एक्सप्लोरर

World Malaria Day 2025: बुखार का मतलब सिर्फ वायरल नहीं! हो सकता है मलेरिया या डेंगू, पहचानें लक्षण

मलेरिया और डेंगू दोनों ही मच्छरों से फैलने वाली खतरनाक बीमारियां हैं.एक का इलाज मौजूद है तो दूसरे का सिर्फ लक्षणों के आधार पर इलाज किया जाता है.

Malaria vs Dengue : आज 25 अप्रैल को मलेरिया दिवस (World Malaria Day) है. इस दिन का मकसद है मलेरिया को लेकर लोगों को अवेयर करना और इसके खात्मे के लिए जरूरी कदम उठाना है. भारत में मलेरिया एक बड़ी समस्या है. हर साल बड़ी संख्या में लोग इसकी चपेट में आते हैं. मच्छरों से फैलने वाली ये बीमारी गर्मियों में खासकर बारिश जाने पर ज्यादा फैलती है.

ठीक इसी तरह डेंगू के लक्षण भी होते हैं. इसलिए ज्यादातर लोग मलेरिया और डेंगू को लेकर कंफ्यूज रहते हैं. मलेरिया की तरह ही डेंगू भी मच्छरों से फैलता हैं, लेकिन इनमें बड़ा अंतर होता है. आइए जानते हैं मलेरिया और डेंगू में कौन ज्यादा खतरनाक है...

मलेरिया कैसे फैलता है

मलेरिया (Malaria) बीमारी Anopheles मच्छर के काटने से फैलती है. जब मलेरिया से संक्रमित मच्छर किसी इंसान को काटता है, तो उसके शरीर में Plasmodium नाम का पैरासाइट चला जाता है. यही पैरासाइट खून में जाकर लाल रक्त कोशिकाओं (Red Blood Cells) को नुकसान पहुंचाता है और बुखार, कमजोरी जैसी समस्याएं होने लगती हैं.

मलेरिया के लक्षण क्या होते हैं

बार-बार आने वाला तेज बुखार

ठंड लगना और पसीना आना

सिरदर्द

उल्टी या मतली

शरीर में दर्द और थकान

डेंगू और मलेरिया में क्या अंतर है

1. मलेरिया एनोफिलीज (Anopheles) और डेंगू एडीज एजिप्टी (Aedes aegypti) नाम के मच्छरों से फैलता है.

2. मलेरिया के मच्छर रात में और डेंगू के मच्छर दिन में काटते हैं.

3. मलेरिया में  बार-बार तेज बुखार, ठंड लगने की समस्या होती है, जबकि डेंगू में हड्डी तोड़ बुखार, आंखों के पीछे दर्द, शरीर पर चकत्ते और प्लेटलेट्स कम हो जाते हैं.

4. मलेरिया का पता ब्लड स्लाइड या मलेरिया रैपिड टेस्ट से होता है, जबकि डेंगू NS1 एंटीजन, प्लेटलेट काउंट से पता चलता है.

5. मलेरिया की दवाएं मौजूद हैं लेकिन डेंगू का कोई खास इलाज नहीं है, सिर्फ लक्षणों के आधार पर इलाज किया जाता है.

मलेरिया से कैसे बचें

मच्छरों से बचें.

पूरी बाजू के कपड़े पहनें.

मच्छरदानी का इस्तेमाल करें.

घर के आसपास पानी जमा न होने दें, क्योंकि मच्छर ऐसी ही जगहों पर पनपते हैं.

मच्छर मारने वाले स्प्रे और क्रीम का इस्तेमाल करें.

शाम होते ही खिड़कियां और दरवाजे बंद करें या जाली लगवाएं.

समय-समय पर सरकारी कैंप में जाकर जांच कराएं.

वर्ल्ड मलेरिया डे क्यों मनाया जाता है

मलेरिया को खत्म करना सिर्फ एक देश की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की जिम्मेदारी है. वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक, मलेरिया से हर साल लाखों लोग प्रभावित होते हैं और हजारों की जान जाती है, खासकर बच्चों को ज्यादा खतरा होता है. इस बीमारी को समय रहते पहचानकर आसानी से रोका जा सकता है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Excessive Screen Time: मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
मोबाइल की लत बना रही है 'Smartphone Brain' का शिकार! युवाओं में बढ़ रहे ये लक्षण
Testosterone Screening After 30 : क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
क्या 30 के बाद घटने लगता है टेस्टोस्टेरोन? अमेरिकी सेना शुरू करेगी अपने जवानों की स्क्रीनिंग
Explained: बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर? जानें कीमत, तरीका और साइड इफेक्ट्स
बारिश के मौसम में डेंगू की नो टेंशन! भारत की पहली वैक्सीन कितनी कारगर और कीमत क्या?
Cholesterol: 10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा
10 में 9 भारतीयों का कोलेस्ट्रॉल सामान्य नहीं, ICMR की स्टडी में बड़ा खुलासा

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा
Lock Upp 2 से Yogesh Rawat हुए Evict, Fans ने Makers को किया ट्रोल, बोले- 'Unfair Elimination!'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
'वे कायर और....', जानें PM आवास के बाहर से पुलिस हिरासत में लेने पर क्या बोलीं प्रियंका गांधी
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
यूपी चुनाव 2027 में बीजेपी का चेहरा सीएम योगी होंगे या नहीं? पंकज चौधरी ने दिए ये संकेत
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा इंटरनेशनल डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है खतरनाक बॉलिंग
जिम्बाब्वे सीरीज में गुजरात टाइटंस का धाकड़ गेंदबाज करेगा डेब्यू, 154 की रफ्तार से करता है बॉलिंग
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
'तो यह दिन नहीं देखना पड़ता... ' मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी के धरने पर बोले अशोक गहलोत
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
नीम के पेड़ पर कैसे उग आता है पीपल या बरगद, जानें इसके पीछे का विज्ञान
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
सफदरजंग से मेदांता अस्पताल में शिफ्ट होंगे सोनम वांगचुक, दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा आदेश    
Embed widget