एक्सप्लोरर

Home Tips: रातभर खून पीते हैं खटमल तो आजमा लें यह ट्रिक और हमेशा-हमेशा के लिए कह दें अलविदा

How to Remove Bedbugs: क्या आप भी खटमल से परेशान हैं? अगर आपका जवाब हां है तो यह रिपोर्ट खास आपके लिए तैयार की गई है.

दिनभर की थकान के बाद जब आप बिस्तर पर चैन की नींद लेने के लिए पहुंचते हैं तो कुछ देर बाद कान के निचले हिस्से और शरीर के कई अंगों की नरम स्किन पर चुभन महसूस होती है. बार-बार खुजली आती है और स्किन लाल हो जाती है. सही पहचाना, आप खटमल के शिकार बनते हैं. पूरी रात खटमल चैन से आपका खून पीते हैं और सुबह बिस्तर के कोनों में दुबक जाते हैं. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप खटमल को हमेशा-हमेशा के लिए अलविदा कह सकते हैं.

बेहद काम का होता है लैवेंडर का तेल

खटमल से छुटकारा पाना चाहते हैं तो लैवेंडर का तेल काफी काम आ सकता है. इसके लिए आपको किसी बर्तन में थोड़ा पानी लेना होगा और उसमें 10 बूंद लैवेंडर का तेल मिलाकर स्प्रे बॉटल में भर लीजिए. घर में जिन-जिन जगह खटमल होने का अंदेशा है, वहां इस लिक्विड का छिड़काव कर दीजिए. कुछ ही दिन में खटमल आपका घर छोड़कर भाग जाएंगे.

नींबू का रस भी बेहद कारगर

अगर नेचुरल तरीके से खटमल भगाना चाहते हैं तो नींबू का रस भी दमदार होता है. इसके लिए आपको कुछ नींबू का रस निकालना है और उसे थोड़े-से पानी में मिलाकर लिक्विड तैयार करना होगा. इस लिक्विड को बेड के किनारों और खटमल वाली जगहों पर डालने से जल्द ही असर दिखने लगता है. 

खटमल भगाने में लहसुन भी मददगार

लहसुन की स्मेल से भी खटमल घर से भगाए जा सकते हैं. इसके लिए आपको लहसुन को छीलकर उसकी कुछ कलियों को कुचलना होगा. अब लहसुन की इन कलियों को बिस्तर के आसपास उन जगहों पर रख दीजिए, जहां खटमल होने की आशंका है. कुछ ही दिन में खटमल घर छोड़कर चले जाएंगे.

काम आ सकते हैं गर्म पानी

गर्म पानी की मदद से भी आप खटमल से निजात पा सकते हैं. इसके लिए आपको पानी को बेहद तेज गर्म करना होगा. इसका मतलब यह है कि पानी अच्छी तरह उबालना होगा. इसके बाद जिन जगहों पर खटमल हैं, वहां गर्म पानी डाल दीजिए. इस उपाय को सप्ताह में दो बार करने से खटमल पूरी तरह खत्म हो जाएंगे.

वैक्यूम क्लीनर भी किसी से कम नहीं

घर में अगर खटमल काफी ज्यादा हो गए हैं तो आप उनसे निजात पाने के लिए वैक्यूम क्लीनर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. घर में जहां भी खटमल होने का अंदेशा है, वहां वैक्यूम क्लीनर को ऑन करके कई बार घुमा दीजिए. इससे वैक्यूम क्लीनर सभी खटमल और उनके अंडों को खींच लेगा. इसके बाद घर में खटमल नजर नहीं आएंगे.

यह भी पढ़ें: बाथरूम रहता है गंदा तो यूज कर लीजिए 10 रुपये की यह चीज, फिर चमकेगा कोना-कोना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Fresh Mangoes: आम को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश? यह तरीका जान लेंगे तो आ जाएगा मजा
आम को लंबे समय तक कैसे रखें फ्रेश? यह तरीका जान लेंगे तो आ जाएगा मजा
Wooden Door Swelling: लकड़ी के दरवाजे बरसात में फूल गए? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में खुद ऐसे करें ठीक
लकड़ी के दरवाजे बरसात में फूल गए? बिना बढ़ई बुलाए मिनटों में खुद ऐसे करें ठीक
Home Cleaning Tips: कुकर की सीटी से नहीं आ रही ठीक से हवा? बड़े खतरे से पहले इस जादुई ट्रिक से करें साफ
कुकर की सीटी से नहीं आ रही ठीक से हवा? बड़े खतरे से पहले इस जादुई ट्रिक से करें साफ
Dustbin Cleaning: डस्टबिन की बदबू और जिद्दी दागों से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान हैक्स, तुरंत मिलेगी राहत
डस्टबिन की बदबू और जिद्दी दागों से हैं परेशान? आजमाएं ये आसान हैक्स, तुरंत मिलेगी राहत

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
'ये जो फोटो-वोटो लाए हैं...', हाइड्रोजन ट्रेन को रवाना करते वक्त SPG को पीएम मोदी ने क्या दिया आदेश?
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
यूपी से निकला जिन्ना का जिन्न, सीएम योगी बोले- कांग्रेस और सपा के लोग इनके उपासक
आप और सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
आप-सपा के बाद सोनम वांगचुक को मिला कांग्रेस का साथ, पवन खेड़ा ने जंतर-मंतर पहुंचकर की मुलाकात
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
स्पेन या अर्जेंटीना, किसके सिर सजेगा ताज? जानिए कब, कहां और कैसे देखें FIFA World Cup 2026 का महामुकाबला
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Sonam Wangchuk Hunger Strike: लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
लंबे वक्त तक भूख हड़ताल से कौन-से अंग सबसे पहले होते हैं खराब, कब फेल होने लगता है सिस्टम?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
अश्वगंधा से लेकर स्टीविया तक किसमें है ज्यादा कमाई, कौन से पौधे की खेती करें किसान?
Embed widget