एक्सप्लोरर

एंजियोप्लास्टी सर्जरी क्या है? हार्ट अटैक आने पर कब इसकी जरूरत पड़ती है, जानें एक्सपर्ट से कितना आता है खर्च

एंजियोप्लास्टी सर्जरी हार्ट अटैक के मरीजों के लिए एक महत्वपूर्ण और जीवन बचाने वाली प्रक्रिया है. इस सर्जरी में दिल की बंद हुई धमनियों को खोलकर खून के प्रवाह को सही किया जाता है.

आजकल हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं, ऐसे में एंजियोप्लास्टी सर्जरी के बारे में जानना जरूरी है. एंजियोप्लास्टी एक सर्जरी है जिसमें दिल की ब्लॉक हुई धमनियों को खोला जाता है, ताकि खून का प्रवाह सही हो सके. हार्ट अटैक के दौरान या बाद में, जब धमनियों में ब्लॉकेज हो और खून का प्रवाह रुक जाए, तब इस सर्जरी की जरूरत पड़ती है.आइए जानते हैं इसके बारे में डिटेल्स ... 

एंजियोप्लास्टी सर्जरी क्या है?
एंजियोप्लास्टी एक ऐसी सर्जरी है जिसमें दिल की ब्लॉक हुई धमनियों को खोला जाता है ताकि खून का प्रवाह सही हो सके. इस प्रक्रिया में एक पतली ट्यूब (कैथेटर) का इस्तेमाल किया जाता है. इस ट्यूब के सिरे पर एक छोटा गुब्बारा होता है, जिसे ब्लॉक हुए हिस्से तक पहुंचाकर फुलाया जाता है. इससे ब्लॉक हट जाता है और खून का प्रवाह सही हो जाता है. कभी-कभी, एक स्टेंट (छोटा धातु का ट्यूब) भी डाला जाता है ताकि धमनी खुली रहे. 

हार्ट अटैक आने पर कब जरूरत पड़ती है?
 एक्सपर्ट के अनुसराहार्ट अटैक तब होता है जब दिल की धमनियों में ब्लॉकेज हो जाता है, जिससे खून का प्रवाह रुक जाता है. ऐसे में एंजियोप्लास्टी सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है. यह सर्जरी तब की जाती है जब..

  • खून का प्रवाह रुक जाए: अगर हार्ट की धमनियों में खून का प्रवाह रुक जाए और दवाओं से सुधार न हो, तो एंजियोप्लास्टी करनी पड़ती है.
  • गंभीर ब्लॉकेज हो: अगर धमनियों में ब्लॉकेज बहुत ज्यादा हो और दिल तक खून न पहुंच पा रहा हो, तो एंजियोप्लास्टी की जरूरत होती है.
  • बार-बार दर्द हो: अगर आपको बार-बार सीने में दर्द (एंजाइना) हो रहा है और आराम से भी दर्द नहीं जा रहा, तो एंजियोप्लास्टी सर्जरी की जाती है.

कितना आता है खर्च?
एंजियोप्लास्टी सर्जरी का खर्च अलग-अलग हो सकता है. यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप किस अस्पताल में इलाज करवा रहे हैं और वहां की सुविधाएं कैसी हैं. आमतौर पर इस सर्जरी का खर्च 1.5 लाख से 3 लाख रुपये तक हो सकता है।.इसमें अस्पताल का खर्च, डॉक्टर की फीस, स्टेंट का खर्च और अन्य मेडिकल खर्च शामिल हो सकते हैं. कुछ जगहों पर बीमा भी इस खर्च को कवर कर सकता है, इसलिए अपने बीमा पॉलिसी को भी चेक कर लें. 

सर्जरी के बाद की देखभाल

  • डॉक्टर की सलाह लें: नियमित रूप से डॉक्टर की सलाह लें.
  • दवाओं का सेवन करें: दवाओं को सही समय पर और डॉक्टर के निर्देशानुसार लें.
  • हेल्दी डाइट : हेल्दी डाइट लें और तला-भुना खाने से बचें.
  • नियमित व्यायाम करें: हल्की फुलकी एक्सरसाइज करें, जैसे वॉकिंग या योगा.
  • तनाव से दूर रहें: तनाव को कम करने की कोशिश करें और पर्याप्त नींद लें. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें :
ऑटोइम्यून थायरॉयड क्या है? जानें कौन से विटामिन की कमी से होती है यह बीमारी

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Chandipura Virus: गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
गुजरात में फिर लौटा जानलेवा चांदीपुरा वायरस, जानें यह कितना खतरनाक
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
क्या 'अविकली' इंजेक्शन बनेगा शुगर मरीजों के लिए रामबाण? पटना के सीनियर डॉक्टर का बड़ा दावा
Cancer Survivors: कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी
कैंसर से जिंदा बचना काफी नहीं, अब बेहतर जिंदगी जीना भी जरूरी

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
'नरोत्तम मिश्रा की पहचान आतंक अन्याय और अत्याचार...', दतिया उपचुनाव के बीच दिग्विजय सिंह का बड़ा बयान
Explained: कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजर जाएगा मानसून?
कहीं रिमझिम तो कहीं सूखा क्यों? 15 राज्यों में कुल 72% कम बारिश, क्या बिना बरसे गुजरेगा मानसून?
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया में निकली वैकेंसी, बिना एग्जाम सीधे होगा चयन
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
कम किराए में आपके घर के बाहर छोड़ेगी ये इलेक्ट्रिक वैन, ई-रिक्शा के आतंक से ऐसे मिलेगी निजात
Embed widget