एक्सप्लोरर

World TB Day: टीबी छीन सकता है आपके आंगन की किलकारी, बन सकता है निःसंतान रहने का कारण

World TB Day 2023: टीबी यानी की टुबरक्लोसिस जितना दिखता है उससे ज्यादा खतरनाक हो सकता है. खासतौर से महिलाओं के लिए जो टीबी की वजह से निःसंतान भी रह सकती हैं.

How TB Affects Indian Women: टीबी एक ऐसा रोग है जिसका इलाज अब आसान हो चुका है. लेकिन इसकी अनदेखी और इसके प्रति लापरवाही आज भी किसी भी गंभीर रोग या परेशानी का कारण बन सकती है. खासतौर से अगर महिलाओं को गर्भाशय में टीबी होता है तो इसके और भी बुरे परिणाम हो सकते हैं. गर्भाशय में टीबी होने के मामलों में बढ़ोत्तरी भी दर्ज की जा रही है. सबसे ज्यादा चिंताजनक बात ये है कि गर्भाशय में टीबी होने से महिलाओं को गर्भ धारण करने यानी कि कंसीव करने में भी दिक्कत आ सकती है. इसलिए गर्भाशय में टीबी होने पर डॉक्टर से संपर्क करने में देर नहीं करनी चाहिए.

क्या होता है गर्भाशय में टीबी?

गर्भाशय यानी कि यूटरस जहां भ्रूण बनता और नौ महीने के लिए पलता है. टीबी होने पर यूटरस की अंदर की परत कमजोर होती चली जाती है. जिसका असर भ्रूण पर भी पड़ता है. भ्रूण ठीक तरह से पनप नहीं पाता. खान पान पर ध्यान न दिया जाए और साफ सफाई न रखी जाए तो खतरा दिनों दिन बढ़ता जाता है.

कैसे पता लगाएं गर्भाशय में टीबी है या नहीं?

गर्भाशय या किसी भी अन्य जैनाइटल ऑर्गन में टीबी होने का पता आसानी से नहीं चलता. जिसकी वजह से रोग गंभीर रूप ले लेता है. महिलाओं में मासिक चक्र में गंभीर गड़बड़ी होने पर वो टीबी का लक्षण हो सकता है. अगर मासिक चक्र यानी कि पीरियड्स बहुत ज्यादा अनियमित हैं या अचानक आना बंद हो जाएं तो उसका कारण जेनाइटल ऑर्गन में टीबी का होना हो सकता है. इस स्थिति में किसी भी पीड़ित महिला के लिए गर्भ धारण करना मुश्किल हो जाता है. शुरूआत में ही इस रोग का पता चलने के बाद डॉक्टर्स से इलाज मिल जाता है तो गर्भधारण की संभावना बढ़ जाती है. लेकिन लेटर स्टेजेस में यूटरस बुरी तरह डैमेज हो सकता है या फैलोपियन ट्यूब्स पर असर पड़ सकता है. तब कंसीव करना बहुत मुश्किल होता है. 

कहां कहां हो सकता है टीबी?

लंग्स के अलावा टीबी शरीर के दूसरे हिस्सों में भी हो सकता है. शरीर में मौजूद लिंफ नोड्स, पेट, यूरिनरी ट्रैक्ट, स्किन, जोड़ और हड्डियों में भी टीबी होने की संभावना होती है. इन सभी ऑर्गेन्स में टीबी की जांच करना उतना ही मुश्किल है जितना मुश्किल जेनाइटल ऑर्गन में टीबी की जांच करना है.

आम टीबी के लक्षण

टीबी होने पर मरीज को लगातार खांसी होती है. दो हफ्ते से ज्यादा दिनों तक टिकने वाली खांसी टीबी भी हो सकती है. इसके अलावा खांसी, सांस लेने में तकलीफ, रोज बुखार आना, सीने में तेज दर्द उठना और तेजी से वजन कम होता इसके आम लक्षण. ज्यादा थकान और कफ में खून आना टीबी के गंभीर संकेतों में से एक है.
 
यह भी पढ़ें 
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swine Flu:तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें किन लोगों को ज्यादा खतरा?
Vegetarian VS Non Vegetarian:नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
नॉनवेज या वेज? किसे खाने वाले जीते हैं लंबा जीवन?
Ebola Outbreak in Congo : कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
कांगो में इबोला से 2000 मौतें, तेजी से फैल रहा वायरस
Sleeping With Cooler in Rainy Season: इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत
इस मौसम में भी कूलर चलाकर सोते हैं? कितनी खतरनाक हो सकती है यह आदत

वीडियोज

Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour
Salman Khan की Seven Dogs 21 August को India में रिलीज, Sanjay Dutt का होगा खास Cameo

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
डिंपल यादव से नाराजगी के बीच रामपुर जाएंगे शिवपाल यादव, आजम खान से करेंगे मुलाकात
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
बांग्लादेश टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग इलेवन, 13 महीने बाद लौटा ये दिग्गज 
Tuesday Box Office: मंगलवार को फिर गरजी 'स्पाइडर मैन', 'ओह माय डॉग' ने भी बढाई रफ्तार, जानें-DC और 'धमाल 4' का कलेक्शन
मंगलवार को फिर चमकी 'स्पाइडर मैन', जानें-'डीसी'- 'धमाल 4' का कलेक्शन
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
रेप के आरोपी प्रज्वल रेवन्ना के पास जेल में मिला फोन, कांग्रेस सांसद ने साधा निशाना
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
कभी इंजन फेल, कभी AC खराब तो कभी नशे में पायलट... आसमान में भारतीय एविएशन लापरवाही!
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget