एक्सप्लोरर

होली पर घर की सजावट के लिए सिंपल टिप्स, घर को दें एक नया और खूबसूरत लुक

होली का त्योहार रंगों का त्योहार है, और इस खास मौके पर हम सभी अपने घर को नया और खूबसूरत रूप देना चाहते हैं. यहां कुछ आसान टिप्स दिए गए हैं, जो आपके घर को होली के मौके पर खास बना देंगे..

 
होली वो खास समय होता है जब हम सभी रंगों के साथ खुशियां भी बांटते हैं. इस दिन, हम एक-दूसरे के घर जाते हैं, ढेर सारी मस्ती करते हैं और साथ में खूब सारे अलग-अलग तरह के खाने का आनंद उठाते हैं. इस दौरान, हम अपने घर को भी खास तरह से सजाते हैं. फूल और रंगोली से हम अपने घर को और भी सुंदर बना देते हैं. यह सजावट और खाना हमारी होली की खुशियों में चार चांद लगा देता है. आज हम आपको होली पर घर सजाने की कुछ आसान और मजेदार तरीके बताएंगे. 

फूलों की सजावट
अपने घर के दरवाजे और कमरों में गेंदा और गुलाब के फूलों की मालाएं लगाएं. ये फूल आपके घर में नई ताजगी और सुंदरता भर देंगे. इससे घर और भी खूबसूरत लगेगा और सबका मन खुश हो जाएगा.  

DIY रंगोली
अपने घर के मुख्य दरवाजे पर खूबसूरत रंगोली बनाना न भूलें. आप इसे बनाने के लिए चावल का आटा, रंग-बिरंगे फूल और विभिन्न रंगों का पाउडर इस्तेमाल कर सकते हैं. रंगोली आपके घर के प्रवेश द्वार को और भी आकर्षक बना देगी और सबका मन मोह लेगी. ये त्यौहार की खुशियों और उत्साह को दर्शाता है. 

रंगीन दीवारें
अगर आप अपने घर को एक नई और ताजगी भरी लुक देना चाहते हैं, तो क्यों न दीवारों पर नया पेंट किया जाए? कुछ खास दीवारों को उज्ज्वल और चमकीले रंगों से पेंट करने की सोचें. जैसे कि सनी येलो, स्काई ब्लू, या हरा - ये सभी रंग आपके घर को खुशमिजाज और जीवंत बना देंगे. इससे आपका घर न सिर्फ खूबसूरत दिखेगा बल्कि आपको और आपके परिवार को भी एक नई ऊर्जा का एहसास होगा.

रंगीन पर्दे और कुशन
अपने घर को रंग-बिरंगे पर्दे और कुशन से सजाएं. लाल, पीला, हरा, नीला जैसे खिले रंग लगाने से घर हंसी खुशी से भर जाता है. ये सजावट आपके घर को और भी आकर्षक बना देगी. इन सिंपल टिप्स को अपनाकर आप अपने घर को होली के लिए तैयार कर सकते हैं और इस रंगीन त्योहार को और भी खास बना सकते हैं. तो इस होली पर अपने घर को नए और खूबसूरत रूप में सजाएं और त्योहार का मजा लें. 

यह भी पढ़ें: तेल ही नहीं नारियल के पानी में भी हैं बालों के लिए कई जादुई गुण, इस तरह करें इस्तेमाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
कपड़ों से चुटकियों में चले जाएंगे जिद्दी दाग, सर्फ के साथ लगाएं ये जुगाड़
Bathroom Wall Mold: बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
बाथरूम की दीवारों पर जम गई है फफूंदी? इसे ऐसे करें ठीक
Wall Paint Bubbling: दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
दीवार का पेंट उखड़ रहा है? सीधे दोबारा पेंट करने की न करें भूल
Homemade Candles: घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर
घर में कैसे बनाएं फैंसी मोमबत्ती? दीवाली पर जगमगाएगा घर

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
थलापति विजय राहुल गांधी के साथ! ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया गठबंधन के प्रदर्शन में शामिल होगी TVK
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget