एक्सप्लोरर

Home Tips: कटरीना की तरह आपको भी छिपकली से लगता है डर तो आजमाएं ये ट्रिक्स, घर से हो जाएंगी छूमंतर

How to Lizard Keep Away: घर में आने वाली छिपकलियों से आप भी परेशान हैं तो आप बस इन ट्रिक्स को आजमा लीजिए. एक भी छिपकली घर में नजर नहीं आएगी.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ को छिपकली से काफी ज्यादा डर लगता है. क्या आपको भी घर के किचन, बाथरूम और बेडरूम में छिपकली को देखकर उनकी तरह घबराहट होती है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. आपको बस ये ट्रिक्स आजमाने हैं और छिपकली घर से छूमंतर हो जाएंगी.

मिर्च से ले सकते हैं मदद

छिपकली से छुटकारा पाने के लिए लोग अक्सर बाजार में मौजूद कैमिकल प्रॉडक्ट इस्तेमाल करते हैं. वहीं, कुछ लोग छिपकली को मारने के लिए स्प्रे और दवाएं भी यूज करते हैं, लेकिन अब आप घरेलू नुस्खों से छिपकली को भगा सकते हैं और उन्हें मारने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. आप छिपकली को लाल मिर्च, काली मिर्च और धनिया पाउडर जैसे तीखे मसालों की मदद से भगा सकते हैं. इसके लिए आपको इन मसालों को पानी में मिलाकर स्प्रे बनाना होगा. इस स्प्रे को घर के कोनों में छिड़क दीजिए, छिपकली घर में नजर नहीं आएगी. 

तंबाकू भी कर सकती है मदद

लोग तंबाकू का इस्तेमाल नशे के लिए करते हैं, लेकिन इसी तंबाकू की तीखी स्मेल की मदद से आप छिपकली को भगा सकते हैं. इसके लिए आपको तंबाकू को पानी में मिलाकर स्प्रे बनाना होगा, जिसके छिड़काव से छिपकली भाग जाती है. 

लहसुन-प्याज भी आएंगे बेहद काम

अगर आप मिर्च मसालों या तंबाकू का स्प्रे नहीं बनाना चाहते हैं तो लहसुन-प्याज जैसी तीखी स्मेल वाली चीजों से भी छिपकली भगा सकते हैं. इसके लिए आप लहसुन-प्याज की कच्ची कली का रस निचोड़ लीजिए और उसे घर के कोनों में रख दीजिए. यह नुस्खा छिपकली भगाने में बेहद कारगर है. 

पुदीना भी होता है एकदम कारगर

छिपकली को घर से भगाना है तो पुदीना भी बेहद काम आ सकता है. ऐसा इसलिए, क्योंकि छिपकली को पुदीने की स्मेल बिल्कुल पसंद नहीं होती. आपको बस पुदीने की पत्तियों को घर के कोनों में रखना होगा, जिसके बाद छिपकली घर में नहीं आएंगी. अगर पुदीने की पत्ती रखने से मदद नहीं मिल रही है तो आप पुदीने का तेल ले लीजिए और इसे पानी में मिलाकर स्प्रे बना लीजिए. इसकी मदद से आप छिपकली को भगा सकते हैं.

कपूर से भी भगा सकते हैं छिपकली

छिपकली को भगाना है तो आप कपूर भी इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए आपको घर के कोनों में कपूर के टुकड़े रखने होंगे या पानी में कपूर मिलाकर स्प्रे बना लीजिए. अगर आप कपूर वाला यह फॉर्म्युला आजमाते हैं तो छिपकली कभी भी घर के आसपास नहीं फटकेगी और आपको उससे निजात मिल जाएगी.

यह भी पढ़ें: क्या आप भी 2 दिन में आम खराब होने से परेशान, आजमाएं यह ट्रिक तो महीनों तक चलेंगे मैंगो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Keep Bugs Away: लाइट जलते ही घर में आते कीड़े? अपनाएं यह आसान ट्रिक
लाइट जलते ही घर में आते कीड़े? अपनाएं यह आसान ट्रिक
Potato Onion Storage Tips : बरसात में तेजी से सड़ते हैं आलू और प्याज, ऐसे करें स्टोर
बरसात में तेजी से सड़ते हैं आलू और प्याज, ऐसे करें स्टोर
Cockroach Removal Tips: किचन में बार-बार आ रहे कॉकरोच? अपनाएं ये असरदार हैक्स; तुरंत भागेंगे
किचन में बार-बार आ रहे कॉकरोच? अपनाएं ये असरदार हैक्स; तुरंत भागेंगे
Extra Oil in Vegetables: सब्जी में तेल ज्यादा हो गया? जान लें इसे ठीक करने के तरीके
सब्जी में तेल ज्यादा हो गया? जान लें इसे ठीक करने के तरीके

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बागी गुट को लेकर की ये मांग
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
उद्धव ठाकरे बोले, 'हां, मेरा परिवारवाद है लेकिन उसकी एक...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
राहुल गांधी ने अमित शाह को घेरा, सौरव दास बोले, 'ये सीरियस...'
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
श्रीलंका सीरीज से पहले ईशान किशन बने कप्तान, वैभव सूर्यवंशी उपकप्तान
Xप्लेन: राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
राहुल गांधी के 'दो बोल' से बवाल! जानें सदन के अंदर और बाहर का हाल?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
‘मौत भी मंजूर, लेकिन...’, बांग्लादेश लौटने पर शेख हसीना का बड़ा बयान
Indian AI Engineer loss US Job: US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
US में नौकरी गई, प्रोजेक्ट चला गया भारत...भारतीय AI इंजीनियर की कहानी वायरल
Embed widget