एक्सप्लोरर

Weight Loss Tips: डाइटिंग के दौरान इन 5 फलों से बना लें दूरी, वजन कम करना होगा आसान

डाइटिंग के दौरान बहुत लोग फलों को ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं. शायद लोग सोचते हैं कि ऐसा करने से वजन कम होगा. याद रखें कुछ फलों में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है.

वजन घटाने के लिए लोग कई तरीके आजमाते हैं डाइटिंग भी उनमें से एक है. ऐसा देखा गया है कि डाइटिंग के दौरान बहुत लोग फलों को ज्यादा खाना शुरू कर देते हैं. शायद लोग सोचते हैं कि ऐसा करने से वजन कम होगा.

याद रखें सभी फल हमारी वजन घटाने में मदद नहीं करते. कुछ फलों में कैलोरी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है. आज हम आपको कुछ ऐसे ही फलों के बारे में बताएंगे जिन्हें सीमित मात्रा में खाना चाहिए क्योंकि यह आपका वजन बढ़ा सकते हैं.

केला केले में भरपूर मात्रा में कैलोरी होती है. इसमें प्राकृतिक शर्करा भी बहुत अधिक होती है. एक केले में लगभग 150 कैलोरी होती है, जो लगभग 37.5 ग्राम कार्बोहाइड्रेट है. अगर आप डाइटिंग पर हैं तो केले का सेवन कम से कम करें. केला खाना हो तो एक दिन में एक ही केला खाएं.

​अंगूर अंगूर में चीनी और वसा अत्याधिक होती हैं जो कि आपका वजन बढ़ा सकते हैं. 100 ग्राम अंगूर में 67 कैलोरी और 16 ग्राम चीनी हो सकती है. मतलब अगर आपको अपना वेट लॉस करना है तो अंगूर के नियमित सेवन से बचें.

किशमिश किशमिश और मुनक्के का ज्यादा सेवन भी आपकी वजन बढ़ाने की कोशिशों को कम कर सकता है. किशमिश मे कैलोरी अधिक होती है. एक कप किशमिश में 500 कैलोरी होती है और एक कप मुनक्‍के में 450 से अधिक कैलोरी होती है.

एवोकैडो एवोकैडो एक हाई कैलोरी फल है. कहा जाता है कि इस फल के 100 ग्राम में लगभग 160 कैलोरी होती है. एवोकैडो हेल्‍दी फैट का एक अच्छा स्रोत है. लेकिन ज्‍यादा सेवन से आपका वेट बढ़ सकता है. इसे सीमित मात्रा में खाना चाहिए.

​आम शायद ही कोई होगा जो आम का दीवाना न हो. लेकिन अगर आप डाइंटिंग कर रहे हैं तो इसे सीमित मात्रा में ही खाएं. एक कप आम के टुकड़ों में 99 कैलोरी होती है, जो ज्यादातर कार्बोहाइड्रेट से होती है. आपको सिंगल सर्विंग में 25 ग्राम कार्ब्स मिलेंगे. उसमें से, लगभग 23 ग्राम स्वाभाविक रूप से चीनी होता है और लगभग 3 ग्राम फाइबर होता है.

यह भी पढ़ें:

India-China Standoff: राजनाथ सिंह बोले- भारत की एक इंच जमीन पर भी कोई मां का लाल कब्जा नहीं कर सकता

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कितनी तरह का होता है बवासीर, किसमें रहता है जान का खतरा?
कितनी तरह का होता है बवासीर, किसमें रहता है जान का खतरा?
पीरियड में हो रहा सामान्य से तेज दर्द? एंडोमेट्रियोसिस के हो सकते हैं संकेत
पीरियड में हो रहा सामान्य से तेज दर्द? एंडोमेट्रियोसिस के हो सकते हैं संकेत
20-30 की उम्र में भी कैंसर का खतरा, इन संकेतों को मामूली समझने की गलती न करें
20-30 की उम्र में भी कैंसर का खतरा, इन संकेतों को मामूली समझने की गलती न करें
तकिया मोड़कर सोते हैं, ये आदत खराब कर सकती है आपकी सेहत
तकिया मोड़कर सोते हैं, ये आदत खराब कर सकती है आपकी सेहत

वीडियोज

Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम की फीयर फाइल्स ! | ABP News | Sansani
Gujarat के Vadodra से कंपा देने वाली खबर..पानी से भरा सड़क.. गड्ढे में गिरी महिला और फिर..
Gurugram Accident Viral Video: गुरुग्राम में ना महिलाएं सुरक्षित ना 'वॉर वेटरन'! | Janhit | Delhi
Jaipur में चमत्कारी मेंहदी के लिए मारामारी !। Janhit With Chitra Tripathi
BRICS Summit के घोषणा पत्र का असर !, पीछे हटा चीन !। ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
IPS बुशरा के इंशाअल्लाह कहने पर बवाल, महुआ बोलीं- 'मुस्लिम अधिकारी को...'
मुंबई जाने पर अड़े मनोज जरांगे, आज अकेले करेंगे कूच; कोर्ट जाने की तैयारी
मुंबई जाने पर अड़े मनोज जरांगे, आज अकेले करेंगे कूच; कोर्ट जाने की तैयारी
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
सपा का दलित महासम्मेलन आगरा से शुरू क्यों? जानें अखिलेश यादव का प्लान
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
कर्नाटक के सीएम डीके शिवकुमार का दावा, 'ट्रंप ने हमारी नकल की'
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
किसके नाम है T20I में सबसे तेज अर्धशतक, वैभव-अभिषेक के लिए भी मुश्किल है ये रिकॉर्ड तोड़ना
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
पहले क्या करती थीं रिद्धिमा कपूर? 45 की उम्र में किया था बॉलीवुड डेब्यू
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
'बड़ी मुसीबत में हूं...', केरल से घूमने गई अरुणिमा, अफगानिस्तान में गिरफ्तार
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
बिहार के बाढ़ पीड़ितों को बड़ी राहत, CM सम्राट आज खाते में भेजेंगे 7 हजार रुपये
Embed widget