एक्सप्लोरर

क्या होता है कॉर्निया डैमेज, जिसकी वजह से आंखों की रोशनी गंवाते-गंवाते बची हैं जैस्मिन भसीन

जैस्मिन भसीन को लेंस लगाने से आंखों में समस्याएं हुईं. उनके आंखों में दर्द और जलन हो रही थी. एक समय तो ऐसा लगा कि उन्हें दिखना तक बंद हो जाएगा लेकिन वह किसी तरह अस्पताल पहुंची और मदद मिल सकी.

Jasmine Bhasin : टीवी एक्ट्रेस जैस्मिन भसीन हाल ही में एक बड़ी परेशानी से गुज़रीं, जिसकी वजह उनकी आंखें बनी. जुलाई 2024 में जैस्मिन ने बताया कि उन्हें कॉर्निया डैमेज (Corneal Damage) हो गया था, जो छोटी सी गलती की वजह से हुआ. जैस्मिन ने बताया, 'मैं दिल्ली एक इवेंट के लिए गई थी.

मेकअप से पहले हमेशा की तरह लेंस लगाए, लेकिन तभी आंखों में हल्की जलन होने लगी. लगा कि शायद नॉर्मल है, लेकिन 2-3 मिनट बाद आंखें लाल होने लगीं और बहुत जलन हुई. इसके बाद ये समस्या हुई. ऐसे में आइए जानते हैं अभी उनकी हालत कैसी है, कॉर्निया डैमेड होता क्या है और यह कितना खतरनाक...

गलती कहां हुई

जैस्मिन भसीन ने बताया कि उन्होंने जो लेंस लगाए वे या तो लेंस एक्सपायर हो गए थे या फिर उनके नए हेल्पर ने लेंस सॉल्यूशन की जगह गलती से टोनर रख दिया था. उन्होंने कहा, 'मुझे कोई अंदाजा नहीं था लेकिन जैसे ही लेंस लगाए, आंखें खराब हो गईं.' हालांकि दर्द के बावजूद जैस्मिन ने इवेंट अटेंड किया. उन्होंने चश्मा पहना और जैसे-तैसे रैंप पर चलीं, लेकिन कुछ दिख ही नहीं रहा था.

इवेंट के बाद जैस्मिन और उनकी टीम तुरंत अस्पताल की ओर भागे. पहले एक ऑप्टिकल शॉप पहुंचे, जहां एक अच्छे ऑप्टिशियन ने उन्हें समझाया कि ये कॉर्निया से जुड़ी गंभीर बात हो सकती है. फिर वो अस्पताल गए और वहां इलाज शुरू हुआ. इसके बाद जैस्मिन अपने घर लौटीं और सही तरह इलाज करवाया. अब एक्ट्रेस पूरी तरह ठीक हैं.

कॉर्निया क्या होता है, खराब हो जाए तो क्या होगा

कॉर्निया (Cornea) आंख का वो पारदर्शी हिस्सा होता है, जो रोशनी को आंख के अंदर भेजता है और उसे फोकस करने में मदद करता है. अगर ये खराब हो जाए तो आंखों में जलन, आंखों में लालिमा, धुंधला दिखना, इंफेक्शन और यहां तक कि रोशनी जाने का खतरा भी हो सकता है.

यह भी पढ़ें: हाथ कांपने के पीछे बताए जाते हैं कई तरह के मिथ, आज जान लीजिए क्या है सच

लेंस से कॉर्निया को कैसे होता है नुकसान

1. गंदा या एक्सपायर सॉल्यूशन

अगर लेंस सॉल्यूशन (Lens Solution) एक्सपायर हो चुका हो, तो उसमें बैक्टीरिया, फंगस या कीड़े पनप सकते हैं. ऐसे लेंस पहनने से आंखों में सीधा इंफेक्शन हो सकता है.

2. केमिकल रिएक्शन

पुराना सॉल्यूशन या लेंस सही pH नहीं बनाए रखता. इससे आंखों में जलन या एलर्जी हो सकती है. कई बार इससे आंख की सतह कमजोर हो जाती है.

3. लेंस खराब होना

एक्सपायर लेंस टूटे-फूटे या मुड़े हुए हो सकते हैं. इससे कॉर्निया में स्क्रैच या घाव हो सकते हैं.

इन बातों का रखें ध्यान

लेंस और सॉल्यूशन की एक्सपायरी डेट जरूर चेक करें.

हमेशा सही ढंग से स्टोर करें, धूप या गर्मी में न रखें.

खुद से कोई देसी उपाय या टॉप अप सॉल्यूशन न बनाएं.

पुराना या खराब पैकिंग वाला लेंस सीधा डस्टबिन में डालें.

रेगुलर आंखों का चेकअप जरूर करवाएं, खासकर अगर लेंस पहनते हैं.

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

यह भी पढ़ें : बार-बार प्यास लगती है? कहीं ये बड़ी बीमारी का अलार्म तो नहीं

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

About the author कोमल पांडे

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पत्रकारिता में 11 साल का अनुभव है. पॉलिटिकल, फीचर, नॉलेज के लेखन में दिलचस्पी है. ABP Live के लिए फीचर की खबरें लिखती हूं. खबरें अच्छी हों, रीडर्स को पढ़ने में अच्छा लगे और जो तथ्य हों वो सही हों, इसी पर पूरा जोर रहता है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Transmissible Cancer: मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
मछलियों में फैला दुर्लभ कैंसर, वैज्ञानिकों की बढ़ी चिंता
Spider Veins: आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
आपके पापा के पैर में दिख रहे मकड़ी जैसे जाले, कितनी गंभीर है यह समस्या?
Cervical Precancer Drug: सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
सर्वाइकल प्री-कैंसर की नई दवा जल्द! ICMR ने लिया बड़ा फैसला
Egg Freezing VS IVF Treatment: मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें
मां बनने की प्लानिंग? Egg Freezing या IVF... क्या चुनें

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
Education के बाद E20? गडकरी पर आफत! केजरीवाल बोले- लगे हाथों निपटा दो...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
'रोहित के साथ वैभव को कराओ ओपनिंग', फारुख इंजीनियर की मांग
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Xप्लेन: प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
प्रदर्शनकारियों पर पैलेट गन और AK-47 चलाने के नियम-कानून क्या?
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget