एक्सप्लोरर

गर्मी में पसीने की बदबू से हैं परेशान? तो इन 4 नुस्खों से करें इसका इलाज

Home Remedies for Sweat Smell: गर्मी में पसीने की बदबू क्यों आती है और कैसे पसीने से होने वाली दुर्गंध को घर पर ही दूर किया जा सकता है?

Home Remedies for Sweat Smell: गर्मी की शुरुआत होते ही जैसे ही पारा चढ़ता है, शरीर से पसीना निकलना आम बात हो जाती है. लेकिन परेशानी तब होती है जब पसीना सिर्फ शरीर ठंडा करने का काम नहीं करता, बल्कि बदबू फैलाने लगता है. ऑफिस, भीड़भाड़ वाली जगह या बस में खड़े होने पर अगर आपके शरीर से दुर्गंध आ रही हो तो न सिर्फ आप खुद असहज महसूस करते हैं, बल्कि आसपास के लोग भी नाक सिकोड़ने लगते हैं. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी बदबू क्यों आती है? ये बदबू शरीर की सतह पर मौजूद बैक्टीरियां की वजह से होती है, जो पसीने के साथ मिलकर दुर्गंध पैदा करते हैं. 

ये भी पढ़े- सुबह उठने के बाद आपके पैरों के तलवों में होता है दर्द, कहीं शरीर में इस चीज की कमी तो नहीं?

नींबू 

नींबू में एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं जो पसीने की बदबू फैलाने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं. 

नहाने से पहले आधा नींबू लेकर बगल या पैरों के तलवों पर रगड़ें

10 मिनट बाद ठंडे पानी से धो लें

दिन में एक बार इसका प्रयोग करें

अगर आपकी स्किन सेंसिटिव है या कट है, तो नींबू न लगाएं

गुलाब जल 

फिटकरी और गुलाब जल मिलकर शरीर को ठंडक देने और बदबू हटाने में बहुत असरदार हैं

एक चम्मच गुलाब जल में थोड़ा सा फिटकरी पाउडर मिलाएं

इसे कॉटन से अपनी बगलों या पैरों पर लगाएं

दिन में दो बार इस्तेमाल करें, खासकर नहाने के बाद

बेकिंग सोडा 

बेकिंग सोडा शरीर की पीएच बैलेंस करता है और बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया को मारता है

एक चुटकी बेकिंग सोडा ले और थोड़ा पानी मिला लें, यानी इसका पेस्ट बना लें

इसे उन जगहों पर लगाएं जहां ज्यादा पसीना आता है

10 मिनट तक ऐसे ही रहने दें, इसके बाद ठंडे पानी धो लें

सप्ताह में 2 बार इसका प्रयोग करें 

नारियल तेल 

नारियल तेल में लॉरिक एसिड होता है जो बैक्टीरिया को खत्म करता है और स्किन को मॉइश्चराइज भी करता है. 

नहाने के बाद थोड़ा सा नारियल तेल पसीने वाली जगहों पर लगाएं

इसमें चाहें तो कुछ बूंदें टी ट्री ऑयल की भी मिला सकते हैं

गर्मी में पसीना आना तो स्वाभाविक है, लेकिन उसकी बदबू से परेशान रहना आपकी मजबूरी नहीं है. ऊपर दिए गए घरेलू नुस्खों से आप बिना केमिकल प्रोडक्ट्स के भी ताजगी बनाए रख सकते हैं. खुद को महकता रखने के लिए अब डिओडरेंट्स पर निर्भर रहने की जरूरत नहीं, किचन और बाथरूम की कुछ चीजें ही काफी हैं. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gas Stove Cleaning: गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय
गैस पर जले दूध के निशान कैसे हटाएं? जानें आसान उपाय
Mirror Cleaning Tips: कैसे चमकाएं घर का आईना? जानें आसान हैक्स
कैसे चमकाएं घर का आईना? जानें आसान हैक्स
Silver Cleaning Tips: काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
काले पड़ गए चांदी के बर्तन? घर पर ही ऐसे लौटेगी चमक
Water Bottle Smell Problem: रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत
रोज धोने पर भी बोतल से आती है बदबू? छोड़ें ये आदत

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
अमेरिका संग युद्ध में कूदा सऊदी अरब, इराक पर बम बरसाकर मचाई तबाही
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज 54 जिलों में मेघगर्जन, वज्रपात का अलर्ट
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'सुप्रीम कोर्ट की शर्तें मंजूर नहीं, ', CJP भड़की, सरकार को अल्टीमेटम
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
'अपमानजनक नहीं था', वैभव पर दिए बयान पर अश्विन ने दी सफाई
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, जानें संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
लता मंगेशकर के सामने हुए शर्मिंदा, दिलीप कुमार ने लगाई थी फटकार, संजय दत्त के दिलचस्प किस्से
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
केंद्र सरकार ने लिया बड़ा फैसला, 1 कार 1 अधिकारी वाली पॉलिसी लाई
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
'पंजाब चुनाव में BJP भुगतेगी खामियाजा', पेपर लीक पर बोले भगवंत मान
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
जब सड़कों पर बहा बीयर का समंदर, कई लोगों की हुई थी मौत
Embed widget