एक्सप्लोरर

Optical Biosensor: इस खास टेक्नोलॉजी से मिनटों में पता चल जाएगा मंकीपॉक्स है या नहीं, जानें कैसे

अफ्रीका से शुरू होने वाला खतरनाक मंकीपॉक्स वायरस का खतरा अब बाकी दुनिया पर भी मंडरा रहा है. भारत और पाकिस्तान देशों में भी इसका खतरा है. ऐसे में इससे बचाव करना बेहद जरूरी है.

Optical Biosensor : कांगो डेमोक्रेटिक रिपब्लिक में कहर मचाने के बाद अब मंकीपॉक्स का खतरा पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है. भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान में भी इसके केस रिपोर्ट किए गए हैं. 15 अगस्त को विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने एमपॉक्स को पब्लिक हेल्थ इमरजेंसी घोषित किया है.

अब तक दुनियाभर में इसके 20 हजार से ज्यादा केस मिल चुके हैं, जिनमें से करीब 537 लोगों की मौत भी हो चुकी है. एमपॉक्स (Mpox) से बचने के लिए सबसे पहले इसकी पहचान जरूरी है, जिसकी मदद से इस वायरस को मात दिया जा सके. इसके लिए ऑप्टिकल बायोसेंसर (Optical Biosensor) काफी मददगार है. आइए जानते हैं इस टेक्नोलॉजी के बारें में...

मंकीपॉक्स का पता लगाता है ऑप्टिकल बायोसेंसर

यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया सैन डिएगो स्कूल ऑफ मेडिसिन और बोस्टन यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अब एक ऑप्टिकल बायोसेंसर बनाया है, जो मंकीपॉक्स, एमपॉक्स का कारण बनने वाले वायरस का तेजी से पता लगा सकता है.

14 नवंबर, 2024 को  बायोसेंसर और बायोइलेक्ट्रॉनिक्स में इस स्टडी को पब्लिश किया गया. यूंकि PCR टेस्ट महंगा है, इसके लिए लेबोरेट्री की जरूरत होती है. जिसका रिजल्ट आने में हफ्तेभर का समय लग सकता है. बोस्टन यूनिवर्सिटी लैब ने इबोला रक्तस्रावी बुखार और कोविड-19 के वायरस का पता लगाने के लिए भी ऑप्टिकल बायोसेंसर विकसित किए गए.

यह भी पढ़ें : क्या होता है स्लीप मैकसिंग?.क्या इसकी वजह से वाकई आपको मिल सकती है गुड नाइट स्लीप, जानें इसके बारे

ऑप्टिकल बायोसेंसर कैसे काम करता है

शोधकर्ताओं ने एमपॉक्स वाले एक मरीज के घावों के सैंपल को मोनोक्लोनल मंकीपॉक्स एंटीबॉडी के साथ कुछ समय के लिए इनक्यूबेट किया, जो वायरस की सतह पर प्रोटीन से जुड़ते हैं. फिर वायरस-एंटीबॉडी कॉम्प्लेक्स को सेंसर पर सिलिकॉन चिप्स की सतह पर छोटे चैंबर्स में ट्रांसफर किया गया, जिन्हें इन नैनोकणों को ठीक करने के लिए इलाज किया गया था.

यह भी पढ़ें : हफ्ते में सिर्फ दो दिन एक्सरसाइज से एक्टिव होगा ब्रेन, बीमारियां भी होंगी कोसो दूर

चिप्स पर एक साथ और नीली रोशनी डाली गई, जिससे वायरस-एंटीबॉडी नैनोकणों की मौजूदगी में थोड़ी अलग प्रतिक्रिया हुई. इस छोटे संकेत का पता लगाने और हाई सेंसेटिविटी के साथ अलग-अलग कणों की गणना करने के लिए एक कलरफुल कैमरे का इस्तेमाल किया गया. बायोसेंसर परख ने दो मिनट में इन अन्य वायरस से एमपॉक्स सैंपल्स को आसानी से अलग कर दिया.

मंकीपॉक्स के लक्षण

शरीर में लाल चकत्ते पड़ना

बुखार

तेज सिरदर्द

पीठ दर्द

मवाद वाले पिंपल्स

निगलने में दिक्कत होना

कमजोरी

एमपॉक्स से बचने के लिए क्या करें

किसी तरह के लक्षण नजर आने पर डॉक्टर के पास जाएं

संक्रमित को छूने से बचें

वैक्सीन लगवाएं

माउथवॉश का यूज करें

आईड्रॉप का इस्तेमाल करें

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: शहरों में रहने वाली लड़कियों में कॉमन हो रही है सारा अली खान वाली ये बीमारी, इग्नोर करना हो सकता है खतरनाक

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नींद पूरी नहीं हो रही तो हो जाएं सावधान, खराब हो सकती है दिल की सेहत
नींद पूरी नहीं हो रही तो हो जाएं सावधान, खराब हो सकती है दिल की सेहत
बगैर नॉनवेज खाए 90 की उम्र में बनाई बॉडी, जानिए शख्स की सेहत का राज
बगैर नॉनवेज खाए 90 की उम्र में बनाई बॉडी, जानिए शख्स की सेहत का राज
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पान? जान लें काम की बात
किन लोगों को नहीं खाना चाहिए पान? जान लें काम की बात
एक महीना केवल चिकन खाएं तो शरीर में क्या होंगे बदलाव?
एक महीना केवल चिकन खाएं तो शरीर में क्या होंगे बदलाव?

वीडियोज

Gujarat News | Road Accident: टक्कर से गिरे स्कूटी सवार..मची चीख पुकार | Breaking | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: थप्पड़ केस में बुरे फंसे प्रवेश! | AAP | BJP
SIR Controversy: वोट के रखवाले | ABP News
Parvesh Verma Slap Row: दिल्ली के थप्पड़बाज मंत्री की पूरी कहानी! | AAP | BJP | CM Rekha
SIR Controversy | Gyanesh Kumar: Vote Chori या चुनावी मैच फिक्सिंग..CEC पर सबसे सटीक विश्लेषण!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
EC विवाद: '10 महीने में हुए चुनाव रद्द हों', ज्ञानेश कुमार पर भड़के सिब्बल
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
मथुरा: सपा नेता राजन राजवी अरेस्ट, इस मामले में हुई गिरफ्तारी
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
विराट कोहली ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड, फिर भी क्यों नहीं मिला POTM अवार्ड
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
'दृश्यम 3' की एडवांस बुकिंग में बंपर शुरुआत, ओपनिंग डे पर टूटेगा 'स्त्री 2' का रिकॉर्ड?
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
पाक रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ की हरकत पर भड़के लोग, वीडियो पर मचा बवाल
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
विपक्ष के भारी विरोध के बाद बैकफुट पर विजय सरकार! वापस लिया ये बड़ा फैसला
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
'...तो जेल भरो आंदोलन शुरू करेंगे', CJP का बड़ा ऐलान
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Bullet से Hunter तक, कौन सी Royal Enfield बाइक है आपके लिए खास?
Embed widget