एक्सप्लोरर

Home Tips: फ्रिज में रखे-रखे अकड़ जाता है पनीर तो ऐसे करें सॉफ्ट, बड़े काम के हैं ये टिप्स

How to Keep Paneer Fresh: वेज खाने वालों के लिए पनीर ही जन्नत है. अगर वह फ्रिज में रखे-रखे कड़ा हो जाए तो खाने का स्वाद खराब हो जाता है.

वेज खाने वालों को घर में कुछ भी स्पेशल बनाना हो तो पनीर के अलावा कुछ और नजर ही नहीं आता है. यही वजह है कि अधिकतर लोगों के फ्रिज में पनीर लगभग होता ही है. हालांकि, जब पनीर कई दिन तक फ्रिज में रखा रहता है तो वह थोड़ा कड़ा हो जाता है, जिससे सब्जी का स्वाद भी खराब हो जाता है. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जिससे फ्रिज में कई दिन रखने के बाद भी पनीर कड़ा नहीं होगा. 

फ्रिज में क्यों कड़ा हो जाता है पनीर?

सबसे पहले सवाल यह उठता है कि फ्रिज में रखने के बाद भी पनीर कड़ा क्यों हो जाता है. दरअसल, फ्रिज में रखे-रखे पनीर की नमी धीरे-धीरे कम होने लगती है, जिसके चलते पनीर के अंदर का पानी सूखने लगता है और वह कड़ा होने लगता है. आइए आपको बताते हैं कि पनीर को कड़ा होने से कैसे बचाएं.

सबसे पहले करें यह काम

जब भी आप पनीर खरीदकर लाएं तो उसे साफ पानी से कम से कम दो-तीन बार जरूर धोना चाहिए. दरअसल, बाजार में पता नहीं होता कि पनीर किस तरह से लाया गया. ऐसे में उसे साफ करना बेहद जरूरी होता है, क्योंकि इससे पनीर की सारी गंदगी निकल जाती है. 

यह है पनीर को स्टोर करने का तरीका

गौर करने वाली बात यह है कि पनीर प्रोटीन का प्रमुख सोर्स है, जो जल्दी खराब होता है. ऐसे में पनीर को साफ पानी से धोने के बाद उसे अलग प्लेट में रख लीजिए. अब एक कटोरे या बर्तन में साफ पानी ले लीजिए और उसमें थोड़ा-सा नमक-हल्दी पाउडर मिला लीजिए. इसी पानी में पनीर को डाल दीजिए और फ्रिज में रख दीजिए. इससे पनीर कई दिन तक खराब नहीं होता है. हालांकि, यह बात ध्यान रखने वाली है कि इससे पनीर दो-तीन दिन तक ही ठीक रहता है. इसके बाद वह खराब होने लगता है. 

अगर पनीर हार्ड हो गया तो क्या करें?

बाजार से खरीदे गए पनीर को तो हल्दी-नमक के पानी से बचाया जा सकता है, लेकिन अगर फ्रिज में रखा पनीर कड़ा हो चुका है तो उसे कैसे ठीक कर सकते हैं. ऐसे पनीर को ठीक करने के लिए एक बर्तन में गरम पानी ले लीजिए और उसमें थोड़ा-सा नमक डाल दीजिए. अब इस पानी में पनीर के टुकड़ों को करीब 10 मिनट के लिए छोड़ दीजिए. थोड़ी देर बाद पानी फेंक दीजिए. आप देखेंगी कि पनीर पहले की तरह सॉफ्ट हो जाएगा. हालांकि, यह पनीर ज्यादा दिन तक रखा नहीं जा सकता है. इसे जल्दी खत्म करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: 7 या 10 दिन नहीं, महीनों ठीक रहेगा छिला लहसुन, कर लेना बस यह काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Dark Mehndi Color: हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
हाथों में नहीं चढ़ता मेहंदी का रंग? नोट करें डार्क करने के 5 हैक्स
Coriander Chutney Storage: धनिया की चटनी कितने दिन में खराब हो जाती है, कब तक रहती है फ्रेश?
धनिया की चटनी कितने दिन में खराब हो जाती है, कब तक रहती है फ्रेश?
Sticky Bathroom Floor: बाथरूम में पैर रखते ही चिपकता है फर्श? 1 गलती से होती है ये समस्या
बाथरूम में पैर रखते ही चिपकता है फर्श? 1 गलती से होती है ये समस्या

वीडियोज

Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Chaar Ki Chaal : बाबा बागेश्वर...अखिलेश को सता रहा डर? | Dhirendra Shastri | Akhilesh Yadav | ABP
Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
डेमोक्रेट्स 200 पार...US के दोनों सदनों में हारी ट्रंप की पार्टी, क्या है ताजा आंकड़ा?
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
PM मोदी ने शरद पवार को किया फोन, कहा- 'हमें गाइड करते रहें'
US Election Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
Winner List: अमेरिकी संसद में भारतवंशियों का डंका, पिया डांडिया समेत किसने दर्ज की जीत?
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
बाज सी नजर, चीते सी फुर्ती... रोहित शर्मा ने किया कमाल का रन आउट, सभी के उड़े होश
Godzilla Minus Zero: 'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
'रामायण' के डर से टली 'गॉडजिला माइनस जीरो'! भारत में अब इस दिन रिलीज होगी फिल्म
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
AQI Today: पंजाब-हरियाणा में सांस लेना मुश्किल, AQI 900 पार, प्रदूषित शहरों में दिल्ली किस नंबर पर?
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
अनंत सिंह बेटी की शादी के दिन कराएंगे प्रतियोगिता, जीतने वाले को देंगे थार
Lemon Storage Tips: महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
महीनों तक नहीं सूखेगा नींबू! नोट करें स्टोर करने के 5 आसान तरीके
Embed widget