एक्सप्लोरर

सर्दी में इन बातों का रखेंगे ख्याल तो एलर्जी पास नहीं फटकेगी, ले पाएंगे मौसम का पूरा मजा

सर्दी के मौसम में आपको अपना और भी ख्याल रखना चाहिए. नहीं देते तो एलर्जी जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है. इन सब से बचने के लिए यहां आपको कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं.

नई दिल्लीः सर्दी के मौसम में आपको अपना और भी ख्याल रखना चाहिए. हालांकि ये मौसम ज्यादातर लोगों का पसंदीदा मौसम होता है लेकिन इस मौसम में आपको कुछ अतिरिक्त देखभाल की जरूरत होती है. खासतौर पर सर्द मौसम में रुखी त्वचा, रूखे बाल और इचिंग जैसी समस्याओं का भी सामना करना पड़ता है. इसके अलावा अगर आप ध्यान नहीं देते तो एलर्जी जैसी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ सकता है. इन सब से बचने के लिए यहां आपको कुछ टिप्स दिए जा रहे हैं.

हमेशा साथ में रखें क्रीम-लिपबाम इस मौसम में त्वचा रुखी होती ही रहती है तो आपको अपने साथ क्रीम, मॉइश्चराइजर और लिप बाम भी रखना चाहिए. आप जहां भी जाएं अपने साथ बैग में क्रीम और लिप बाम जरूर रखें जिससे कि आपको दूसरे का सामान न मांगना पड़े. दूसरे का सामान इस्तेमाल आपको त्वचा से जुड़ी समस्याएं दे सकता है.

सर्दियों में नहाने में कोताही न बरतें सर्दियों में अक्सर कुछ लोग नहाने में कमी कर देते हैं लेकिन स्वास्थ्य के लिहाज से ये अच्छा नहीं होता है. रोज नहाने से शरीर के रोमछिद्र खुल जाते हैं और आपके शरीर को ताजेपन का अहसास होता है. इसके साथ ही रोज नहाने से बीमारियां भी दूर रहती हैं.

बाहर निकलते समय मास्क लें या चेहरे को कवर करें इस समय चेहरा ढककर रखना बेहद जरूरी होता है और अगर इसके लिए आपको बाहर निकलते समय बड़े दुपट्टे या गमछे आदि का प्रयोग करना पड़े तो आपको हिचकना नहीं चाहिए.

वातावरण को बनाएं रखें शुद्ध जैसे गर्मियों में रखते हैं जिस तरह गर्मियों में आप पेड़-पौधों को पानी देते हैं जिससे वो आपको ठंडक दें उसी तरह सर्दियों में पेड़ों और पौधों पर शानदार फूल आते हैं तो इनके लिए आपको व्यवस्था करनी चाहिए. वैसे भी सर्दियों में अच्छे फूल आते हैं तो आपको इन्हें घर में स्थान देना चाहिए.

कपड़ों को ज्यादा गंदे न होने दें, खासकर स्वेटर, शॉल और गर्म कपड़ों को कई लोग सर्दियों में ज्यादा समय तक एक ही कपड़े को पहनते हैं लेकिन उन्हें धोते कम हैं, खासकर गर्म कपड़ों को. ऐसा बिलकुल नहीं करना चाहिए. गर्म कपड़ों को ज्यादा समय तक गंदे न रहने दें वर्ना उसमें कीटाणु हो सकते हैं और आपके लिए बीमारियों को न्योता देने का काम कर सकते हैं.

सर्दियों के कपड़े निकालें तो पहले उन्हें धूप दिखाएं सर्दियों के कपड़े उपयोग में लाने से पहले धूप में सुखाना जरूरी होता है क्योंकि वो कई महीने तक बक्से, अटैची में रखे रहते हैं और इनमें नेफ्थेलीन की गोली जिन्हें आम बोलचाल में फिनाइल की गोलियां बोला जाता है वो रखी जाती हैं. इनकी स्मैल निकालने के लिए गर्म कपड़ों को धूप में अवश्य सुखाएं और जो कपड़े धोकर इस्तेमाल करने लायक हों उन्हें पहले धो लेना चाहिए. ऐसा न करने पर आपकी स्किन पर इन गोलियों का असर हो सकता है.

इसी तरह अगर आप यहां बताई गई बातों को ध्यान में रखेंगे तो आपके लिए सर्दियों का पूरा आनंद उठाना संभव हो पाएगा और आपसे एलर्जी भी दूर रहेंगी.

ये खबर रिसर्च के दावे पर हैं. ABP न्यूज़ इसकी पुष्टि नहीं करता. आप किसी भी सुझाव पर अमल या इलाज शुरू करने से पहले अपने एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget