एक्सप्लोरर

Home Tips: लाइफ हो जाएगी जिंगालाला... आजमाएं ये टिप्स तो हमेशा फ्रेश रहेगा घर में बना मसाला

How To Store Kitchen Masala: किचन की जान की बात करें तो सबसे पहले जिक्र मसालों का ही होता है. आइए जानते हैं कि इन मसालों को हमेशा फ्रेश कैसे रख सकते हैं.

गर्मी के मौसम ने हर किसी का दम निकालकर रख दिया है. आलम यह है कि भीषण गर्मी की वजह से आम इंसान तो परेशान है ही, लेकिन इसकी वजह से किचन की तमाम चीजें भी खराब हो जाती हैं. इस लिस्ट में किचन के मसाले भी शामिल हैं, जो ज्यादा गर्मी की वजह से खराब होने लगते हैं. अगर आप इन ट्रिक्स को आजमाते हैं तो मसाले हमेशा फ्रेश रहेंगे.

क्यों खराब हो जाते हैं मसाले?

आमतौर पर महिलाएं किचन के मसालों को मसालदानी में रखना पसंद करती हैं. इसमें मसाले कवर तो रहते हैं, लेकिन इससे उनके खराब होने के चांसेज काफी ज्यादा बढ़ जाते हैं. दरअसल, मसालदानी से मसालों में गंदगी तो नहीं जाती, लेकिन बार-बार हवा के संपर्क में आने से उनकी खुशबू और रंगत पर असर जरूर पड़ जाता है. इसकी वजह से खाने का स्वाद भी खराब होने का डर रहता है.

काफी काम के होते हैं एयरटाइट डिब्बे

अगर आप मसालों को हमेशा फ्रेश रखना चाहती हैं तो इन्हें एयरटाइट डिब्बों में रख सकती हैं. इसके लिए एयरटाइट जार या स्टील के छोटे-छोटे बॉक्स काफी मददगार साबित हो सकते हैं. दरअसल, इस तरह के डिब्बों में नमी नहीं आ पाती, जिसके चलते मसालों के खराब होने का डर नहीं रहता है. यह बात जरूर ध्यान रखें कि मसाला रखने से पहले एयरटाइट डिब्बों को अच्छी तरह साफ कर लें. अगर डिब्बा गीला है तो उसे धूप में रखकर अच्छी तरह सुखा लेना चाहिए. इसके बाद ही उसमें मसाले रखने चाहिए.

पैकेट भी आते हैं बेहद काम

घर में बने मसाले एकदम साफ और शुद्ध होते हैं. अगर आपने ज्यादा मसाला पीस लिया है तो भी परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप पिसे हुए मसालों के छोटे-छोटे पैकेट बना लीजिए. इसके बाद जरूरत के हिसाब से एक पैकेट खोलकर इस्तेमाल कर लीजिए. इससे बाकी मसाले सुरक्षित रहते हैं. आप पिसे हुए मसालों को ज्यादा वक्त तक संभालकर रखना चाहती हैं तो इन्हें फ्रिज में रख सकती हैं.

सूरज की रोशनी से मसालों को बचाना जरूरी

अगर आप मसालों को सूरज की रोशनी से बचाएंगी तो उनकी लाइफ बढ़ जाती है. साथ ही, खुशबू भी बरकरार रहती है. सूरज की रोशनी में मसाले रखने से उनकी खुशबू खत्म हो सकती है. यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि मसाले कभी भी तेज आंच या गैस स्टोव के पास नहीं रखने चाहिए. इस वजह से भी मसालों के खराब होने की आशंका बढ़ जाती है. मसालों का स्वाद बरकरार रखना चाहती हैं तो उन्हें गर्म जगहों से दूर रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: रातभर खून पीते हैं खटमल तो आजमा लें यह ट्रिक और हमेशा-हमेशा के लिए कह दें अलविदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Kitchen Spices Safety Tips :किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
किचन के मसालों का रंग बदल गया? ऐसे पहचानें इस्तेमाल करना सुरक्षित है या नहीं
Termite Prevention: क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
क्या बारिश में आपके घर भी लग रही है दीमक? भूलकर भी न करें ये गलतियां, ऐसे रखें सुरक्षित
Pillow Cleaning Tips: तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
तकिए से आ रही है अजीब बदबू? बिना धोए चुटकियों में फ्रेश करने की नोट करें ये सीक्रेट ट्रिक
How To Dry Wet Shoes: बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट ठीक करने का सही तरीका
बारिश में गीले जूते सुखाने में न करें ये गलती, नोट करें झटपट ठीक करने का सही तरीका

वीडियोज

Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget