एक्सप्लोरर

ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स खाने वाली महिलाएं वर्कआउट कर सकती हैं या फिर नहीं? स्टडी में हो गया खुलासा

Contraceptive Pills: रिसर्चर्स ने पाया है कि महिलाओं में ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव के सेवन और अंडाशय से निकलने वाले हार्मोन के सामान्य स्तर में उतार-चढ़ाव का रक्तचाप पर कोई असर नहीं पड़ता है.

Contraceptive Pills: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT) मद्रास की एक रिसर्च में एक बड़ा खुलासा हुआ है. इसमें बताया गया है कि कि ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव लेने वाली महिलाएं अगर हैवी वर्कआउट (जिसमें उनकी बड़ी मसल्स एक्टिवेट होती हैं) करती हैं तो उनके ब्‍लड प्रेशर कोई बदलाव नहीं आता. महिलाएं प्रेग्नेंसी को रोकने के लिए ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स का सहारा लेती हैं. हालांकि कुछ ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव पिल्स के बारे में कहा गया है कि वह आराम करने के दौरान रक्तचाप बढ़ाने के लिए जाने जाते हैं, लेकिन कड़ी शारीरिक गतिविधियों के दौरान रक्तचाप पर इन दवाओं के प्रभाव के बारे में अभी तक पूरी तरह से जानकारी नहीं है.

ब्लड प्रेशर पर नहीं पड़ता कोई असर
इसके अलावा, इस बात पर शोध अस्पष्ट रहा है कि मासिक धर्म चक्र के दौरान हार्मोनल उतार-चढ़ाव रक्तचाप को प्रभावित करते हैं या नहीं. मिनेसोटा विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं ने पाया है कि 20 से 25 वर्ष की युवा महिलाओं में ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव के सेवन और अंडाशय से निकलने वाले हार्मोन (जैसे एस्ट्रोजन) के सामान्य स्तर में उतार-चढ़ाव का रक्तचाप पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है. शोध के नतीजे निचले शरीर के व्यायाम और स्केलेटल मांसपेशियों के संवेदनशील न्यूरॉन्स के सक्रियण के साथ भी समान थे, जो हृदय रोगियों में रक्तचाप की अत्यधिक प्रतिक्रिया में योगदान करने के लिए जाने जाते हैं.

वर्कआउट करना कितना सेफ?
आईआईटी मद्रास के जैव प्रौद्योगिकी विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. निनिथा ए.जे. ने कहा, इस स्टडी के निष्कर्ष व्यापक रूप से उपयोगी हैं और यह इसलिए बेहद ही महत्वपूर्ण हैं क्योंकि यह ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव दवा लेने वाली महिलाओं में वर्कआउट के दौरान ब्‍लड प्रेशर के प्रभाव पर बात करता है.''उल्लेखनीय है कि वर्कआउट के दौरान बीपी बढ़ सकता है, जिसे 'एक्सरसाइज प्रेशर रिफ्लेक्स'  कहा जाता है. हालांकि शोधकर्ताओं ने दर्शाया कि मासिक धर्म चक्र के चरण या ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव के उपयोग की परवाह किए बिना महिलाओं में 'एक्सरसाइज प्रेसर रिफ्लेक्स' समान था.

आगे भी होगी रिसर्च
अमेरिकन जर्नल ऑफ फिजियोलॉजी-रेगुलेटरी, इंटीग्रेटिव एंड कम्पेरेटिव फिजियोलॉजी में प्रकाशित निष्कर्षों से पता चलता है कि ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव महिलाओं में रक्तचाप की प्रतिक्रिया को उन लोगों की तुलना में अधिक नहीं बढ़ाते हैं जो ओरल कॉन्ट्रासेप्टिव का उपयोग नहीं करते हैं. मिनेसोटा विश्वविद्यालय में सहायक प्रोफेसर डॉ. मांडा केलर रॉस ने कहा, इस काम का अगला चरण यह निर्धारित करना है कि क्या ईपीआर रजोनिवृत्त महिलाओं में हृदय संबंधी जोखिम में योगदान करने वाला कारक है.

(इनपुट- IANS)

ये भी पढ़ें - Optical Biosensor: इस खास टेक्नोलॉजी से मिनटों में पता चल जाएगा मंकीपॉक्स है या नहीं, जानें कैसे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Brain Tumor Symptoms: क्या सिरदर्द के साथ आते हैं चक्कर? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
क्या सिरदर्द के साथ आते हैं चक्कर? भूलकर भी न करें नजरअंदाज
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
सुबह उठते ही पैर के तलवे दर्द होते हैं? ये हो सकती है वजह
लॉन्ग कोविड का नया खतरा, मुंह और फेफड़ों के बैक्टीरिया में दिखे बड़े बदलाव
लॉन्ग कोविड का नया खतरा, मुंह और फेफड़ों के बैक्टीरिया में दिखे बड़े बदलाव
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?
तमिलनाडु में हिंदी लिखे दवा के कवर पर रोक, क्यों लिया गया फैसला?

वीडियोज

Bollywood News: सैफ अली खान ने इंस्टाग्राम पर शेयर की पहली झलक, सिर्फ करीना को किया फॉलो! (13.10.26
Nana Patekar की मौत पर Tanushree Dutta ने उठाए सवाल, Sushant Singh Rajput केस से जोड़ा कनेक्शन!
Chalre Chalre Waal और Na Kajre Ki Dhar की धुन एक जैसी? जानिए दोनों गानों का पुराना कनेक्शन!
Bigg Boss 20: Salman Khan ने लगाई Scout OP की क्लास, Qazi Touqeer फूट-फूटकर रोए!
Salman Khan की Maatrubhumi को China के दबाव में करना पड़ा Re-shoot? Dhruv Rathee का बड़ा दावा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
संजय राउत बोले- ज्ञानेश कुमार माफिया, तेजस्वी ने कहा- मिलेगी सजा, जानें किसने क्या कहा
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
गुटखा-पान मसाला पर इस राज्य में एक साल के लिए बैन, आदेश जारी
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को...'
राहुल गांधी पर पीयूष गोयल का पलटवार, 'टीएन शेषन को चुनाव में उतारा, गिल को पद्म विभूषण दिया'
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
इंग्लैंड के इस क्रिकेटर ने अफगानिस्तान लीग खेलने से किया मना, वजह जान आपको भी होगा गर्व!
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'पति पत्नी और पंगा 2': सिर पर पल्लू लिए सास का हाथ थामे दिखीं मनोज तिवारी की पत्नी सुरभि
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'शांत और सतर्क रहें..', सऊदी अरब में भारतीय नागरिकों के लिए एंबेसी ने जारी की एडवाइजरी
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'तुम आतंकवादी...', बांग्लादेश के मुहम्मद यूनुस का विरोध, Video वायरल
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश ने सरकार पर कसा तंज
'UPI से यूटर्न?', मर्चेंट डिस्काउंट रेट को टालने पर जयराम रमेश का सरकार पर तंज
Embed widget