एक्सप्लोरर

गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से क्या इंसान की तुरंत हो जाती है मौत, जानें शरीर पर क्या होता है असर?

Wrong Blood Group Side Effect: गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ाने से शरीर में होता है तेज रिएक्शन, जिससे अंग फेल हो सकते हैं और जान जाने का खतरा भी बढ़ जाता है.

Wrong Blood Group Side Effect: इंसान का खून उसकी जिंदगी की सबसे अहम धड़कन है. लेकिन अगर वही खून किसी और का हो और वह आपके शरीर से मेल न खाए, तो क्या हो सकता है. अस्पताल में जब किसी मरीज को खून की जरूरत पड़ती है, तो डॉक्टर उसकी हालत को स्थिर रखने के लिए ट्रांसफ्यूजन यानी खून चढ़ाने की प्रक्रिया अपनाते हैं. यह प्रक्रिया सुनने में भले ही सामान्य लगे, लेकिन यह उतनी ही संवेदनशील होती है. खासकर तब, जब मरीज को उसका मेल न खाने वाल ब्लड ग्रुप चढ़ा दिया जाए.

डॉ. मोहित चौधरी बताते हैं कि,जब किसी व्यक्ति को ऐसा खून चढ़ा दिया जाता है जो उसके ब्लड ग्रुप से मेल नहीं खाता, तो शरीर की इम्यून सिस्टम इसे बाहरी हमला समझती है. इस स्थिति को मेडिकल भाषा में Acute Hemolytic Transfusion Reaction (AHTR) कहा जाता है. इसमें शरीर उस नए खून को नष्ट करने के लिए एंटीबॉडीज बनाता है, जिससे खून की कोशिकाएं फटने लगती हैं और शरीर के अंगों पर गहरा असर पड़ता है.

ये भी पढ़े- सही खाना और गलत तरीका, ये फूड कॉम्बिनेशन कर सकते हैं आपको बीमार

कौन-कौन से लक्षण जल्दी दिखते हैं?

  • तेज बुखार और कंपकंपी
  • सीने या कमर में अचानक दर्द
  • सांस लेने में परेशानी
  • पेशाब का रंग लाल या गहरा होना
  • रक्तचाप का गिरना
  • शरीर में सूजन या एलर्जी जैसे लक्षण
  • यदि इन लक्षणों को समय रहते नहीं पहचाना गया, तो यह स्थिति किडनी फेलियर, शॉक, यहां तक कि मौत का कारण भी बन सकती है

क्यों होती है ऐसी गलती?

आमतौर पर अस्पतालों और ब्लड बैंकों में खून चढ़ाने से पहले ब्लड टाइपिंग जैसी प्रक्रियाएं की जाती हैं. लेकिन यदि किसी से लापरवाही हो जाए, लेबलिंग में गलती हो या इमरजेंसी में बिना जांच के खून चढ़ा दिया जाए, तो यह जानलेवा साबित हो सकता है. 

कैसे बचे इस खतरे से?

  • ब्लड टेस्ट की सही रिपोर्टिंग: हमेशा खून चढ़ाने से पहले मरीज के ब्लड ग्रुप की जांच कराएं।
  • क्रॉस-मैचिंग जरूरी है: डोनर और मरीज के खून को आपस में मिलाकर जांच करना अनिवार्य है
  • सतर्क रहें: मरीज के परिजनों को भी जानकारी होनी चाहिए कि कौन सा ब्लड चढ़ाया जा रहा है

गलत ब्लड ग्रुप का खून चढ़ना किसी छोटी लापरवाही का बहुत बड़ा परिणाम हो सकता है. यह स्थिति कुछ ही मिनटों में शरीर के अंदर अराजकता पैदा कर सकती है और समय रहते इलाज न मिलने पर जान भी जा सकती है.  ऐसे में जरूरी है कि खून चढ़ाने की प्रक्रिया को कभी हल्के में न लें.

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Post Meal Sleepiness:दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
दोपहर में खाना खाते ही क्यों आने लगती है नींद, शरीर में क्या होता है?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा
आयुर्वेदिक दवा और अंग्रेजी दवा साथ में ले रहे हैं? हो सकता है खतरा

वीडियोज

Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
वायरलेस चार्जिंग में बार-बार हो रही दिक्कत? कहीं फोन कवर तो नहीं है कारण
Embed widget