एक दूसरे के अंदर असहजता बनी रहती है. इससे कई बार आगे बड़ा झगड़ा होने का खतरा रहता है. इसलिए समय लें और बातचीत करके ही झगड़े को शांत करें. 
2- मामले को सुझलाने की जल्दी न करें- कई बार लड़ाई-झगड़ा होने के बाद एक दूसरे को समय देना ज्यादा बेहतर होता है. झगड़ा सुझलाने में जल्दबाज़ी करना ठीक नहीं होता. गर्म दिमाग से चीजें ठीक नहीं होती है. ऐसे में आप खुद और अपने पार्टनर को दिमाग ठंडा करने का समय जरूर दें. जब दोनों शांत हो जाएं तो आपस में बात करके मुद्दे को सुलझाने की कोशिश करें. इससे एक-दूसरे की बात समझने में आसानी होगी और दिमाग ठंडा होने पर आप बेहतर तरीके से सोच पाएंगे. 
3- झगड़ा किस बात पर हुआ इस पर ज्यादा ध्यान न दें- कई बार हम लोग इस बात पर ज्यादा लड़ाई करते हैं कि आख़िरकार झगड़ा शुरू कहां से हुआ. अगर आप भी ऐसा करते हैं तो अपनी ये आदत बदल लें. झगड़े की शुरुआत पर बार-बार फोकस करने से असल मामला हाथ से निकल सकता है. अगर आप झगड़े की शुरुआत पर ही बात करते रहेंगे तो इससे ज्यादा ग़ुस्सा आएगा, और पुरानी बातें सामने आएंगी और गलतफहमी और ज्यादा बढ़ेंगी. इससे आपका रिश्ता और कमजोर होगा. इसलिए पुरानी बातों को सामने न लाते हुए फिलहाल के मामले को सुलझाने की कोशिश करें.

ये भी पढ़ें: Relationship Tips: जानिए कैसे पुरुष महिलाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित करते हैं, क्या आपके अंदर हैं ये क्वालिटी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
खिड़की की मच्छर वाली जाली में धूल जम गई? बिना खराब किए ऐसे होगी साफ
Water Tank Winter Tips: ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
ठंड में भी गर्म रहेगा टंकी का पानी, अभी से कर लीजिए ये जुगाड़
Refrigerator Top Storage: फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
फ्रिज के ऊपर भूलकर भी नहीं रखने चाहिए ये सामान, जान लीजिए जरूरी बात
Water Tank Leakage: छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज
छत पर पानी की टंकी के नीचे रहती है सीलन? तुरंत ऐसे रोकें लीकेज

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
Bihar MLC Election Results LIVE: रिजल्ट का पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: पहला रुझान आया, BJP आगे, जन सुराज को बड़ा झटका!
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
'कांग्रेस ऐसे भड़क उठती है जैसे उसे लाल कपड़ा दिखा दिया', खरगे के बयान पर बोले शिवराज
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा नया इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Cyclone Arnab Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
Live: चक्रवात अर्नब को लेकर NDMA और कैबिनेट सचिव स्तर पर बैठक, बचाव की तैयारी तेज
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
E100 फ्यूल से कितनी बच जाएगी विदेशी मुद्रा, अभी इस पर कितना खर्च?
Embed widget