एक्सप्लोरर

इस उम्र तक बच्चों को न खिलाएं चीनी तो होंगे जीनियस, जानें शुगर का दिमाग पर कैसे पड़ता है असर

चीनी का उपयोग हम अपनी जिंदगी में बहुत करते हैं, लेकिन यह जितना स्वाद बढ़ाता है उतना ही हमारे लिए खतरनाक भी होता है. आपको बताते हैं कि किस उम्र तक के बच्चों को चीनी नहीं खिलानी चाहिए?

हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा हेल्दी, एक्टिव और स्मार्ट बने. इसके लिए वे पौष्टिक खाना खिलाने, दूध पिलाने और हर तरह की देखभाल करने में कोई कमी नहीं छोड़ते. लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक छोटी सी गलती बच्चे के दिमागी विकास को कमजोर कर सकती है? यह गलती है कम उम्र में ज्यादा चीनी देना. ज्यादातर लोग सोचते हैं कि बच्चों को मीठा खिलाना बुरा नहीं है, बल्कि कई लोग तो दूध पिलाने के लिए उसमें चीनी डालते हैं. लेकिन हेल्थ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह आदत लंबे समय में बच्चे के दिमाग पर बुरा असर डाल सकती है. रिसर्च के मुताबिक, ज्यादा शुगर से न केवल दिमागी ग्रोथ रुकती है, बल्कि बच्चा पढ़ाई में कमजोर और ध्यान केंद्रित करने में नाकाम हो सकता है. आइए जानते हैं इस पर डॉक्टर और साइंस क्या कहती है.

ज्यादा चीनी क्यों खतरनाक है?

बचपन में दिमाग तेजी से बढ़ता है और इसी समय ज्यादा शुगर खाने से उसकी ग्रोथ पर असर पड़ता है. अमेरिकन जर्नल ऑफ क्लिनिकल न्यूट्रिशन में छपी एक स्टडी के अनुसार, 2 साल से कम उम्र में बच्चों को एडेड शुगर देने से उनकी मेमोरी, फोकस और सीखने की क्षमता कम हो सकती है.

डॉक्टर क्या कहते हैं?

पीडियाट्रिशियन डॉक्टर रवि मलिक का कहना है कि बच्चों को शुरू से ही चीनी देने से उनकी खाने की आदतें खराब हो जाती हैं. अगर बच्चे का स्वाद मीठे का हो गया, तो वह हर चीज में शुगर चाहेगा और नट्स, दालें और हेल्दी चीजों को नजरअंदाज करेगा. इस वजह से उसका न्यूट्रिशन बैलेंस बिगड़ सकता है.

कौन से फूड में होती है ज्यादा शुगर?

  • पैकेज्ड जूस और सॉफ्ट ड्रिंक
  • कैंडी, चॉकलेट और बिस्किट
  • मीठी ब्रेड और केक
  • शुगर वाले सीरियल

कई बार माता-पिता सोचते हैं कि जूस या एनर्जी ड्रिंक हेल्दी है, लेकिन इनमें बहुत ज्यादा शुगर होती है, जो बच्चों के दिमाग को नुकसान पहुंचाती है.

दिमाग पर क्या असर पड़ता है?

  • ध्यान कम होना: बच्चा पढ़ाई में फोकस नहीं कर पाता.
  • मेमोरी कमजोर होना: ज्यादा शुगर दिमागी कोशिकाओं की कार्यक्षमता घटाती है.
  • मूड स्विंग्स: बच्चा चिड़चिड़ा या गुस्सैल हो सकता है.

कितनी शुगर सुरक्षित है?

WHO के अनुसार, 5 साल से छोटे बच्चों को रोजाना 25 ग्राम से ज्यादा शुगर नहीं देनी चाहिए. कोशिश करें कि 2 साल तक बच्चों को एडेड शुगर बिलकुल न दें.

क्या खिलाएं बच्चों को?

  • जूस की जगह पूरे फल दें.
  • मीठे स्नैक्स की जगह ड्राई फ्रूट्स दें.

घर का बना हेल्दी खाना दें, पैकेज्ड फूड से बचें.अगर आप चाहते हैं कि आपका बच्चा जीनियस और हेल्दी बने, तो कम से कम शुरुआती 2 साल तक उसे चीनी से दूर रखें. यह उसके दिमागी विकास और सीखने की क्षमता के लिए जरूरी है. याद रखें मीठा कम, सेहत में दम. 

इसे भी पढ़ें- हमारी स्किन पर हर वक्त रहता है यह वायरस, धीरे-धीरे बन जाता है कैंसर

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author सोनम

जर्नलिज्म की दुनिया में करीब 15 साल बिता चुकीं सोनम की अपनी अलग पहचान है. वह खुद ट्रैवल की शौकीन हैं और यही वजह है कि अपने पाठकों को नई-नई जगहों से रूबरू कराने का माद्दा रखती हैं. लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसी बीट्स में उन्होंने अपनी लेखनी से न केवल रीडर्स का ध्यान खींचा है, बल्कि अपनी विश्वसनीय जगह भी कायम की है. उनकी लेखन शैली में गहराई, संवेदनशीलता और प्रामाणिकता का अनूठा कॉम्बिनेशन नजर आता है, जिससे रीडर्स को नई-नई जानकारी मिलती हैं. 

लखनऊ यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में ग्रैजुएशन रहने वाली सोनम ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत भी नवाबों के इसी शहर से की. अमर उजाला में उन्होंने बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद दैनिक जागरण के आईनेक्स्ट में भी उन्होंने काफी वक्त तक काम किया. फिलहाल, वह एबीपी लाइव वेबसाइट में लाइफस्टाइल डेस्क पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं.

ट्रैवल उनका इंटरेस्ट  एरिया है, जिसके चलते वह न केवल लोकप्रिय टूरिस्ट प्लेसेज के अनछुए पहलुओं से रीडर्स को रूबरू कराती हैं, बल्कि ऑफबीट डेस्टिनेशन्स के बारे में भी जानकारी देती हैं. हेल्थ बीट पर उनके लेख वैज्ञानिक तथ्यों और सामान्य पाठकों की समझ के बीच बैलेंस बनाते हैं. सोशल मीडिया पर भी सोनम काफी एक्टिव रहती हैं और अपने आर्टिकल और ट्रैवल एक्सपीरियंस शेयर करती रहती हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pope Leo XIV Cancer: किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
किस कैंसर से जूझ रहे पोप लियो, एक लंग के बिना कितनी होंगी दिक्कतें?
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
Global Handwashing Day: हाथ धोने का सही तरीका क्या है? जानें हर एक बात
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
कितनी आवाज सह सकते हैं हमारे कान, कितने डेसीबल पर हो सकती है मौत?
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद
IIT जोधपुर में मेडिकल AI की नई पहल, रोबोट करेगा हार्ट स्कैन में मदद

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget