एक्सप्लोरर

Home Tips: इलेक्ट्रिक केतली पर लगे पानी के निशान करते हैं परेशान, इन हैक्स से हमेशा रहेंगे दूर

Kitchen Tips: आप भी केतली पर पड़ने वाले पानी के निशानों से परेशान हैं तो ये टिप्स आपके बेहद काम आ सकते हैं.

पानी गरम करना हो तो हर कोई बार-बार गैस पर बर्तन चढ़ाने के झंझट से बचना चाहता है और इलेक्ट्रिक केटल इस्तेमाल करता है. अक्सर महिलाएं सोचती हैं कि इस तरह की केतली में ज्यादातर पानी ही गरम किया जाता है, जिसके चलते इसे ज्यादा साफ करने की जरूरत नहीं होती है. हालांकि, इस केतली को भी नियमित रूप से साफ करना चाहिए, नहीं तो इस पर पानी के निशान पड़ जाते हैं. अगर आपकी किचन में रखी इलेक्ट्रिक केतली पर भी पानी के निशान पड़ गए हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. इन टिप्स की मदद से आप केतली को चुटकियों में साफ कर सकती हैं.

नींबू की शक्ति से करें गंदगी का सफाया

अगर इलेक्ट्रिक केतली में पानी के निशान पड़ गए हैं तो आप नींबू की शक्ति से उसकी सफाई कर सकती हैं. इसके लिए सबसे पहले केतली में कुछ नींबू निचोड़ लीजिए. नींबू के छिलकों को भी केतली में ही डाल दीजिए. अब केतली में थोड़ा पानी डालिए और उसे प्लग लगाकर ऑन कर दीजिए. जैसे-जैसे पानी उबलेगा, केतली चमकने लगेगी.

इन तरीकों से भी केतली कर सकती हैं साफ

अगर आपके घर में नींबू हैं तो यह तरीका बेहद कारगर साबित हो सकता है, लेकिन नींबू नहीं हैं तो केतली को साफ करने के और भी तरीके हैं. इनकी मदद से भी आप केतली चमका सकती हैं. आइए इन तरीकों के बारे में भी जान लेते हैं.

बेकिंग सोडा भी आएगा आपके काम

केतली को चमकाने में बेकिंग सोडा भी आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए सबसे पहले केतली में तीन चौथाई पानी भर लीजिए. अब इसमें एक टेबल स्पून बेकिंग सोडा डाल दीजिए. अब पानी को अच्छी तरह उबाल लीजिए और उसे करीब एक घंटे के लिए छोड़ दीजिए. इसके बाद केतली में भरे पानी को फेंक दीजिए और उसे अच्छी तरह रगड़कर साफ कर लीजिए. आपकी केतली नई जैसी चमक उठेगी.

विनेगर से भी साफ कर सकती हैं केतली

अगर आपके पास न तो नींबू हैं और न ही बेकिंग सोडा तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. आप विनेगर की मदद से भी केतली साफ कर सकती हैं. इसके लिए केतली के आधे हिस्से तक डिस्टिल्ड सफेद विनेगर भर लीजिए और बाकी आधे हिस्से को पानी से पूरा कर दीजिए. अब पानी को अच्छी तरह उबाल लीजिए. जब यह प्रक्रिया पूरी हो जाए तो पूरे लिक्विड को फेंक दीजिए. आपकी केतली एकदम साफ हो जाएगी. अब इसके बाद केतली को सिर्फ पानी से पूरा भर लीजिए और एक उबाल लगा दीजिए. इससे केतली में मौजूद विनेगर पूरी तरह हट जाएगा.

यह भी पढ़ें: फ्रिज नहीं है और बटर रखने में होती है दिक्कत, ये पांच टिप्स दूर कर देंगे हर परेशानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sink Blockage: सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
सिंक से धीरे-धीरे निकल रहा पानी, ये गलतियां हो सकती हैं वजह
How To Make A Blouse At Home: टेलर नहीं दे रहा ब्लाउज, 2 घंटे में खुद ऐसे करें तैयार
टेलर नहीं दे रहा ब्लाउज, 2 घंटे में खुद ऐसे करें तैयार
Termite Protection For Doors: दरवाजों पर पेंट करने से पहले जरूर करें ये काम, कभी नहीं लगेगी दीमक
दरवाजों पर पेंट करने से पहले जरूर करें ये काम, कभी नहीं लगेगी दीमक
Gas Stove Warning Signs: खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज
खराब होने वाला है गैस चूल्हा? लौ में दिखने वाले ये बदलाव न करें नजरअंदाज

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP
Chitra Tripathi: 'मोहब्बत की दुकान' में 'नफरत का सामान'? | Kharge on PM Modi | Baap Remark | Rahul
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: बाप पर गई कांग्रेस पर BJP का फूटा गुस्सा! | Congress | BJP
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
गुजरात देगी शाहरुख को झटका! इन 3 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है GT
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
कौन-कौन सी किताब लिख चुका उमर खालिद, क्या है इसका सब्जेक्ट?
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
सिर पर हेलमेट, फिर भी जेब पर पड़ेगी मार! जानिए क्यों कटेगा चालान
Embed widget