एक्सप्लोरर

30 उम्र पार करते ही ध्यान रखें ये बातें, कहीं कोई बड़ी बीमारी ना बन जाए

International women's Day 2024: अगर आप तीस साल के हो चुके हैं तो आपको अपने लाइफस्टाइल में बदलाव करने की जरूरत है क्योंकि 30 साल के बाद शारीरिक और मानसिक तौर पर काफी बदलाव आ जाते हैं.

Women's Health Tips: तीस साल की उम्र किसी भी इंसान की जिंदगी की एक खास उम्र होती है जब वो जिंदगी की मिडिल एज में होता है. देखा जाए तो सेहत और पर्सनैलिटी के लिहाज से भी ये उम्र खास मायने रखती है क्योंकि इसी उम्र के बाद किसी के अंदर शारीरिक और मानसिक तौर पर बदलाव का दौर शुरू होता है. इसलिए इस उम्र को डॉक्टर भी एक पड़ाव मानते हैं और सलाह दी जाती है कि इस उम्र के बाद लोगों को अपनी सेहत को लेकर खास ध्यान रखना चाहिए.
 
खुद का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत 
 इस उम्र के बाद शरीर ज्यादा केयर मांगता है और दिमाग परिपक्व होता है. इसलिए अगर आप 30 साल के हो रहे हैं तो आपको आगे की सेहत के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना चाहिए वरना आपकी लापरवाही आगे जाकर आपकी सेहत को नुकसान पहुंचा सकती है. 
 
30 साल की उम्र के बाद इन बातों का रखें ध्यान   
  • 30 साल के बाद किसी भी शख्स की पाचन क्रिया कमजोर होने लगती है. इस उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म स्लो होने लगता है और इसीलिए इस उम्र के बाद आपको खाने पीने को लेकर खास सावधान हो जाना चाहिए. बीस की उम्र में आप अंट शंट कुछ भी खा लेते थे और वो पच जाता था. लेकिन 30 की उम्र के बाद मेटाबॉलिज्म स्लो होने के चलते कैलोरी बर्निंग की प्रोसेस धीमी होने लगती है. अगर आप सही डाइट नहीं लेंगे तो जल्द ही आप मोटापे की चपेट में आ सकते हैं. इसलिए तीस की उम्र के बाद आपको अपनी डाइट में बदलाव करने होंगे ताकि आप अपने वजन को कंट्रोल में रख सकें.
  • 30 की उम्र के बाद आपको डाइट में फाइबर के लिए साबुत अनाज, आयरन के लिए हरी सब्जियां, और विटामिन्स के लिए खास डाइट लेने की जरूरत है. देखा जाए तो तीस की उम्र के बाद आपको हेल्दी डाइट जैसे , सब्जियां, फल, साबुत अनाज, नट्स, बीन्स आदि को अपनी डाइट में ज्यादा शामिल करना चाहिए. इसके साथ साथ आपको खूब सारा पानी भी पीना चाहिए. पानी से आपके शरीर का मेटाबॉलिज्म तेज बना रहेगा और टॉक्सिन आपके शरीर से बाहर निकलते रहेंगे.
  • 30 की उम्र के बाद आपको रेगुलर तौर पर एक्सरसाइज और योग करना चाहिए. इससे आपके शरीर की फ्लेक्सिबिलिटी बनी रहेगी और स्टैमिना भी बना रहेगा. रोज वॉक करने की आदत डालिए ताकि आपका वजन कंट्रोल में रहे और आपके हाथ पैर अच्छी तरह मूव करते रहें. मेडिटेशन भी आपको काफी फायदा करेगा क्योंकि भागदौड़ भरी जिंदगी में दिमागी सकून के लिए इसका काफी फायदा है.
  • 30 की उम्र के बाद आपको अपनी डाइट में मीठा कम करना चाहिए. अक्सर देखा जाता है कि लोग 35 साल के बाद टाइप टू डायबिटीज के शिकार हो जाते हैं. इसलिए चीनी पर कंट्रोल कीजिए ताकि आगे जाकर डायबिटीज आपके शरीर पर हमला ना कर सके.
  • 30 की उम्र के बाद आपको अपने दिल का भी ख्याल रखने की जरूरत है. कोलेस्ट्रोल को बढ़ने से रोकने के लिए आपको हैल्दी ईटिंग पर फोकस करना होगा क्योंकि ज्यादा कोलेस्ट्रोल आपको हार्ट अटैक, हाई बीपी और स्ट्रोक का शिकार बना सकता है.
Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Independence Day 2026: फिट इंडिया का सपना, क्या आपकी 10 आदतें बन रहीं दुश्मन?
Patient's Complaints on Private Hospital: इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
इलाज महंगा या बिल में खेल? 68% लोगों ने प्राइवेट अस्पतालों पर उठाए सवाल
Health Self Check: क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
क्या आप हेल्दी हैं? 15 अगस्त पर खुद करें ये 15 टेस्ट
Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget