एक्सप्लोरर

अचानक मृत्यु का कारण भी बन सकता है 'हाई ब्लड प्रेशर', इससे बचने के लिए लाइफस्टाइल में करें ये 6 जरूरी बदलाव

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, भारत में 4 वयस्कों में से एक को हाइपरटेंशन की बीमारी है और इनमें से सिर्फ 12 प्रतिशत लोगों का ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है.

Hypertension: हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर एक ऐसी बीमारी है, जिसका अगर समय पर इलाज नहीं किया गया तो ये अचानक मृत्यु का कारण भी बन सकती है. ये स्थिति तब पैदा होती है, जब धमनियों में ब्लड का प्रेशर बढ़ जाता है. वैसे तो दिनभर में ब्लड प्रेशर कई बार बढ़ता और कम होता है, लेकिन जब ये स्थिति लंबे समय तक बनी रहती है तब हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की समस्या पैदा होती है. हाइपरटेंशन को इसलिए गंभीर माना जाता है क्योंकि कुछ मामलों में ये हार्ट अटैक, स्ट्रोक, हार्ट फेल का कारण भी बन सकता है. 

भारत में इन दिनों बड़ी संख्या में लोग हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से जूझ रहे हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, भारत में 4 वयस्कों में से एक को हाइपरटेंशन की बीमारी है और इनमें से सिर्फ 12 प्रतिशत लोगों का ही ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है. हाइपरटेंशन के साथ एक अच्छी बात यह है कि आप इसे अपने लाइफस्टाइल में कुछ जरूरी बदलाव करके कंट्रोल में ला सकते हैं. 

लाइफस्टाइल में लाएं ये जरूरी बदलाव

1. नमक खाना कम कर दें: नमक का ज्यादा सेवन करने से ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. इसलिए इस बीमारी से जूझ रहे लोगों को नमक खाना कम कर देना चाहिए. इसके अलावा, प्रोसेस्ड फूड आइटम्स और डिब्बाबंद फूड प्रोडक्ट्स को खाने से भी बचें. क्योंकि इनमें सोडियम की मात्रा ज्यादा होती है. 

2. रेगुलर एक्सरसाइज: एक्सरसाइज करने से सिर्फ हाइपरटेंशन को ही नहीं, ब्लकि कई बीमारियों को ठीक करने में मदद मिल सकती है. एक्सरसाइज करने से स्वास्थ्य में सुधार होता है. आप हेल्दी और फिट महसूस करते हैं.  

3. हाइपरटेंशन डाइट अपनाएं: हाई ब्लड प्रेशर की समस्या से बचने के लिए 'हाइपरटेंशन डाइट' अपनाएं. अपने फूड रूटीन में सब्जियों, फलों, साबुत अनाज, लो-फैट और प्रोटीन से भरपूर डेयरी प्रोडक्ट को शामिल करें. हर दिन ज्यादा से ज्यादा फल और सब्जियों को खाने का टारगेट सेट करें. सही समय पर सही फल और सब्जियां खाएं. रिफाइंड अनाज के बजाय साबुत अनाज चुनें. मछली, पोल्ट्री, नट्स और बीन्स जैसे प्रोटीन से भरपूर खाने का चयन करें.

4. वजन को कंट्रोल में रखें: मोटापा हाई ब्लड प्रेशर की समस्या को पैदा करने का कारण बन सकता है. इसलिए अपने वजन को हेल्दी बनाए रखें. डेली एक्सरसाइज करें. हेल्दी फूड खाएं. अपनी डाइट में फलों, सब्जियों, साबुत अनाज. हेल्दी फैट और लीन प्रोटीन को शामिल करें.

5. स्ट्रेस को कम करें: ज्यादा तनाव और चिंता की वजह से ब्लड प्रेशर अचानक बढ़ सकता है. इसलिए तनाव और चिंता कम करें. इसके लिए आप गहरी सांस लेने का व्यायाम करें. मेडिटेशन और योग करें. 8 घंटे की भरपूर नींद लें. इसके अलावा, आप म्यूजिक सुन सकते हैं. मनपसंदीदा किताब पढ़ सकते हैं. प्रकृति के साथ कुछ वक्त अकेले में बिता सकते हैं.

6. शराब का सेवन कम करें: ज्यादा शराब पीने से भी ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है. अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आज से ही शराब का सेवन करना कम कर दें या हो सके तो इससे दूरी बना लें. 

7. स्मोकिंग छोड़ें: ज्यादा स्मोकिंग करने वाले लोगों को भी हाइपरटेंशन की बीमारी घेर सकती है. इसलिए सिगरेट और वेपिंग से तुरंत दूरी बना लें.  

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Diabetes: डायबिटीज के मरीजों को रोज पीना चाहिए ये 'हेल्दी ड्रिंक', नहीं लगाने पड़ेंगे अस्पताल के चक्कर, कंट्रोल में रहेगा 'शुगर'

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
ब्रेस्ट हेल्थ पर डॉक्टरों ने की चर्चा, ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग और समय पर पहचान पर फोकस
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
कैंसर की ये दवाएं होंगी सस्ती, सरकार ने ट्रेड मार्जिन पर लगाई कैप
Morning Digestion Tips: सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
सुबह उठते ही साफ होगा पेट, बस इस चीज से तोड़ लें नाता
Nana Patekar Death: सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?
सीने का तेज दर्द कब कार्डियक अरेस्ट और कब हार्ट अटैक, कैसे करें पता?

वीडियोज

नाना पाटेकर की अंतिम यात्रा की तैयारी शुरू, गांव में पसरा सन्नाटा
एक शिष्य के सुसाइड पर सवाल !
मायानगरी के नाना...ऐसे तो नहीं जाना था
आंदोलन की बदलती 'भाषा', शुरू हुआ रील आंदोलन !
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब कहां रुकेंगे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bypolls Result 2026 LIVE Streaming: नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट
नंदीग्राम में BJP और तमिलनाडु में चलेगा विजय का जादू? कहां-कैसे देखें रिजल्ट Live
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
CJP प्रोटेस्ट से पहले सुरक्षा घेरा, दिल्ली में 20000 से अधिक जवानों की तैनाती
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
वैभव सूर्यवंशी के 'सुपरस्टार' बनने पर कपिल देव का बड़ा बयान, कांबली से की तुलना
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता का बड़ा बयान, 'अहंकारी आदमी था, ईश्वर ने ही प्राण हरे हैं...'
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'घर में रहे, Video न शेयर करें', भारतीय दूतावास की सऊदी में अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'अभी इंतजार कीजिए', स्टारलिंक विवाद पर क्यों एलन मस्क बोले- थैंक्यू राहुल
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
'ज्ञानेश कुमार की तय हो जवाबदेही', दीपके को डर- '10 अक्टूबर से पहले गिरफ्तार..'
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
SIR के पक्ष में उतरे 42 रिटायर्ड जज, देश के नाम खुला खत लिखकर किया आगाह
Embed widget