एक्सप्लोरर

Switchboard Cleaning Tip: घर में लगे बिजली के बोर्ड को बगैर पानी ऐसे चमकाएं, दिवाली पर अलग दिखेगा घर

दिवाली की सफाई में बिजली के बोर्ड पर जमी गंदगी भी हटाना जरूरी है, लेकिन एक छोटी सी गलती आपको खतरे में डाल सकती है. जानिए बिना पानी के चमकाने का आसान तरीका.

दिवाली आते ही लोग घर के कोने-कोने की सफाई में जुट जाते हैं. दीवारें, खिड़कियां, दरवाजे और फर्नीचर तो चमका दिए जाते हैं, लेकिन बिजली के स्विच बोर्ड अक्सर गंदे रह जाते हैं. इन पर उंगलियों के निशान, धूल और चिकनाई जमने लगती है, जिससे सफेद बोर्ड भी पीले और पुराने दिखाई देने लगते हैं. कई लोग इन्हें साफ करने के लिए गीला कपड़ा या पानी इस्तेमाल कर लेते हैं, लेकिन ऐसा करना खतरनाक होता है. बिजली के बोर्ड की सफाई हमेशा सावधानी से और बिना पानी के करनी चाहिए.

सबसे पहले बिजली सप्लाई बंद करें

बिजली के बोर्ड की सफाई शुरू करने से पहले उसकी बिजली सप्लाई बंद करना बेहद जरूरी है. इसके लिए मेन स्विच या संबंधित सर्किट ब्रेकर बंद कर दें. केवल स्विच ऑफ करना काफी नहीं है, क्योंकि बोर्ड के अंदर बिजली का कनेक्शन बना रहता है. सफाई शुरू करने से पहले यह भी सुनिश्चित करें कि बोर्ड पूरी तरह सूखा हो और उसके आसपास पानी या नमी न हो. अगर बोर्ड टूटा हुआ है, तार बाहर निकले हैं या उसमें चिंगारी आने जैसी समस्या है, तो खुद सफाई करने के बजाय इलेक्ट्रीशियन को बुलाएं.

यह भी करें : Woollen Clothes Smell: ऊनी कपड़ों से आ रही है गंदी बदबू, धोते समय करें ये काम 

सूखे कपड़े और मुलायम ब्रश का करें इस्तेमाल

बिजली की सप्लाई बंद करने के बाद बोर्ड की बाहरी सतह को साफ करने के लिए सूखे माइक्रोफाइबर कपड़े का इस्तेमाल करें. इससे धूल और उंगलियों के निशान आसानी से हट जाते हैं. स्विच के किनारों और कोनों में जमी धूल निकालने के लिए सूखे, मुलायम ब्रश का इस्तेमाल करें. ध्यान रखें कि कोई भी नुकीली चीज स्विच के अंदर न डालें. सफाई करते समय बोर्ड पर ज्यादा दबाव न डालें और किसी भी तरह का गीला कपड़ा, स्प्रे या लिक्विड क्लीनर इस्तेमाल न करें.

ज्यादा गंदगी होने पर क्या करें?

अगर बोर्ड पर चिकनाई या जिद्दी दाग जमा हैं, तो उसे खोलकर या उसके अंदर सफाई करने की कोशिश बिल्कुल न करें. ऐसे में किसी  इलेक्ट्रीशियन की मदद लें. बोर्ड के अंदर धूल या गंदगी पहुंच गई हो, तो भी खुद उसे खोलना सुरक्षित नहीं है. सफाई पूरी होने के बाद बोर्ड और उसके आसपास की जगह को सूखा रहने दें. बिजली सप्लाई तभी चालू करें, जब आपको पूरी तरह यकीन हो कि बोर्ड सुरक्षित और सूखा है. इस तरह थोड़ी सावधानी रखकर आप दिवाली पर अपने घर के स्विच बोर्ड साफ-सुथरे रख सकते हैं.

यह भी करें : Fix Flat Pillow: मोड़-मोड़कर तोड़ दिया तकिया, मिनटों में ऐसे हो जाएगा ठीक 

निर्जला गौड़ इस वक्त  ABP Live की लाइफस्टाइल डेस्क पर इंटर्न के तौर पर काम कर रही हैं. वह मंदसौर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में अपनी डिग्री कर रही हैं. इससे पहले वह  EBNW Stories में कंटेंट राइटर के तौर पर इंटर्नशिप कर चुकी हैं. डिजिटल जर्नलिज्म और कंटेंट क्रिएशन में उनकी खास रुचि है. आसान, आकर्षक और रिलेटेबल अंदाज में कहानियों को पेश करना और पाठकों तक जानकारी को प्रभावी तरीके से पहुंचाना उनकी खासियत है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

How To Store Pomegranate: अनार खोलने के बाद दाने जल्दी सूख जाते हैं? कई दिनों तक ताजा रखने
अनार खोलने के बाद दाने जल्दी सूख जाते हैं? कई दिनों तक ताजा रखने
Clothes Ironing Tips: इस्त्री करने के बाद भी कपड़ों पर आ जाती हैं सलवटें? अपनाएं ये हैक्स
इस्त्री करने के बाद भी कपड़ों पर आ जाती हैं सलवटें? अपनाएं ये हैक्स
Wiper Repair: बार-बार टूटता है वाइपर, इस आसान हैक्स से चिपकाएं, फिर चलेगा सालों साल
बार-बार टूटता है वाइपर, इस आसान हैक्स से चिपकाएं, फिर चलेगा सालों साल
Amla Pickle Recipe: आंवले का अचार सालभर नहीं होगा खराब! नोट करें बनाने का सही नियम
आंवले का अचार सालभर नहीं होगा खराब! नोट करें बनाने का सही नियम
Advertisement

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:😱Saumya के चरित्र पर उठे संगीन सवाल! Jeet की सौतेली मां ने देखते ही उगला ज़हर #sbs
Bollywood News: फिल्म रिलीज से ठीक पहले मुंबई में 'रामायण' की ग्रैंड स्क्रीनिंग ने बटोरीं खूब सुर्खियां (04.11.26)
Mount Everest Helicopter Crash: एवरेस्ट की गोद में मौत का मंजर | Nepal | Breaking News | ABP
Janhit with Chitra Tripathi: चारधाम में हेलीकॉप्टर सेवा क्यों जानलेवा ? | Uttarakhand Chopper Crash
Dhirendra Shastri Controversy News: राम-श्याम पर अब सियासत में भी बंटवारा! | Yogi | ABP News
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
महादेव बेटिंग ऐप का को-फाउंडर रवि उप्पल रवि उप्पल दुबई में गिरफ्तार, जांच एजेंसी को बड़ी सफलता
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
मिचेल स्टार्क फिर बने टेस्ट के नंबर-1 गेंदबाज, श्रेयस अय्यर ने भी लगाई छलांग
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
'गलतफहमी में न रहें, नहीं बदलेगी यूएस की नीति', ट्रंप की हार पर मोजतबा खामेनेई का बड़ा बयान
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
दिल्ली में प्रदूषण, भारत-श्रीलंका का मैच शिफ्ट करने की उठी मांग; DDCA ने की डिमांड
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को भी मिली धमकी, आरोपी ने मांगे करोड़ों, जांच में जुटी पुलिस
तुषार कपूर के बाद अब आयुष्मान खुराना को मिली धमकी, करोड़ों की भी की गई मांग
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
'जब सांसद थे तब भगवंत मान शराब पीकर...', राहुल गांधी पर पंजाब CM पर बड़ा आरोप
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
अनंत सिंह ने बेटी की शादी में पूरे बिहार को दिया न्योता, इस एक शख्स से बनाई दूरी
Teak Tree Cultivation: सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
सागवान की खेती कर लाखों कमा सकते हैं आप, ऐसे करें शुरुआत
Embed widget