एक्सप्लोरर

Home Tips : घर के पुराने या टूटे हुए बर्तनों से बनाएं ये आइटम, जानें बनाने के आसान तरीके

आइए जानते हैं कि कैसे आप अपने पुराने बर्तनों से कुछ नया और सुंदर बना सकते हैं. यहां जानें आसान तरीके...

अक्सर हमारे घर में कुछ पुराने या टूटे हुए बर्तन होते हैं, जिन्हें हम फेंकने की सोचते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन बर्तनों का इस्तेमाल करके आप अपने घर को सजा सकते हैं? थोड़ी सी क्रिएटिविटी और मेहनत से आप इन पुराने बर्तनों को  नए तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं. आज हम आपको कुछ आसान और रोचक तरीके बताएंगे, जिनसे आप अपने टूटे और बेकार पड़े बर्तनों का रियूज कर सकते हैं. 

पौधे के लिए गमले
क्या आपके घर में कोई पुराना कप या बर्तन टूट गया है? अगर हां, तो उसे फेंकिए मत. इसमें थोड़ी मिट्टी भरिए और एक छोटा पौधा लगा दीजिए. अब इसे अपनी खिड़की या बालकनी पर रख दीजिए. देखिएगा कैसे यह आपके घर को सुंदर बनाता है. आप इस कप के ऊपर हाथ से कुछ पेंटिंग कर सकते हैं. 

घर के वॉल पर लगाएं
अगर आपके पास बड़ी प्लेट या बर्तन है जो अब खाने के काम नहीं आता, तो उसे बेकार न समझें. उस पर सुंदर डिजाइन या चित्र बनाएं. फिर इसे अपने घर की दीवार पर लगा दें. यह न सिर्फ आपके घर की शोभा बढ़ाएगा बल्कि आपको अपनी आर्ट करने का मौका भी देगा. इस तरह आपके घर का एक कोना खास बन जाएगा. 
 
ज्वेलरी बॉक्स बनाएं
अगर आपके घर में प्लास्टिक की कटोरियां हैं जिन पर मसालों के दाग लग गए हैं और वो पुरानी लगने लगी हैं, तो उन्हें फेंकने की बजाय एक नया इस्तेमाल कर सकते हैं. आप इन कटोरियों को मनचाहे रंग से पेंट कर सकते हैं और उसके बाद इनमें अपने झुमके या इयररिंग्स रख सकते हैं. इससे आपकी चीजें सुव्यवस्थित रहेंगी और ढूंढने में भी आसानी होगी. यह तरीका न सिर्फ काम का है बल्कि आपके ड्रेसिंग टेबल को भी सुंदर बना देगा.
 
मग का बनाएं खुबसूरत आइटम
अगर आपके पास पुराना प्लास्टिक का जग है, तो आप उसे एक नए तरीके से इस्तेमाल कर सकती हैं. सबसे पहले तो इस जग को रंगीन कागज या छोटे पत्थरों से सजाएं, जिससे यह और भी खूबसूरत दिखने लगे. फिर इसे आप अपने टेबल पर पेन रखने के लिए इस्तेमाल कर सकती हैं या फिर इसमें फूल लगाकर फ्लावर स्टैंड के रूप में या फिर छोटी-छोटी चीज़ों को रखने के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Kitchen Dustbin Smell: किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget