एक्सप्लोरर

Zero Dose Children: कौन से बच्चे होते हैं जीरो डोज चिल्ड्रन? जिन्हें नहीं लगाई जाती है वैक्सीन

हाल ही में यूनिसेफ की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जिसमें कहा गया है कि भारत में जीरो डोज चिल्ड्रन की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है, लेकिन जीरो डोज चिल्ड्रन है कौन आइए हम आपको बताते हैं.

Zero Dose Children's: स्वास्थ्य महकमे में उस समय हड़कंप मच गया जब यूनिसेफ की एक इंटरनेशनल रिपोर्ट ने दावा किया कि भारत में जीरो डोज चिल्ड्रन की संख्या तेजी से बढ़ रही है. हालांकि, भारतीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश के इन टीकाकरण आंकड़ों को खारिज कर दिया है और बताया है कि 2014 से अब तक 5.46 करोड़ बच्चों और 1.32 करोड़ गर्भवती महिलाओं को वैक्सीनेशन दी जा चुकी हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने यूनिसेफ की रिपोर्ट को लेकर कहा कि ये आंकड़े अधूरी तस्वीर को सामने दिखाते हैं, जबकि भारत की स्थिति ऐसी नहीं है. 

कौन है जीरो डोज चिल्ड्रन 
जीरो डोज चिल्ड्रन क्या है? इसे लेकर अगर आपके मन में भी सवाल आ रहा है, तो हम आपको बता दें कि जीरो डोज चिल्ड्रन यानी कि शून्य खुराक वाले बच्चे. यह उन बच्चों को कहा जाता है जिनके पास अभी तक टीकाकरण की सेवाएं पहुंची ही नहीं है या जिन्होंने आज तक अपनी जिंदगी में कोई भी टीकाकरण नहीं लगाया है.

इसमें डीटीपी की पहली खुराक से लेकर हेपेटाइटिस बी, टेटनस जैसे कई टीकाकरण होते हैं. यह वैक्सीनेशन बच्चा के होने के तुरंत बाद लगते हैं और कुछ वैक्सीनेशन तो गर्भवती महिलाओं को भी लगाई जाती हैं. यूनिसेफ की रिपोर्ट में दावा किया गया था कि भारत में जीरो डोज चिल्ड्रन की संख्या ज्यादा है. 

क्या कहती है यूनिसेफ की रिपोर्ट 
यूनिसेफ की रिपोर्ट के अनुसार, जीरो डोज चिल्ड्रन की संख्या कोविड-19 महामारी से पहले की तुलना में अभी ज्यादा है. रिपोर्ट में बताया गया है कि यह संख्या 1.39 करोड़ से बढ़कर 1.45 करोड़ हो गई है और 2019 की तुलना में 17 लाख ज्यादा है. इतना ही नहीं 2023 में बिना टीकाकरण वाले और कम टीकाकरण वाले बच्चों की संख्या भी 2.1 करोड़ है, जो बेसलाइन वैल्यू से 27 लाख ज्यादा है. यूनिसेफ की रिपोर्ट में बताया गया है कि भारत उन 10 देश में से एक है जहां दुनिया के 69 फीसदी जीरो डोज चिल्ड्रन है. 

क्यों जरूरी है वैक्सीनेशन 
वैक्सीनेशन बच्चों के शरीर को इम्यूनिटी देती है, जिससे नवजात बच्चों को जानलेवा बीमारियों से बचाया जा सकता है. इसमें खसरा, पोलियो, काली खांसी, डिप्थीरिया-टिटनेस-पर्टुसिस जैसे वैक्सीनेशन शामिल होते हैं, जो इम्यून सिस्टम को एंटीबॉडी बनाने की ताकत देते हैं. जब बच्चा पैदा होता है तो उन्हें यह इंजेक्शन जरूर दिए जाते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: कोविड के बाद बढ़ा बीमारी छिपाने का ट्रेंड, 100 करोड़ लोग इस डर के साए में, हैरान कर देगी रिसर्च में सामने आई वजह

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
खाना खाते समय बार-बार कट रही जुबान, कहीं इस बीमारी का शिकार तो नहीं?
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
बड़े होने के बाद भी बिस्तर पर क्यों पेशाब कर देते हैं बच्चे? हो सकती है यह बीमारी
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget