एक्सप्लोरर

AIIMS में कैसे होता है इलाज, जानें कहां से मिलता है डॉक्टर का अपॉइंटमेंट

एम्स में नंबर लगवाना काफी आसान है. आप घर बैठे एम्स ओपीडी के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं. यह प्रक्रिया काफी आसान है. इसमें किसी तरह की परेशानी नहीं आती है.डॉ का अपॉइंटमेंट लेना भी काफी सरल है.

AIIMS Appointment and Treatment : ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज यानी एम्स (AIIMS) देश का नामी अस्पताल है.  यहां मिलने वाली मेडिकल फेसिलिटी सबसे अच्छी होती हैं. यही कारण है कि आम मरीज ही नहीं बड़ी-बड़ी हस्तियां भी यहां इलाज कराने आती हैं. एम्स आने से पहले बहुत से लोग अपने जान-पहचान वालों से डॉक्टर का अपॉइंटमेंट लेने के लिए जुगाड़ लगवाते हैं. हालांकि, यह इतना भी कठिन काम नहीं है. एम्स में आप घर बैठे भी अपना नंबर लगवा सकते हैं. इसके लिए किसी से मदद मांगने की जरूरत नहीं है. यहां जानिए AIIMS में इलाज कैसे होता है और डॉक्टरका अपॉइंटमेंटकहां से मिलता है.

यह भी पढ़ें : हेल्थ कैसे पहचानें HMPV हुआ है या Flu...दोनों के एक जैसे हैं लक्षण, क्या करें, क्या नहीं

एम्स में कैसे होता है इलाज

एम्‍स में बीमारी के आधार पर स्पेशलिस्ट डॉक्टर इलाज करते हैं. यहां इलाज पूरी तरह फ्री नहीं होता है. सब्सिडाइज्‍ड रेट पर मरीजों को मेडिकल सुविधाएं दी जाती हैं. मरीजों को अस्‍पताल के जनरल वॉर्ड की सुविधाओं, डॉक्‍टर्स और मेडिकल स्‍टाफ की सेवाओं के लिए एक भी पैसा नहीं देना पड़ता है. ओपीडी कंसल्‍टेशन, इमरजेंसी सुविधाएं, जनरल वॉर्ड में ए‍डमिशन और डॉक्‍टर की सलाह पूरी तरह फ्री है. लेकिन अगर कोई सर्जरी हो रही है तो उसके इक्विपमेंट से लेकर दवाओं तक का खर्च मरीज को ही देना पड़ता है.

एम्स में डॉक्टर का अपॉइंटमेंट कैसे लें

AIIMS में डॉक्टर से अपॉइंटमेंट दो तरह से ले सकते हैं. पहला ऑफलाइन प्रक्रिया है. इसमें मरीज या उसके परिवार से कोई अस्पताल में जाकर काउंटर से बुकिंग करवा सकते हैं. हालांकि, सुबह-सुबह ही भीड़ होने के चलते इसमें अपॉइंटमेंट मिल पाना मुश्किल हो जाता है. ऐसे में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट भी ले सकते हैं. इसमें मरीज निर्धारित तारीख पर अस्पताल आकर इलाज करवा सकते हैं. ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेना काफी आसान है.

AIIMS में ऑनलाइन अपॉइंटमेंट लेने की प्रक्रिया

1. सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट या ORS पोर्टल की लिंक https://ors.gov.in पर जाएं.

2. Book Appointment पर क्लिक कर AIIMS कैटगरी चुनें. 

3. Appointment के ऑप्शन पर जाएं और New Appointment सेलेक्ट करें.

4. एम्‍स के मेन कैंपस की ओपीडी में मरीज को दिखाने के लिए 'Main Hospital OPD' ऑप्शन चुनें.

5. डिपार्टमेंट सिलेक्ट करें और अपनी सुविधानुसार तारीख चुनें.

6. तारीख चुनने के बाद ORS पोर्टल पर रजिस्‍टर या लॉगिन करें.

7. प्रॉसेस पूरी होने के बाद कंफर्मेंशन का मैसेज आएगा.

8. सही तारीख पर जाकर डॉक्टर को दिखा सकते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें : नींद के लिए खा रहे हैं गोलियां, तुरंत छोड़ दें वरना किडनी-लिवर से हाथ धो बैठेंगे

 

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Smoking Side Effects: क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
क्या पहली ही सिगरेट से खराब होने लगते हैं फेफड़े? जानें सच
Delhi NCR Health Study: दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
दिल्ली-NCR में हर 20 में से 1 को 2 गंभीर बीमारियां! स्टडी में बड़ा खुलासा
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Gallbladder Stones: पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज
पित्त की थैली में कैसे बनती है पथरी? जानें लक्षण और इलाज

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
जिम्बाब्वे, बांग्लादेश और पाकिस्तान... 2026 में ऑस्ट्रेलिया की 'शर्मनाक' हार
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
'दोस्तों को खिलाना मेरी दिनचर्या', मोर को दाना खिलाते दिखे PM मोदी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
Embed widget