एक्सप्लोरर

World Pulses Day 2024: बस एक कटोरी दाल से मिलेंगे ढेर सारे फायदे, इन दालों को कर लें डाइट में शामिल

World Pulses Day: विश्व दलहन दिवस 2024 दालों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आहार का हिस्सा बनाने के लिए मनाया जाता है.

World Pulses Day 2024: जैसा कि हम जानते हैं दुनिया भर में 10 फरवरी को विश्व दलहन दिवस मनाया जाता है. यूं तो रूटीन डाइट में दालें प्रोटीन का सोर्स होती हैं, लेकिन बिना दाल के खाना कंप्लीट ही नहीं होता. विश्व दलहन दिवस 2024 दालों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उन्हें आहार का हिस्सा बनाने के लिए मनाया जाता है. हमेशा कहा जाता है कि दैनिक आहार में एक कटोरी दाल जरूर होनी चाहिए.

एक कटोरी दाल प्रोटीन का भंडार 

 शरीर को हर तरह के फायदे पहुंचाने के लिए एक कटोरी दाल का सेवन फायदेमंद होता है. इस एक कटोरी दाल में सभी इम्पोर्टेंट न्यूट्रिएंट्स, विटामिन और मिनरल्स होते हैं जो हेल्थ के लिए बेहतर माने जाते हैं. इसके कई फायदे हैं जिनके बारे में जानना जरूरी है.

 वेट कम करना 

 ऐसा कहा जाता है कि अगर आप रोजाना अपनी डाइट में एक कटोरी दाल शामिल करते हैं तो आपका वजन कंट्रोल में रहता है. दालें प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होती हैं जो वेट लॉस में फायदेमंद होती हैं.  बिना कैलोरी स्टोर किए दालों खाने से बॉडी में एनर्जी बनी रहती है. एक कटोरी दाल खाने से बार-बार लगने वाली भूख की इच्छा भी पूरी हो जाती है. 

इन दालों को अपनी डाइट में शामिल करें

आप ज्यादातर अपनी डाइट में अरहर की दाल का सेवन करते हैं, लेकिन आपको इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि आपकी डाइट में किस तरह की दाल का होना जरूरी और फायदेमंद है.

 उड़द दाल

आप अपनी रूटीन डाइट में उड़द की दाल या फिर काले चने की दाल को भी शामिल कर सकते हैं. वैसे तो दाल और चावल हर घर में सभी खाते हैं लेकिन उड़द की दाल से आप डोसा, इडली और अपनी फेवरेट साउथ इंडियन डिश भी बना सकते हैं. उड़द की दाल आपके शरीर में प्रोटीन, पोटेशियम और विटामिन ए की पूर्ति करती है.

मूंग दाल

अगर आप अपने आहार में हरे चने की दाल या मूंग दाल को शामिल करते हैं तो आपको कई तत्व एक साथ मिलते हैं. मूंग की दाल में सबसे ज्यादा प्रोटीन पाया जाता है यही वजह है कि जो लोग वजन कम करना चाहते हैं उन्हें मूंग दाल खाने की सलाह दी जाती है.

मिक्स दाल 

इस बात में कोई दो राय नहीं है की दाल खाने के स्वाद में चार चांद लगा देती है.  और दालों में मिलने वाला प्रोटीन सेहत को बेहतर बनाने में मदद करता.  ऐसे में आप मिक्स दाल को भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं.  इसमें आप अरहर, उड़द चना, मूंग और मसूर की दाल मिक्स करके बना सकते हैं.  स्वाद के साथ-साथ आपको अच्छी सेहत भी मिलेगी. 

यह भी पढ़े- क्या है आइसोमेट्रिक एक्सरसाइज? कैसे ब्लड प्रेशर को करती है नॉर्मल

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

GLP-1 Drugs Obesity Treatment: GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
GLP-1 दवाओं से बदल रहा मोटापे का इलाज, क्या अब सर्जरी की जरूरत कम होगी?
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Zero Oil Cooking: क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
क्या होती है जीरो ऑयल कुकिंग? इससे क्या होता है फायदा
Monsoon Eye Infection: बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक
बरसात में तेजी से बढ़ता है आंखों का इन्फेक्शन, ऐसे करें ठीक

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
'सेंसरशिप नहीं, कानून का पालन', AI कंटेंट-CSAM पर केंद्र की मेटा को दो टूक
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
UP चुनाव से पहले RLD में बड़ा बदलाव, ऐश्वर्य राज सिंह बने प्रदेश अध्यक्ष
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
Xप्लेन: कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
कैंसर से भारत कैसे बच सकता है? ऐसे पहचानें हर रोज दोहराने वाला दर्दनाक सच
Bharat Bhhagya Viddhaata OTT Release: कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
कंगना रनौत की 'भारत भाग्य विधाता' की ओटीटी रिलीज कंफर्म, जानें कब-कहां देख सकते हैं
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
अपने ही पैर पर कुल्हाड़ी..., भारत-चीन पर 100% टैरिफ का US सीनेटर ने किया विरोध
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
एक पर हमला, तीनों पर माना जाएगा अटैक! पाक-सऊदी-तुर्किए डिफेंस डील पर क्या बोला भारत?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
ड्रोन हंटर्स बना रही भारतीय वायुसेना, ऑपरेशन सिंदूर से क्या है इसका कनेक्शन?
Embed widget