एक्सप्लोरर

लिविंग रूम को दें नया लुक, ट्राई करें ये शानदार सजावट टिप्स

Modern Living Decor Ideas: अगर आपका लिविंग रूम बोरिंग लगने लगा है तो इन आसान और बजट-फ्रेंडली सजावट टिप्स से दें उसे नया और स्टाइलिश लुक.

Modern Living Decor Ideas: घर का सबसे अहम हिस्सा होता है लिविंग रूम, क्योंकि यहीं पर मेहमानों का स्वागत होता है, परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताया जाता है और यही वो जगह होती है जो आपके पूरे घर की पहली छाप छोड़ती है. लेकिन क्या आपका लिविंग रूम भी अब आपको बोरिंग और पुराना लगने लगा है? क्या आपको भी लगता है कि इस जगह को थोड़ा रिफ्रेश करने की जरूरत है, लेकिन बिना ज्यादा खर्च किए? अगर हां, तो आपको अपनी सजावट में बस थोड़ा सा क्रिएटिव टच जोड़ने की जरूरत है. आइए जानें कुछ बेहतरीन और आसान डेकोरेशन टिप्स जो आपके लिविंग रूम की खूबसूरती को बढ़ा देंगे.

ये भी पढ़े- महंगे एयर फ्रेशनर छोड़िए, इन देसी तरीकों से करिए घर को फ्रेश; काम आएंगे ये टिप्स

दीवारों को सजाएं

दीवारें किसी भी कमरे का मूड सेट करती हैं. आप अपने लिविंग रूम की दीवारों को हल्के पेस्टल शेड्स से पेंट कर सकते हैं या वॉलपेपर का इस्तेमाल कर सकते हैं. आजकल ट्रेंडी वॉल आर्ट्स भी काफी पसंद किए जा रहे हैं.

कुशन और कर्टेन से बदलें मूड

लिविंग रूम में मौजूद सोफा या चेयर का लुक बदलना मुश्किल हो सकता है, लेकिन आप आसानी से कुशन कवर और परदों को बदलकर पूरे रूम का लुक बदल सकते हैं. ब्राइट, कंट्रास्टिंग रंग और पैटर्न वाला फैब्रिक इस्तेमाल करें. मौसम के हिसाब से कपड़ों का चयन करें, गर्मियों में कॉटन और सर्दियों में वेलवेट या सिल्क.

पौधे लगा सकते हैं

पौधे न सिर्फ ऑक्सीजन देते हैं, बल्कि आपके घर को नेचुरल और फ्रेश लुक भी देते हैं. इंडोर प्लांट्स जैसे स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या एरेका पाम आपके लिविंग रूम को सुंदर और शांत बना सकते हैं. छोटे प्लांट्स को कॉर्नर टेबल या विंडो पर सजाएं.

लाइटिंग से करें कमाल

सिर्फ एक अच्छी सी लाइटिंग से भी लिविंग रूम का लुक निखर सकता है. वॉर्म येलो लाइट्स, फर्श पर रखे लैंप या फेयरी लाइट्स रूम को कोज़ी और इनवाइटिंग बना सकते हैं. सेंटर लाइट के साथ कुछ साइड लैम्प्स का भी उपयोग करें.

एक्सेसरीज से जोड़ें पर्सनल टच

फोटो फ्रेम्स, कैंडल स्टैंड, बुक शेल्फ़ या हस्तनिर्मित आर्ट पीस, ये सब आपके लिविंग रूम को यूनिक और आपकी पर्सनालिटी के अनुसार बना सकते हैं.

लिविंग रूम को नया लुक देना कोई महंगा या मुश्किल काम नहीं है. बस थोड़ी सी क्रिएटिव सोच, कुछ किफायती सजावट के आइडियाज और सही संयोजन से आप अपने लिविंग रूम को बना सकते हैं स्टाइलिश, खूबसूरत और सबसे खास. तो इंतजार किस बात का? इन टिप्स को आजमाएं और अपने घर को दें एक फ्रेश और नया एहसास.

ये भी पढ़ें: बर्फ की तरह ठंडे रहते हैं आपके भी पैर? जानें किस बीमारी के हैं ये लक्षण

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

How To Fix Undercooked Rice: अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
अधपके चावल को फेंकने की न करें भूल! 5 मिनट में ऐसे करें ठीक
Tips For Buying Apples: सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
सेब मीठा है या नहीं, खरीदने से पहले ऐसे करें चेक
How To Remove Bad Smell From Towels: धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
धोने के बाद भी नहीं जा रही तौलिए की अजीब बदबू, करें ये काम
Clean Dirty Bulbs: क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं
क्या गंदे बल्ब से कम आ रही है रोशनी? 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
T20I के इतिहास में सिर्फ दूसरी बार हुआ ऐसा, भारत-वेस्टइंडीज ने मिलकर रचा इतिहास
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget