एक्सप्लोरर

Hathras Hadsa: भगदड़ के दौरान ऐसा क्या होता है, जो हो जाती है मौत, दम घुटना वजह या कुछ और?

NCRB के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2000 से लेकर 2013 तक, इस तरह के भगदड़ में करीब 2,000 लोग मारे गए हैं. IJDRR में पब्लिश 2013 के एक अध्ययन में बताया गया है कि धार्मिक सभाओं में ये ज्यादा होता है.

Hathras Incidents : हाथरस भगदड़ में बड़ी संख्या में लोगों की मौत हो गई है. मृतकों में ज्यादातर महिलाएं शामिल हैं.  बड़ी संख्या में लोग घायल  हैं. राष्ट्रीय अपराध रिकॉर्ड ब्यूरो (NCRB) के आंकड़ों के मुताबिक, साल 2000 से लेकर 2013 तक, इस तरह के भगदड़ में करीब 2,000 लोग मारे गए हैं.

इंटरनेशनल जर्नल ऑफ डिजास्टर रिस्क रिडक्शन (IJDRR) में पब्लिश 2013 के एक अध्ययन में बताया गया है कि भारत में 79% भगदड़ धार्मिक सभाओं और तीर्थ यात्राओं की वजह से ही होती है. अन्य विकासशील देशों का भी लगभग ऐसा ही हाल है. ऐसे में सवाल उठता है कि आखिर भगदड़ के दौरान ऐसा क्या होता है, जिससे मौत हो जाती है, दम घुटने की वजह क्या होती है. आइए जानते हैं...

धार्मिक आयोजनों में भगदड़ का क्या कारण होता है
एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी आयोजन में भगदड़ के दो मुख्य कारण हो सकते हैं. पहला ज्यादा भीड़ और दूसरा आयोजन स्थल पर बाहर निकलने की सही व्यवस्था न होना. ज्यादा भीड़ की वजह से लोग एक दूसरे से टकराते हैं और सांस लेने में दिक्कतें होने लगती हैं. जिसकी वजह से उनके शरीर को सही मात्रा में ऑक्सीजन नहीं मिल पाता है और वे तुरंत बेहोश होकर गिर जाते हैं. इस तरह के भीड़ में उठने का मौका बहुत ही कम मिल पाता है.

भगदड़ से मौत का कारण क्या है

1. बोन इंजरी
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ में मौत का एक कारण नेक बोन इंजरी भी होती है. भगदड़ के दौरान जब कोई व्यक्ति गिर जाता है तो भीड़ उसे कुचल देती है. इस दौरान गिरे हुए व्यवक्ति की गर्दन या छाती पर ज्यादा वजन आता है. इससे गर्दन की हड्डी टूट सकती है और उसकी मौत हो सकती है. यही कारण है कि भगदड़ के दौरान इतनी मौतें हो जाती हैं.

2. कंप्रेसिव एस्फिक्सिया 
हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गर्दन की हड्डी टूटने के अलावा कंप्रेसिव एस्फिक्सिया भी मौत की वजह बन सकती है. यह ऐसी कंडीशन है, जब शरीर पर पड़े दबाव की वजह से सांस नहीं आती, दम घुटने लगता है और नीचे गिरे शख्स की मौत हो जाती है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक, भगदड़ के दौरान छाती पर पैर रखे जाते हैं.

इसके कारण लंग्स के पास डायाफ्राम सिकुड़ने यानी कसने लगता है, सपाट होने पर यह सही तरह काम नहीं कर पाता है और शरीर में ऑक्सीजन नहीं जा पाता है, न ही ब्रेन तक उसकी सप्लाई हो जाती है. जिसकी वजह से ब्रेन डेड हो जाता है और उसकी मौत हो जाती है.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

यह भी पढ़ें: Diarrhea Symptoms: गर्मियों में डायरिया से हैं परेशान है तो घर पर रहकर ही ऐसे रखें खुद का ख्याल

 

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exercising During Periods: पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
पीरियड्स में भी ज्ञानेश्वरी ने उठाया 111 किलो वजन, ऐसे बनाए रखें अपनी एनर्जी
Energy Drinks India: एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
एनर्जी ड्रिंक्स कितने सुरक्षित? संसद में पेश हुए आंकड़े
Increasing Cases of Dengue Virus: महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
महामारी बनेगा डेंगू! देश में एक साथ एक्टिव हुए चारों स्ट्रेन
Junk Food Ban Near Schools: बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन
बच्चों में बढ़ते मोटापे को रोकने के लिए बड़ा कदम, स्कूलों के पास जंक फूड बैन

वीडियोज

Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
संसद में चढ़ावा चोरी के ड्रामे पर एक्शन, लोकसभा सचिवालय बोला- 'सख्ती से...'
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
6 महीने से ज्यादा मंत्री कैसे? सुप्रीम कोर्ट के सवाल पर दीपक प्रकाश का जवाब
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
'पेलेट गन पर गृह मंत्री का रिजाइन क्यों नहीं', अमित शाह को लेकर क्या बोले पवन खेड़ा
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
फाइनल से पहले पाकिस्तान के अरशद नदीम ने लगाई गुहार, 'मेरे लिए दुआ...'
अल्लू अर्जुन की Raaka की मार्केट में तगड़ी डिमांड, OTT और Theatrical Rights के लिए मेकर्स ने मांगी रिकॉर्ड कीमत
अल्लू अर्जुन-एटली की 'राका' के OTT और थिएट्रीकल राइट्स के लिए मेकर्स ने मांगी इतनी तगड़ी रकम
Xप्लेन: 'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
'वंदे मातरम' से मुसलमानों को दिक्कत क्यों? अल्लाह के सिवा इबादत नामंजूर
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र सरकार से मांगा जवाब
मुस्लिम पुरुषों को एक से ज्यादा शादी की अनुमति को चुनौती, SC ने केंद्र से मांगा जवाब
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
एंटी-पेपर लीक बिल पास होते ही आया PM मोदी का वीडियो, अभिजीत दीपके बोले- 'आपकी स्किन..'
Embed widget