एक्सप्लोरर

लड्डू तो सभी फायदेमंद होते हैं लेकिन सर्दियों में किस लड्डू से ज्यादा फायदा पहुंचता है ये जान लीजिए

सर्दियों में खुद को सेफ रखने के लिए अक्सर भारतीय परिवारों में लड्डू खाने की परंपरा चली आ रही है. वैसे लड्डू तो सभी अच्छे होते हैं, लेकिन सर्दियों के लिहाज से कौन से अच्छे हैं. आइए जानते हैं.

Laddu For Winter: बरसों से परंपरा चली आ रही है कि सर्दियों के मौसम में लड्डू तो बनना ही बनना है. क्यों बनना है? क्योंकि दादी नानी का ये मानना रहा है कि लड्डू जिन चीजों से बनती है वह इम्यूनिटी को बूस्ट करके हमें सर्दियों से बचाते हैं. हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और यह बात काफी हद तक सही भी है. वैसे तो लड्डू कई तरह के होते हैं लेकिन जानते हैं कि कौन से लड्डू सर्दियों में फायदा पहुंचा सकते हैं.

गोंद के लड्डू-

सर्दियों में गोंद के लड्डू तो खाना ही चाहिए, गोंद के लड्डू में कैल्शियम, प्रोटीन, मैग्नीशियम और अन्य पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो खासतौर पर हड्डियों की कमजोरी को दूर करते हैं. हड्डियों के दर्द को दूर करने का काम करता है. सर्दियों में अक्सर मांसपेशियों और हड्डियों का दर्द बढ़ जाता है. इसलिए इससे बचने के लिए लोग गोंद के लड्डू खाते हैं. इसे बनाने के लिए आपके पास आटा, गोंद, गुड़ या घी होना चाहिए.इसके अलावा आप अपने जरूरत के मुताबिक ड्राइफ्रूट  भी शामिल कर सकते हैं.

अलसी के लड्डू-

अलसी औषधीय गुणों से भरपूर है.इसमें विटामिन, एंटीऑक्सीडेंट ओमेगा 3 फैटी एसिड और विटामिन बी जैसे कई पोषक तत्व पाए जाते हैं . इसके लड्डू बनाने के लिए जो सामग्री पड़ती है वो भी काफी पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जैसे अलसी के लड्डू बनाने के लिए गोंद, सूखे मेवे और घी लगते हैं. घर में सभी चीजों को भूनकर उसके लड्डू बनाए जाते हैं, तो यह और भी ज्यादा फायदेमंद होता है.

पिन्नी के लड्डू-

सर्दियों में सेहतमंद रहना है तो पिन्नी के लड्डू जरूर खाइए. यह पौष्टिकता से भरपूर होने के साथ-साथ स्वाद में भी लजीज होता है. इसे बनाने के लिए घी ड्राई फ्रूट और कद्दूकस किया हुआ नारियल चाहिए पिन्नी के लड्डू आयरन से भरपूर होते हैं. इससे एनर्जी का लेवल बढ़ता है. शरीर की बहुत सारी परेशानियों को यह दूर करने में मददगार है, तभी तो अक्सर गर्भवती और स्तनपान करने वाली महिलाओं को पिन्नी खाने की सलाह दी जाती है. अगर आप सर्दियों में सुस्ती और थकावट महसूस कर रहे हैं तो आपको रोजाना एक पिन्नी खाने से फायदा मिल सकता है.

तिल के लड्डू-
सर्दियों में तिल खाने के अपने ही फायदे हैं, तभी तो सर्दी  आते ही बाजार में तिल की चिक्की बिकनी शुरू हो जाती है. यह शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाती हैं. इसमें मैग्नीशियम, कॉपर, आयरन विटामिन, नियासिन, फास्फोरस प्रोटीन और अन्य मिनरल्स पाए जाते हैं. यह शरीर को अंदर से गर्म रखता है. इसे बनाने के लिए सफेद या काले तिल गुड़, घी, इलायची पाउडर होना चाहिए और आपके तिल का लाजवाब लड्डू तैयार हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: Weight loss: खूब पसीना बहाने के बाद भी नही कम हो रहा है वजन? इन टिप्स को आजमाने से मिलेगा फायदा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Does Paan Cause Cancer: क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
क्या पान खाने से सच में होता है कैंसर? जानिए सच्चाई
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Hepatitis B Treatment: क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
क्या खत्म होगा हेपेटाइटिस बी? मिली बड़ी कामयाबी
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय

वीडियोज

Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
'सच्चाई यह है कि...', प्रियंका गांधी के आरोप पर BJP का पलटवार
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
'जो आतंकवाद को...', सिंधु घाटी सभ्यता पर भारत की पाक को दो टूक
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
‘PM किसी को भी चुन सकते थे, पर...’, राहुल गांधी का प्रह्लाद जोशी पर हमला
Cancer Cases In Elderly: क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
क्या बुजुर्गों में बढ़ रहा कैंसर का खतरा? जानें सच
Embed widget