एक्सप्लोरर

ग्रीन टी के फायदे बेशुमार...लेकिन अगर कीं ये 6 गलतियां, तो फायदों के बजाय होगा गंभीर नुकसान

ग्रीन टी से ज्यादा से ज्यादा फायदे हासिल करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपको इसे पीने के सही वक्त के बारे में अच्छे से मालूम हो.

Green Tea: 'ग्रीन टी'....यह एक ऐसी चाय है, जो एक से एक कई अद्भुत फायदों से भरपूर मानी जाती है. न सिर्फ भारत में बल्कि दुनियाभर में ग्रीन टी पीने वालों की संख्या बहुत ज्यादा है. इस चाय को पीने से इम्यूनिटी तो मजबूत होती ही है, साथ ही साथ यह वजन घटाने में भी कारगर है. कैंसर, कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारी से पीड़ित मरीजों के लिए भी ग्रीन टी काफी फायदेमंद है. ग्रीन टी वैसे तो कई फायदों से भरपूर होती है. लेकिन अगर आप इसका सेवन गलत समय पर करेंगे तो इससे आपको उतना लाभ नहीं मिल पाएगा, जितना कि मिल सकता था. 

ग्रीन टी से ज्यादा से ज्यादा फायदे हासिल करने के लिए यह बहुत जरूरी है कि आपको इसे पीने के सही वक्त के बारे में अच्छे से मालूम हो. आइए जानते हैं ग्रीन टी से जुड़ी उन गलतियों के बारे में, जिन्हें लोग अक्सर करते देखे जाते हैं.

ग्रीन टी पीते समय न करें 7 गलतियां 

1. खाली पेट पीना

अगर आप अपने दिन की शुरुआत ग्रीन टी से करते हैं तो आज से ही यह काम करना बंद कर दें. क्योंकि ग्रीन टी में टैनिन होता है, जो पेट में एसिड को बढ़ाने का काम करता है. खाली पेट ग्रीन टी पीने से पेट में बेचैनी और मतली की समस्या पैदा हो सकती है. पाचन से जुड़ी किसी भी समस्या से बचने के लिए ग्रीन टी पीने से पहले कुछ हेल्दी जरूर खाएं.

2. जरूरत से ज्यादा पीना

माना कि ग्रीन टी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. लेकिन किसी भी चीज की अति बहुत बुरी मानी जाती है. अगर आप जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी पिएंगे तो इससे चिंता, अनिद्रा और पाचन से जुड़ी समस्याएं हो सकती हैं. रोजाना 2-3 से ज्यादा कप ग्रीन टी न पिएं.

3. रात के वक्त पीना

चूंकि ग्रीन टी में भी कैफीन होता है, इसलिए रात के वक्त इसे पीने से स्लीप पैटर्न पर बुरा असर पड़ सकता है. यही वजह है कि सोने से पहले कभी-भी इसका सेवन नहीं करना चाहिए.

4. खाने के तुरंत बाद पीना

भोजन करने के बाद ग्रीन टी पीने की गलती भूलकर भी नहीं करनी चाहिए. क्योंकि इससे भोजन से मिलने वाले पोषक तत्वों को हासिल करने में रुकावट पैदा होती है. ऐसा करने से आयरन के अब्जॉर्प्शन में बाधा आती है, जिसकी वजह से एनीमिया हो सकता है. अगर आप ग्रीन टी पीना चाहते हैं तो खाना खाने के 1-2 घंटे बाद ही ग्रीन टी पिएं. 

5. दवा के साथ पीना

कुछ दवाओं के साथ ग्रीन टी इंटरेक्शन करती है, जिनमें एंटीडिप्रेसेंट, ब्लड थिनर और ब्लड प्रेशर की मेडिसिन्स शामिल हैं. अगर आप ऐसी किसी भी मेडिसिन को खा रहे हैं तो ग्रीन टी का सेवन करने से बचें या ऐसा करने से पहले डॉक्टर से एक बार सलाह जरूर ले लें.

6. टी बैग्स का दोबारा इस्तेमाल

ग्रीन टी बैग्स का दोबारा इस्तेमाल करने से आपको हमेशा बचना चाहिए. क्योंकि टी बैग्स का दोबारा इस्तेमाल करने से चाय का स्वाद अच्छा और स्वादिष्ट नहीं रह जाता. कुल मिलाकर कहें तो ऐसी चाय अनहेल्दी हो जाती है. इससे आपको भरपूर पोषण नहीं मिल पाता. हर बार ग्रीन टी पीते वक्त हमेशा फ्रेश पत्तियों या नए टी बैग का ही इस्तेमाल करें.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़े: लंच या डिनर करने के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना 'रोगी' बन जाएगा आपका शरीर

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
नींद खुलते ही तकिए पर दिखते हैं लार के निशान, हो सकती है यह बीमारी
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
किस मछली को खाने से घटता है हार्ट अटैक का खतरा? जान लें काम की बात
साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
साइलेंट फोन पर भी बार-बार चेक करते हैं नोटिफिकेशन, कितनी खतरनाक यह आदत?
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन
केंद्र का बड़ा फैसला, अस्पतालों में सिंगल-यूज मेडिकल डिवाइस पर सख्त बैन

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
Live: राहुल गांधी मानहानि केस में बरी, काफिले में हादसे की जांच करेगी SIT, डीजीपी का आदेश
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
'मां-बाप, बहन-बेटी को...', खरगे विवाद पर प्रियंका चतुर्वेदी की BJP-कांग्रेस को नसीहत
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
सीएम शुभेंदु अधिकारी का CJP पर बड़ा बयान, 'यह सुनिश्चित करें कि कॉकरोच...'
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
वैभव सूर्यवंशी के भाई आशीर्वाद ने मचाया गदर, चौके-छक्कों की बारिश कर ठोका तूफानी शतक
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
'सरकार का विरोध कीजिए, लेकिन...', PM मोदी पर खरगे के बयान को लेकर राजनाथ सिंह की दो टूक
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
सुल्तानपुर कोर्ट ने किया बरी लेकिन राहुल की मुश्किलें नहीं कम! विजय मिश्रा ने लिया बड़ा फैसला
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
कितनी जलन है...पड़ोसियों ने खरोंच डाली नई-नवेली कार, वीडियो देख भड़के यूजर्स
Embed widget