एक्सप्लोरर

Home Tips: वीकएंड की पार्टी में हर बार हो जाता है किचन का सत्यानाश? सफाई में बेहद काम आएंगे ये हैक्स

Kitchen Tips: वीकएंड आ चुका है और घर में पार्टी रख ली है, लेकिन पार्टी के बाद किचन साफ करना पसीना छुड़ाता है तो ये टिप्स आपके काम आएंगे.

हाउस पार्टी में कौन मस्ती नहीं करता. वीकएंड के दौरान तो महीने में एक बार हाउस पार्टी होनी तय है. दरअसल, इस तरह की पार्टी से न सिर्फ मस्ती करने का मौका मिलता है, बल्कि दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ मिलना-जुलना भी हो जाता है. हालांकि, इस तरह की पार्टियां खत्म होने के बाद मेजबान का दम भी निकाल देती हैं, क्योंकि पार्टी के दौरान किचन इतनी गंदी हो जाती है कि वहां कदम रखने का भी मन नहीं करता. आइए आपको ऐसे टिप्स बताते हैं कि पार्टी के बाद किचन भी आसानी से साफ हो जाएगी और पार्टी का हैंगओवर भी बरकरार रहेगा.

सफाई करने से पहले प्लानिंग जरूरी

पार्टी खत्म होने के बाद आप सबसे पहले अपने मेहमानों को विदा करें. इसके बाद तुरंत सफाई में कभी नहीं जुटना चाहिए, बल्कि सफाई करने के लिए पहले प्लानिंग करें. यह सोचें कि आगे का काम आसान स्टेप्स में कैसे निपटाया जा सकता है. यह प्रोसेस आपके काफी काम आएगा और आप किचन में परेशान नहीं होंगी. 

एक-एक कोने का लगाएं नंबर

किचन में कभी भी सफाई का काम एक साथ नहीं करना चाहिए, क्योंकि वहां तमाम चीजें होती हैं, जिन्हें एक साथ साफ नहीं किया जा सकता है. ऐसे में आप एक-एक सेक्शन को चुन लें और उसे धीरे-धीरे साफ कर लें. इससे आपका काम निपटता चला जाएगा और आप पर प्रेशर भी नहीं रहेगा. मतलब यह है कि सबसे पहले गैस स्टोव के हिस्से को साफ करने का प्लान बनाएं और सबसे आखिर में सिंक से निपटने की कोशिश करें. इससे काम भी आसानी से निपट जाएगा. कोशिश करें कि एक पोर्शन साफ करने के बाद चंद पलों का रेस्ट जरूर लें. इससे थकान नहीं होगी.

कूड़े के लिए कई बॉक्स होने जरूरी

पार्टी के दौरान कूड़ा काफी ज्यादा हो सकता है. ऐसे में सिर्फ एक ही गार्बेज बॉक्स आपके लिए नाकाफी साबित हो सकता है. ऐसे में सफाई करने से पहले ही कई गार्बेज बॉक्स का इंतजाम कर लें, जिससे बार-बार कूड़ा रखने के लिए जगह न ढूंढनी पड़े. इससे आपका काफी वक्त बच जाएगा.

फ्रिज में जगह बचाकर रखें

पार्टी के बाद खाने-पीने की काफी चीजें बच सकती हैं. ऐसे में फ्रिज में पहले से ही जगह बनाकर रखें, जिसमें बचा हुआ खाना रखा जा सके. इससे खाना खराब नहीं होगा. यह बात ध्यान रखने वाली है कि बचे हुए खाने को सीधे बर्तनों में नहीं रखना चाहिए. इसके लिए छोटे-छोटे कंटेनर इस्तेमाल किए जा सकते हैं, जो फ्रिज में कम जगह घेरेंगे.

यह भी पढ़ें: इलेक्ट्रिक केतली पर लगे पानी के निशान करते हैं परेशान, इन हैक्स से हमेशा रहेंगे दूर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dry Fruits Buying Tips: चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
चमकदार बादाम-काजू असली हैं या नकली? 2 मिनट में ऐसे पहचानें
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
दूध में आएगी भर-भरकर मलाई, बस अपना लें उबालने का यह तरीका
दूध में आएगी भर-भरकर मलाई, बस अपना लें उबालने का यह तरीका
Winter Bedroom Tips: सर्दियों इस तरह लगाएं अपना बेड, सनलाइट की नहीं आएगी कोई कमी
सर्दियों इस तरह लगाएं अपना बेड, सनलाइट की नहीं आएगी कोई कमी

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
'पिछले 7 दिनों में जो हुआ, वह...' आशुतोष रांका- सौरव दास के लिए इमोशनल हुईं रत्ना सिंह
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
यूपी चुनाव से पहले क्या BJP से गठबंधन तोड़ देंगे संजय निषाद? खुद बोले- 'अगर...'
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
भारत-पोलैंड की दोस्ती को नई उड़ान, PM मोदी बोले- साझा विरासत हमारी ताकत
The Paradise OTT Release: नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
नानी की 'द पैराडाइज' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म?
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
ICC ने किया ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज खिलाड़ी को सस्पेंड, चौंकाने वाली वजह आई सामने
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
हत्याकांड के आरोपियों की आरा में परेड, हथकड़ी डाल पैदल कोर्ट ले गई पुलिस
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
इंस्टाग्राम पर आईं सोनिया गांधी, अपनी किताब के साथ शेयर की रील, क्या कुछ लिखा?
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
बिहार में 12 लाख युवा बनेंगे डिजिटल मित्र, 10वीं पास को मिलेगा मौका
Embed widget