एक्सप्लोरर

क्या दूध की बिक्री और खपत बढ़ाने से होगा हर वर्ग का लाभ, आम लोगों को कैसे होगा फायदा

Milk Production in India: दूध एक पोषणयुक्त उत्पाद है जो हर उम्र के लिए जरूरी है. श्वेत क्रांति के बाद अब इसकी बिक्री और खपत बढ़ाना किसानों, उद्योगों और देश की सेहत के लिए लाभकारी हो सकता है.

Milk Production in India: एक ऐसा उत्पाद जो बच्चे से बुजुर्ग तक हर किसी के जीवन में जरूरी है, जो पोषण से भरपूर है और किसानों की आय का सशक्त जरिया भी है. हम बात कर रहे हैं दूध की, जब भारत में श्वेत क्रांति की शुरुआत हुई थी, तब यह सिर्फ दूध उत्पादन की बात नहीं थी, बल्कि एक सामाजिक और आर्थिक बदलाव की शुरुआत थी. अब जब देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में दूध की बिक्री और खपत को बढ़ावा देना न सिर्फ किसानों के लिए, बल्कि आम जनता, उद्योगों और पूरे देश की सेहत और अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद हो सकता है. 

श्वेत क्रांति कब शुरू हुई थी 

श्वेत क्रांति  की शुरुआत 1970 के दशक में भारत में हुई थी, जिसका मुख्य उद्देश्य देश में दूध उत्पादन को बढ़ाना और लोगों को पोषण उपलब्ध कराना था. इस आंदोलन में डॉ. वर्गीज कुरियन को अहम माना जाता था. जिनके नेतृत्व में 'ऑपरेशन फ्लड' शुरू हुआ और भारत दुनिया का सबसे बड़ा दूध उत्पादक देश बन गया. इस क्रांति ने किसानों को सशक्त बनाया, दुग्ध सहकारी समितियों को स्थापित किया और लाखों लोगों को रोजगार के अवसर मिले. 

ये भी पढ़े- मानसून में पुदीने की चाय पीने के कई फायदे, जानिए किस समय करना चाहिए सेवन

दूध की बिक्री और खपत बढ़ाने के फायदे

पोषण और सेहत में सुधार

दूध में कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन D और B12 जैसे आवश्यक पोषक तत्व होते हैं. अगर दूध की खपत बढ़ेगी, तो बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी की सेहत बेहतर होगी. खासकर ग्रामीण और गरीब तबकों में दूध तक पहुंच बढ़ेगी तो कुपोषण से लड़ना आसान होगा.

किसानों की आय में वृद्धि

दूध की मांग और बिक्री बढ़ने से डेयरी किसान सीधे लाभान्वित होंगे. उन्हें अपने उत्पाद का बेहतर मूल्य मिलेगा और नियमित आय का स्रोत मजबूत होगा. खासतौर पर महिलाएं, जो डेयरी में सक्रिय होती हैं, आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बन सकेंगी.

ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती

ग्रामीण इलाकों में दूध उत्पादन एक बड़ा रोजगार देने वाला क्षेत्र है. खपत और मांग बढ़ने से पशुपालन, चारा उत्पादन, परिवहन और प्रोसेसिंग जैसे क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर बनेंगे.

डेयरी उद्योग को मिलेगा बूस्ट

बढ़ती खपत से डेयरी उत्पादों जैसे घी, पनीर, दही, मक्खन आदि की भी मांग बढ़ेगी. इससे प्रोसेसिंग यूनिट्स और छोटे डेयरी व्यवसायों को फायदा होगा, जिससे देश में खाद्य प्रसंस्करण उद्योग को नई दिशा मिलेगी.

आत्मनिर्भर भारत की ओर एक कदम

दूध और दुग्ध उत्पादों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता बढ़ेगी. भारत न सिर्फ अपनी जरूरतें पूरी कर पाएगा, बल्कि डेयरी प्रोडक्ट्स के निर्यात में भी आगे बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें: गैस की वजह से दर्द या हार्ट अटैक? समझें दोनों में अंतर, जो समझ नहीं पाते लोग

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
Can Bigger Thighs Help You Live Longer: क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
क्या बड़ी जांघों से बढ़ती है उम्र? इस स्टडी में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

वीडियोज

Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
रांची में प्रदर्शनकारी छात्रों ने निकाली तिरंगा यात्रा, CM से सीधी बातचीत की मांग
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
'आप हद में रहिए...', सुनीता आहूजा को 'शुगर डैडी' वाले बयान पर गोविंदा का करारा जवाब
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
21वीं सदी में शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय, देवदत्त पडिक्कल का पहले टेस्ट में कमाल
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
हिंदुओं को बर्दाश्त..., जरदारी के जहरीले बयान ने खोली पाकिस्तान की पोल
Video: 5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
5 घंटे से पानी में पड़े शख्स को पुलिस ने समझा शव, निकालने गए तो उठकर बैठा
Pickle Storage Tips: अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
अचार में पड़ने लगी है फफूंदी, इसे ऐसे बचाएं
Embed widget