एक्सप्लोरर

Home Tips: गंदे रह जाते हैं कपड़ों के किनारे तो ऐसे करें साफ, जो भी देखेगा, वो कहेगा- धो डाला

How to Clean Clothes Edges: कपड़े धोते वक्त आप काफी ज्यादा मशक्कत करती हैं, फिर भी उनके किनारे साफ नहीं होते तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप इन टिप्स को आजमा सकती हैं.

कपड़े धोना किसी जंग से कम नहीं होता. जिद्दी मैल से इतनी तगड़ी टक्कर लेनी पड़ती है कि पसीने छूट जाते हैं. कपड़े चाहे हाथ से धोएं या वॉशिंग मशीन से, दोनों ही मोड में काफी मशक्कत करनी पड़ती है. इसके बाद भी कपड़ों के किनारे गंदे रह जाते हैं, जो बार-बार ब्रश रगड़ने के बाद भी साफ नहीं होते हैं. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं, जिनकी मदद से आप कपड़े के किनारों को भी चुटकियों में साफ कर पाएंगे. 

बेहद काम की होती है फिटकरी

शेविंग के वक्त आपने लोगों को फिटकरी का इस्तेमाल करते हुए तो देखा ही होगा, लेकिन यही फिटकरी कपड़ों को साफ करने के लिए भी बेहद काम आती है. इसकी मदद से आप कपड़ों के उन किनारों पर लगी गंदगी को भी बेहद आसानी से साफ कर सकती हैं, जो किसी जिद्दी की तरह कपड़ों से चिपकी रहती है. इसके लिए आप सबसे पहने फिटकरी के पाउडर को पानी में घोल लीजिए. अब इस घोल को कपड़ों के किनारों पर लगा लीजिए और उन्हें ऐसे ही एक दिन के लिए छोड़ दीजिए. अगले दिन बहुत ही हल्के हाथ से कपड़े को धीरे-धीरे रगड़ लीजिए और बाद में उसे धो लीजिए. यह बात याद रखनी होगी कि कपड़े को जोर से नहीं रगड़ना है. ऐसा करने पर कपड़ों के फटने का डर रहता है. 

कोलगेट भी आता है काफी काम

दांतों को चमकाने का दावा करने वाला कोलगेट इस काम आए या नहीं, लेकिन कपड़ों के किनारों को जरूर साफ कर सकता है. आप उंगली पर थोड़ा-सा कोलगेट ले लीजिए और उसे कपड़ों के किनारे धीरे-धीरे लगा लीजिए. इसके बाद कपड़े को करीब एक घंटे के लिए छोड़ दीजिए. जब कोलगेट पूरी तरह सूख जाए तो कपड़े को धोने की तैयारी शुरू कर दीजिए. इसके लिए गर्म पानी लेना होगा और थोड़ा-सा डिटर्जेंट पाउडर भी इस्तेमाल होगा. इन दोनों को डालने के बाद कपड़े को धीरे-धीरे हाथ से रगड़ लीजिए. इससे कपड़े के किनारे पर लगी गंदगी पूरी तरह साफ हो जाएगी और कपड़ा फटने का खतरा भी नहीं होगा.

नींबू-सोडा भी किसी से कम नहीं

फिटकरी और कोलगेट के अलावा आप नींबू-सोडा की मदद से भी कपड़ों के किनारों को चमका सकते हैं. सबसे पहले आप एक कटोरी में थोड़ा सा सोडा ले लीजिए. अब नींबू को दो हिस्सों में काट लीजिए. नींबू के कटे हुए हिस्से पर थोड़ा-सा सोडा लगा लीजिए और इसे कपड़ों के किनारों पर धीरे-धीरे रगड़ लीजिए. करीब 10-15 मिनट तक यह प्रैक्टिस करने के बाद कपड़े को थोड़ी देर के लिए छोड़ दीजिए. कुछ देर बाद कपड़े को पानी से धोएंगे तो गंदगी एकदम साफ हो जाएगी.

यह भी पढ़ें: कटरीना की तरह आपको भी छिपकली से लगता है डर तो आजमाएं ये ट्रिक्स, घर से हो जाएंगी छूमंतर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Switchboard Cleaning Tips: काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
काले पड़ गए हैं स्विच बोर्ड? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
Hollow Sounding Tiles: टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
टाइल्स से आ रही ठक-ठक की आवाज, इसे ऐसे करें ठीक
Kitchen Dustbin Smell: किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
किचन के डस्टबिन से नहीं जा रही बदबू, ये जुगाड़ आएंगे काम
Water Tank Cleaning: टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह
टंकी साफ करने के बाद भी पानी से आती है बदबू? जानें असली वजह

वीडियोज

SIR पर हल्लाबोल...यूपी में 16 लाख का झोल!
जंतर-मंतर और संग्राम, कारोबार धड़ाम!
सड़क जाम, जनता परेशान, किसका 'अराजक' प्लान?
धार्मिक कट्टरता, अराजकता का लक्ष्य है सत्ता?
Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
प्रशांत किशोर को लेकर JDU ने दिया विवादित बयान, 'अगर आप…'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
अभिजीत दीपके पर संजय निरुपम का दावा, 'तिरंगा तो एक बहाना है इनका इरादा...'
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
शुभमन गिल की जगह श्रेयस अय्यर भारत की वनडे टीम के कप्तान, ईशान किशन को मिली उपकप्तानी
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
इमरान खान पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट, 'लीव इंडिया' नोटिस के खिलाफ दायर की याचिका
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
Embed widget