एक्सप्लोरर

Health Tips: क्या आपको भी गहरी नींद नहीं आती है? करें ये 5 उपाय

Sound Sleep: अगर आप भरपूर और अच्छी नींद लेते हैं तो लंबे समय तक हेल्दी रहते है, लेकिन कुछ लोगों को गहरी नींद नहीं आती है. इससे दिन भर आलस और चिड़चिड़ाहट बनी रहती है. गहरी नींद के लिए आप ये उपाय करें.

Better Sleep At Night Naturally: सेहत के लिए सुकून-भरी और अच्छी गहरी नींद बहुत जरूरी है. जो लोग अच्छी नींद लेते हैं उनका दिमाग शांत रहता है. पाचन क्रिया दुरुस्त रहती है और इम्यून सिस्टम की क्षमता भी बढ़ती है. आपके स्वास्थ्य के लिए गहरी नींद बेहद अहम है. कम नींद के कारण कई तरह की परेशानियां होने लगती हैं. जिन लोगों को अच्छी नींद नहीं आती है उन्हें डायबिटीज, स्ट्रोक और मोटापे का खतरा ज्यादा रहता है.

ऐसा कई बार होता है जब जल्दी नींद नहीं आती है और नींद बार-बार टूटती रहती है. वहीं कुछ लोग गहरी नींद नहीं आने की वजह से परेशान रहते हैं. ज़रा सी आहत से उनकी नींद खुल जाती है. अगर आपके साथ भी ऐसी ही समस्या है तो कुछ उपाय आपको जरूर करने चाहिए. 

गहरी नींद के लिए उपाय

1- गुनगुने पानी से नहाएं- अगर आपको रात में नींद नहीं आती या फिर गहरी नींद नहीं सोते हैं तो सोने से पहले गुनगुने पानी से नहा लें. इससे आपकी तंत्रिकाओं और मांसपेशियों को आराम मिलेगा. आप काफी रिलेक्स महसूस करेंगे और इससे आपको अच्छी नींद आएगी. रात को नहाने से बॉडी टेपंरेचर कम हो जाका है जिससे नींद जल्दी आती है. गुनगुने पानी से नहाने से आप रिलेक्स फील करेंगे. 

2-अकेले सोएं- अगर आपको रोशनी, आवाज और टेंपरेचर की वजह से ठीक से नींद नहीं आती है, तो आप अकेले सोने की कोशिश करें. अक्सर ऐसा होता है कि आपके पार्टनर को ज्यादा ठंडा या गरम पसंद हो सकता है जो आपकी नींद नहीं आने की वजह हो सकती है. इसलिए आप अपने टेंपरेचर के हिसाब से कमरे को रखें और आराम से सोएं. अगर आपका साथी खर्राटें लते है तो आपको सोने में मुश्किल हो सकती है. इसलिए बेहतर होगा आप अलग सोएं. 

3-दिन में एक झपकी लें- जो लोग रात में ठीक से सो नहीं पाते हैं उन्हें दिन में एक नैप जरूर लेनी चाहिए. भले ही आप दिन में सिर्फ 10 से 20 मिनट की नींद लें, लेकिन इससे आपका मूड फ्रेश रहेगा और आपका काम में भी मन लगेगा. दिन की नींद से थकान और चिड़चिड़ापन भी दूर होगा. 

4- सोने से पहले व्यायाम न करें- अच्छी नींद के लिए आप एक्सरसाइज के तुरंत बाद न सोएं. आपकी एक्सरसाइज और नींद में कम से कम 3 घंटे का गैप होना चाहिए. हालांकि कुछ लोगों को लगता है कि व्यायाम करने के बाद माइंड रिलेक्स हो जाता है और नींद अच्छी आती है. लेकिन एक्सपर्ट्स का मानना है कि एक्सरसाइ करने के तुरंत बाद कभी भी सोने की कोशिश न करें.

5- खाने में लाएं बदलाव- अगर आपको जल्दी नींद नहीं आती है या फिर नींद बार-बार टूटती है तो खाने के करीब 3-4 घंटे बाद सोएं. जो लोग खाना खाते ही सो जाते हैं उनके पेट में मौजूद एसिड शरीर की फूड पाइव में पहुंच जाता है. इससे सीने में जलन होने लगती है और गैस की समस्या हो सकती है. इसके अलावा सोने से पहले चाय या कॉफी का सेवन न करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips: आम को खाने से पहले पानी में भिगोकर क्यों रखना है जरूरी, जानिए क्या हैं इसके फायदे

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
लड़ते रहें अमेरिका-ईरान, हम तो अपना ही देश घूम लेंगे
How To Fix Roof Leakage: छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
छत की लीकेज और सीलन से हैं परेशान? ऐसे करें दरारों की पक्की मरम्मत
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
दिल्ली में बढ़ रहे H1N1के केस, मरीजों में गिर रहा ऑक्सीजन लेवल
How To Fix Mushy Rice: चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस
चावल में पड़ गया ज्यादा पानी, एक ब्रेड से खिले-खिले हो जाएंगे राइस

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
UP में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
यूपी में 52 नेताओं को मिला सुरक्षा कवच, CM योगी-मायावती और अखिलेश समेत इनके हैं नाम
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
Fridge Cooling System : फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
फ्रिज को कैसे पता चलता है कब ठंडा करना बंद करना है? अंदर लगा है ये सिस्टम
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
सबसे पहले किसने चखा था बीयर और शराब का स्वाद?
Embed widget