एक्सप्लोरर

Zinc For Immunity: सर्दियों में खूब खाएं जिंक से भरपूर ये खाद्य पदार्थ, इन 5 चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

Zinc Natural Source: रोग प्रतिरोधक क्षमता और हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए जिंक बहुत जरूरी है. जिंक की कमी होने पर ये लक्षण नजर आते हैं. इन खाद्य पदार्थों से जिंक की कमी को पूरा कर सकते हैं.

Zinc Food Source: शरीर को स्वस्थ रखने के लिए जिंक (Zinc) बहुत जरूरी है. जिंक की पर्याप्त मात्रा से इम्यूनिटी मजबूत (Strong Immunity) होती है. जिंक ब्लड शुगर लेवल (Blood Sugar Level) को नियंत्रित करने, दिल (Heart), त्वचा (Skin) और बालों (Hair) को हेल्दी रखने के लिए भी जरूरी है. शरीर में कहीं चोट लगने पर घाव भरने में भी जिंक मदद करता है. इसके अलावा डीएनए (DNA) के निर्माण में भी जिंक जरूरी है. जिंक उन खनिज में से है जिसे हमारा शरीर नहीं बनाता, इसके लिए हमें जिंक से भरपूर डाइट (Foods For Zinc) लेनी पड़ती है. ऐसे कई खाद्य पदार्थ हैं जिनमें जिंक अच्छी मात्रा में पाया जाता है. जानते हैं जिंक के फायदे, शरीर में कमी होने पर दिखने वाले लक्षण (Zinc Deficiency) और प्राकृतिक खाद्य पदार्थ.

Zinc For Immunity: सर्दियों में खूब खाएं जिंक से भरपूर ये खाद्य पदार्थ, इन 5 चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

जिंक के प्राकृतिक स्रोत (Natural Food Source Of Zinc)

अंडा- जिंक की कमी को पूरा करने के लिए आप अंडे को अपनी डाइट में जरूर शामिल करें. अंडे की जर्दी में भरपूर जिंक होता है. जो लोग पीला हिस्सा नहीं खाते उन्हें जिंक की कमी पूरा करने के लिए एग योक खाना चाहिए. अंडे के पीले हिस्से में जिंक, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, विटमिन बी12, थाइमिन, विटमिन बी6, फोलेट और पैंथोनिक एसिड पाया जाता है. 

मूंगफली- जिंक का अच्छा प्राकृतिक स्रोत है मूंगफली. इसमें आयरन, पोटैशियम, फोलिक एसिड, विटामिन ई, मैग्नीशियम और फाइबर भी होता है. सर्दियों के मौसम में लोग खूब मूंगफली खाते हैं इसके अलावा आप पूरे सीजन मूंगफली का इस्तेमाल कर सकते हैं.

तिल- जिंक की कमी को पूरा करने के लिए तिल का इस्तेमाल करें. तिल में जिंक, प्रोटीन, कैल्शियम, कार्बोहाइड्रेट और बी कॉम्प्लेक्स जैसे तत्व होते हैं. इसमें फोलिक एसिड भी अच्छी मात्रा में होता है. 

तरबूज के बीज- तरबूज के बीज खाने के कई फायदे हैं. इनमें भरपूर मात्रा में जिंक, पोटैशियम और कॉपर पाया जाता है. तरबूज के बीज खाने से इम्यूनिटी मजबूत होती है और ब्लड शुगर लेवल मेंटेन रहता है. आप सीजन पर तरबूज के बीजों धोकर सुखा लें और उन्हें अपनी डाइट में शामिल करें. 

फलियां- फलियों में पर्याप्त मात्रा में जिंक पाया जाता है. सेम, बीन्स या दूसरी फलियां खाने में शामिल कर सकते हैं. फलियां जिंक का अच्छा स्रोत हैं. इनमें फैट और कैलोरी कम होते हैं जबकि प्रोटीन और फाइबर ज्यादा पाया जाता है. 

Zinc For Immunity: सर्दियों में खूब खाएं जिंक से भरपूर ये खाद्य पदार्थ, इन 5 चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

शरीर में जिंक के फायदे ( Benefits Of Zinc)

1- जिंक त्वचा की मरम्मत कर संक्रमण को रोकने और किसी भी घाव को जल्दी भरने में मदद करता है. 
2- जिंक एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर होता है. इससे ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद मिलती है. 
3- जिंक हड्डियों को स्वस्थ रखने और उनके निर्माण में अहम भूमिका निभाता है. इससे ऑस्टियोपोरोसिस को रोकने में भी मदद मिलती है. 
4- जिंक कई तरह की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं को कम करता है और सर्दी- खांसी की समस्या कम करने में भी जिंक मदद करता है.
5- जिंक रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाने के लिए भी जरूरी है. जिंक से इम्यूनिटी बढ़ती है.

Zinc For Immunity: सर्दियों में खूब खाएं जिंक से भरपूर ये खाद्य पदार्थ, इन 5 चीजों को बनाएं डाइट का हिस्सा

जिंक की कमी के लक्षण (Zinc Deficiency Symptoms)

1- वजन कम होना और कमजोरी महसूस होना 
2- भूख में कमी और स्वाद- गंध कम पता चलना
3- बालों का झड़ना और मानसिक स्वास्थ्य पर असर
4- चोट लगने पर जख्म देरी से भरना
5- बार-बार दस्त होना

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों व दावों की एबीपी न्यूज़ पुष्टि नहीं करता है. इनको केवल सुझाव के रूप में लें. इस तरह के किसी भी उपचार/दवा/डाइट पर अमल करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Food For Bones: इन खाद्य पदार्थों का करें सेवन, हड्डियों का दर्द और टूटने की समस्या रहेगी दूर

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget