एक्सप्लोरर

नमक के डिब्बे में क्यों रखे जाते हैं चावल, जान लीजिए राज?

आपने अक्सर सुना होगा कि नमक को नमी से बचाने के लिए डिब्बे में चावल रखे जाते हैं, यह एक घरेलू और पूराना नुस्खा है. ऐसे में जानिए इसके पीछे के सही कारण और काम करने का तरीका.

रसोई में रखे नमक का डिब्बा कुछ समय बाद गीला या नम हो जाना आम बात है. खासकर बारिश और ज्यादा नमी वाले मौसम में नमक के दाने आपस में चिपकने लगते हैं और उसे निकालना मुश्किल हो जाता है. इसी समस्या से बचने के लिए कई घरों में नमक के डिब्बे में थोड़े से चावल डालकर रखे जाते हैं. आपने भी शायद अपने घर या किसी रिश्तेदार की रसोई में ऐसा जरूर देखा होगा.

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर नमक के साथ चावल ही क्यों रखे जाते हैं? दरअसल यह नमी को कंट्रोल करने वाला एक आसान तरीका है. आइए जानते हैं कि यह काम कैसे करता है और नमक को नमी से बचाने के लिए और किन चीजों को इस्तेमाल करना बेहतर होता है.

नमक में नमी क्यों आती है?

नमक का नेचर ऐसा होता है कि वह वातावरण में मौजूद नमी को अपनी ओर खींच सकता है. इसे साइंस में हाइग्रोस्कोपिक नेचर कहा जाता है. जब हवा में नमी ज्यादा होती है, तो नमक के दानों की सतह पर पानी की पतली परत बनने लगती है. इसकी वजह से धीरे-धीरे नमक के दाने आपस में चिपक जाते हैं और डिब्बे में गांठें बनने लगती हैं. रसोई में खाना बनाते समय भाप, गीले हाथ या गीला चम्मच इस्तेमाल करने से भी नमक के डिब्बे में नमी पहुंच जाती है. यही वजह है कि बरसात के मौसम में यह समस्या ज्यादा दिखाई देती है.

चावल डालने से क्या होता है?

नमक के डिब्बे में कुछ सूखे चावल डालने से नमक की नमी को कम करने में मदद मिलती है. चावल सूखा और दानेदार होता है, इसलिए वह डिब्बे के अंदर मौजूद कुछ नमी को अपने आसपास रोकने में मदद करता है. इसके अलावा चावल के दाने नमक के छोटे-छोटे कणों को अलग रखने में भी सहायक होते हैं. हालांकि डिब्बे में बहुत ज्यादा पानी या लगातार नमी जा रही है, तो केवल चावल डालने से समस्या पूरी तरह खत्म नहीं होती है. ऐसे में आपको उसके पीछे की वजह जाननी चाहिए.  

यह भी पढ़ें: गर्म तवा पानी में क्यों नहीं डालना चाहिए, क्या है इसके पीछे का साइंस?

कितने चावल डालने चाहिए?

इसके लिए बहुत ज्यादा चावल की जरूरत नहीं होती. नमक के डिब्बे के आकार के हिसाब से कुछ सूखे चावल के दाने पर्याप्त होते हैं. इन्हें सीधे नमक में डालकर रखा जा सकता है. अगर डिब्बा बड़ा है तो थोड़ी अधिक मात्रा इस्तेमाल की जा सकती है. ध्यान रखें कि चावल पूरी तरह सूखे होने चाहिए. गीले या नमी वाले चावल डालने से फायदा होने के बजाय नमक में नमी बढ़ सकती है. वहीं समय-समय पर चावल को बदल देना भी बेहतर रहता है, खासकर अगर वे नमी खींचकर नरम हो गए हों.

नमक को सूखा रखने के और तरीके

नमक में चावल डालने के अलावा कुछ छोटी आदतें भी इसकी नमी कम करने में मदद कर सकती हैं. नमक के डिब्बे को हमेशा सूखी जगह पर रखें और उसे गैस की भाप या सिंक के बिल्कुल पास रखने से बचें. नमक निकालने के लिए हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें. डिब्बे का ढक्कन भी अच्छी तरह बंद होना चाहिए.

यह भी पढ़ें: Dal Tadka: कहीं आप भी तो नहीं लगा रहे दाल में गलत तड़का? नोट करें असली ट्रिक

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Hanger Storage Ideas: आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
आपस में उलझे रहते हैं अलमारी के हैंगर, इन्हें ऐसे करें अरेंज
Rice Storage Tips: बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
बाजार से लाते हैं चावल, ऐसे जानें कितने दिन में हो जाएगा खराब?
वॉशिंग मशीन से आ रही बदबू, इन हिस्सों की करें सफाई
वॉशिंग मशीन से आ रही बदबू, इन हिस्सों की करें सफाई
कुकर में सीटी आने से पहले ही निकल जाती है भाप? इस पार्ट पर दें ध्यान
कुकर में सीटी आने से पहले ही निकल जाती है भाप? इस पार्ट पर दें ध्यान
Advertisement

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'...तो यह पूरी तरह से उल्लंघन होगा', CJI सूर्यकांत ने राहुल गांधी को लिखी चिट्ठी
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
'अब केवल टैंक आना बाकी...', जंतर-मंतर पर सशस्त्र बल की तैनाती पर बोले अखिलेश
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
राहुल गांधी ने ज्ञानेश कुमार के सामने रखी शर्त, बोले- 'आप अपराधी नहीं, आपको छोड़ देंगे...'
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
वेस्टइंडीज ने 2000 सिक्स लगाकर बनाया टी20 का वर्ल्ड रिकॉर्ड, भारत पीछे-पीछे
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
दिग्गज मराठी एक्ट्रेस मधु कांबीकर का निधन, निभा चुकी हैं नाना पाटेकर की मां का रोल
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
सौरव दास-आशुतोष रांका फिर थाने पहुंचे, कहा- '24 घंटे का अल्टीमेटम, उसके बाद...'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
जंतर-मंतर वाले आदेश पर जन सुराज की पहली प्रतिक्रिया, 'मोदी सरकार…'
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
बिना खेत कैसे कर सकते हैं मशरूम की खेती, इसमें कितनी लागत?
Embed widget