एक्सप्लोरर

हमारी स्किन पर हर वक्त रहता है यह वायरस, धीरे-धीरे बन जाता है कैंसर

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने एक चौंकाने वाली खोज की है कि आमतौर पर हानिरहित माना जाने वाला बीटा-HPV वायरस कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में सीधे स्किन कैंसर का कारण बन सकता है.

आपने HPV वायरस के बारे में जरूर सुना होगा, जिसे ज्यादातर लोग गर्भाशय ग्रीवा (सर्वाइकल) कैंसर से जोड़ते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि HPV का एक प्रकार ऐसा भी है जो हमारी त्वचा पर बिना किसी नुकसान के चुपचाप रहता है? इसे बीटा-HPV कहा जाता है. वैज्ञानिकों का अब तक मानना था कि यह वायरस सीधे कैंसर नहीं करता, बल्कि सूरज की रोशनी से होने वाले नुकसान को बढ़ाने में मदद करता है.

नई खोज से वैज्ञानिक भी चौंके

अब एक बड़ी खोज ने यह धारणा बदल दी है. अमेरिका के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ (NIH) के वैज्ञानिकों ने साबित किया है कि यह “निर्दोष” समझा जाने वाला बीटा-HPV स्किन कैंसर का सीधा कारण बन सकता है, खासकर उन लोगों में जिनकी इम्यून सिस्टम कमजोर है.

कहानी एक मरीज से शुरू हुई

कहानी शुरू होती है 34 साल की एक महिला से, जिसे बार-बार स्क्वैमस सेल कार्सिनोमा नामक त्वचा कैंसर हो रहा था. यह कैंसर उसके माथे पर बार-बार वापस आता रहा, जबकि डॉक्टर सर्जरी और इलाज करते रहे. शुरुआत में डॉक्टरों को लगा कि महिला की त्वचा सूरज की रोशनी से ठीक से रिपेयर नहीं कर पा रही और कमजोर इम्यून सिस्टम वायरस को बढ़ने दे रहा है.

वायरस ने किया स्किन कोशिकाओं पर कब्जा

जांच में चौंकाने वाला सच सामने आया. बीटा-HPV वायरस ने महिला की त्वचा की कोशिकाओं के डीएनए में प्रवेश कर लिया था और वहां प्रोटीन बना रहा था, यानी कोशिकाओं को पूरी तरह अपने कब्जे में कर लिया था. इससे पहले वैज्ञानिकों को नहीं पता था कि यह वायरस ऐसा कर सकता है.

कमजोर इम्यून सिस्टम बना बड़ी समस्या
महिला की इम्यून सिस्टम में भी गड़बड़ी थी. उसके टी-सेल्स ठीक से काम नहीं कर रहे थे, जिससे वायरस को रोकने की शक्ति खत्म हो गई थी. नतीजा यह हुआ कि वायरस लंबे समय तक शरीर में बना रहा और कैंसर बार-बार लौटता रहा.

स्टेम सेल ट्रांसप्लांट से मिला जीवन

NIH की टीम ने एक पर्सनलाइज्ड ट्रीटमेंट प्लान बनाया और महिला को स्टेम सेल ट्रांसप्लांट दिया, जिससे उसकी खराब इम्यून कोशिकाओं की जगह स्वस्थ कोशिकाएं आ गईं. नतीजा चमत्कारिक था. ट्रांसप्लांट के बाद महिला की सभी HPV से जुड़ी समस्याएं खत्म हो गईं, यहां तक कि कैंसर भी. तीन साल से ज्यादा समय से यह कैंसर दोबारा नहीं लौटा है.

कैंसर के इलाज का तरीका बदल सकता है

यह केस दिखाता है कि कमजोर इम्यून सिस्टम वाले लोगों में बीटा-HPV सीधे त्वचा की कोशिकाओं को हाइजैक कर सकता है और कैंसर का कारण बन सकता है. NIH के डॉ. एंड्रिया लिस्को के अनुसार, “यह खोज हमारी समझ को पूरी तरह बदल सकती है कि यह कैंसर कैसे विकसित होता है और इसे कैसे ट्रीट किया जाए. हो सकता है कि कई ऐसे मरीज हों जिनमें इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी के कारण कैंसर हो रहा हो और उन्हें इम्यून-टारगेटेड ट्रीटमेंट से फायदा मिल सके.”

इसे भी पढ़ें: आंखों में दिखें ये 5 चीजें तो समझ जाएं खतरे में आ गई आपकी किडनी, तुरंत भागें डॉक्टर के पास

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों में बच्चों को न हो कफ, अपनाएं ये घरेलू उपाय
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
सर्दियों के जुकाम को आने से कैसे रोकें, लक्षण दिखते ही करें ये काम
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
रात को बार-बार लग रहा पेशाब? हो सकती है ये गंभीर समस्या
Vitamin D Deficiency: भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार
भरपूर धूप फिर भी विटामिन D की भारी कमी! 10 में से 7 लोग बीमार

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
शशि थरूर को पसंद नहीं आई रणवीर सिंह की धुरंधर? देखकर बोले- 'घिनौने सीन...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
फडणवीस कैबिनेट में बिश्नोई गैंग शामिल? संजय राउत बोले- 'एकनाथ शिंदे को CM नहीं बनाया तो...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
मंदिर पहुंचे बांग्लादेश के PM तारिक रहमान, 10 लाख का दिया दान, बोले- 'सभी धर्मों...'
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
ICC की ताजा रैंकिंग में शाई होप को जबरदस्त फायदा, भारत के खिलाफ जड़े थे 2 शतक
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
कौन हैं कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल, जिन्होंने भरे मंच पर दलेर मेहंदी को लताड़ा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'महिला आरक्षण के खिलाफ नहीं हम, PM मोदी...', खरगे ने प्रधानमंत्री से क्या कहा?
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
'पहले उतना बूता...', CM योगी को चंद्रशेखर की चुनौती पर अपर्णा यादव का बयान
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
हर साल इतने मोबाइल और टैब हो रहे खराब, लगातार आ रहीं शिकायतें
Embed widget