एक्सप्लोरर

World Lung Cancer Day: साइलेंट किलर होता है ये वाला कैंसर, शुरुआत में तो बिल्कुल नहीं दिखते लक्षण और अचानक से...

World Lung Cancer Day: आज पूरी दुनिया लंग कैंसर डे के जरिए जागरूक होने की कोशिश कर रही है. इसी बीच आज हम आपको बताएंगे अचानक आने वाले लक्षणों के बारे में...

World Lung Cancer Day: हर साल 1 अगस्त को वर्ल्ड लंग्स कैंसर डे मनाया जाता है. इस दिन का उद्देश्य है लोगों को लंग कैंसर के लक्षण, कारण, रोकथाम और इलाज के बारे में जागरूक करना. फेफड़े का कैंसर दुनिया भर में सबसे ज्यादा जानलेवा कैंसरों में से एक है, जिसकी पहचान अक्सर बहुत देर से होती है.

बता दें, इस बार की थीम “Breaking Barriers: Championing Early Detection and Equal Care” रखी गई है. यानी अगर समय रहते लंग कैंसर की पहचान हो जाए, तो जीवन बचाया जा सकता है. इसके लिए खुद की और परिवार की देखभाल करना बेहद जरूरी है. अब हम जान लेतें हैं कि, अचानक इसके लक्षण कैसे दिखते हैं.

ये भी पढ़े- इस उम्र तक बच्चों को न खिलाएं चीनी तो होंगे जीनियस, जानें शुगर का दिमाग पर कैसे पड़ता है असर

लंग कैंसर को साइलेंट किलर कहा जाता है

वैशाली में स्थित मैक्स हॉस्पिटल के निदेशक-पल्मोनोलॉजी डॉ. शरद जोशी का कहना है कि, लंग कैंसर, जिसे "साइलेंट किलर" कहा जाता है, एक ऐसा कैंसर है जो प्रारंभिक अवस्था में अधिकतर लक्षणों का कोई संकेत नहीं देता. इस कैंसर का सबसे बड़ा खतरा यही है कि, जब तक इसके लक्षण दिखते हैं, तब तक यह गंभीर अवस्था में पहुंच चुका होता है. हर साल दुनिया भर में लाखों लोग इस खतरनाक बीमारी का शिकार होते हैं और यह कैंसर मृत्यु दर के हिसाब से अन्य प्रकार के कैंसर के मुकाबले सबसे अधिक खतरनाक है.

शुरुआत में लक्षण कैसे दिखते हैं

लंग कैंसर के शुरुआती चरण में कोई खास लक्षण नहीं होते, जिससे व्यक्ति इसे पहचान सके. अधिकतर लोग इसे साधारण खांसी या सर्दी-जुकाम समझकर नजरअंदाज कर देते हैं. लेकिन जब बीमारी बढ़ जाती है, तब इसके लक्षण स्पष्ट होने लगते हैं, जैसे लगातार खांसी, सांस लेने में दिक्कत, सीने में दर्द और वजन का अचानक कम होना.

तंबाकू और धूम्रपान है मुख्य कारण

लंग कैंसर का सबसे बड़ा कारण तंबाकू और धूम्रपान है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, लगभग 85% लंग कैंसर के मामले धूम्रपान से जुड़े होते हैं. धूम्रपान करने वाले लोग इस कैंसर के लिए सबसे अधिक जोखिम में होते हैं. हालांकि, जो लोग धूम्रपान नहीं करते, उन्हें भी यह कैंसर हो सकता है, लेकिन उनके लिए यह जोखिम कम होता है.

लंग कैंसर डे पर लोगों के लिए जागरूकता

वर्ल्ड लंग कैंसर डे पर यह संदेश दिया जाता है कि, अगर हम समय रहते लंग कैंसर के संकेतों को पहचानें और उचित जांच कराएं, तो इस बीमारी का इलाज संभव हो सकता है. धूम्रपान से बचने, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित स्वास्थ्य जांच से हम लंग कैंसर के खतरे को कम कर सकते हैं.

इसे भी पढ़ें- हमारी स्किन पर हर वक्त रहता है यह वायरस, धीरे-धीरे बन जाता है कैंसर

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
क्या नॉर्मल तेल से अच्छे होते हैं नारियल और एवोकाडो ऑयल, जानें सेहत के लिए क्या अच्छा?
Abhijeet Dipke Health: बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
बार-बार बीमार क्यों हो रहे अभिजीत दीपके, टाइफाइड के बाद क्या रखें ध्यान?
 Causes Of Lungs Cancer: हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
हफ्तों पुरानी खांसी और बलगम में खून? जानें फेफड़ों के कैंसर के शुरुआती लक्षण
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह
रोज-रोज शुरू हो जाता है सिरदर्द, ये आदतें हो सकती हैं वजह

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
सीमा पर चीनी हथियारों की तैनाती पर भारत की दो टूक, पाक को दी सीधी चेतावनी
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
'मैं करारा जवाब दूंगी...', गूंगी गुड़िया विवाद पर पहली बार बोलीं सुनेत्रा पवार
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
यश दयाल से जयंत यादव तक, नए सीजन से पहले 4 स्टार खिलाड़ियों की बदली टीम
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
ऐश्वर्या राय बच्चन का कान्स 2026 से अनसीन लुक वायरल, 7 हजार मोती वाले स्ट्रैपलेस गाउन में ढाया कहर
Xप्लेन: क्या सुप्रीम कोर्ट के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
क्या SC के फैसले से शादीशुदा और लिव-इन पार्टनर में कोई फर्क नहीं?
TMC के बागी सांसद अबू ताहिर खान का बड़ा बयान, 'हम NDA के साथ नहीं, लेकिन CM...'
TMC में वापस जाएंगे बागी? NDA की बैठक के बाद दिल्ली से बंगाल तक बढ़ी हलचल
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
AIR India फ्लाइट में टर्बुलेंस पर मचा बवाल: एक्शन में DGCA, एयरलाइन ने बताई वजह
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
‘गोलियां चलाकर जनता का कर रहे दमन’, भारत ने PoJK चुनाव पर पाक को दिखाया आईना
Embed widget