एक्सप्लोरर

शरीर में ज्यादा विटामिन डी होने से हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं, जानें क्या है इसकी नॉर्मल रेंज

विटामिन डी शरीर के लिए बहुत जरूरी है. यह हड्डियों से लेकर इम्यून सिस्टम, मूड, मांसपेशियों, हृदय और ब्लड शुगर तक हर चीज को प्रभावित करता है.

आजकल ज्यादातर लोगों में विटामिन डी की कमी पाई जाती है. इसकी कमी को पूरा करने के लिए हम सप्लीमेंट का सहारा लेते हैं, लेकिन कई बार हम इन सप्लीमेंट्स को बिना सोचे-समझे लगातार लेते रहते हैं. ऐसे में विटामिन डी की मात्रा शरीर में ज्यादा हो जाती है, जो कई गंभीर समस्याएं पैदा करती है. आइए जानते हैं कि ज्यादा विटामिन डी से कौन-कौन सी दिक्कतें होती हैं और इससे बचने के लिए हमें क्या करना चाहिए.

विटामिन डी की नॉर्मल रेंज क्या है?
विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है. इसकी नॉर्मल रेंज 20 से 40 नैनोग्राम प्रति मिलीलीटर (ng/mL) होती है. इस रेंज में विटामिन डी का स्तर होने पर हमारा शरीर सही तरीके से काम करता है. अगर यह स्तर कम हो जाए तो शरीर में कमजोरी और अन्य समस्याएं हो सकती हैं. लेकिन अगर यह स्तर ज्यादा हो जाए तो यह भी खतरनाक साबित हो सकता है. 

ज्यादा विटामिन डी से होने वाली समस्याएं

  • हड्डियों में दर्द और कमजोरी: ज्यादा विटामिन डी से हड्डियों में दर्द और कमजोरी महसूस हो सकती है. इससे आपके चलने-फिरने में दिक्कत हो सकती है और आप जल्दी थक सकते हैं.
  • किडनी की समस्या: शरीर में विटामिन डी की अधिकता से किडनी में पथरी बनने का खतरा बढ़ जाता है. इससे किडनी की कार्यक्षमता पर बुरा असर पड़ता है और किडनी से जुड़ी अन्य समस्याएं भी हो सकती हैं.
  • भूख कम होना और वजन घटना: ज्यादा विटामिन डी से आपकी भूख कम हो सकती है और आपका वजन तेजी से घट सकता है. इससे शरीर में कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है.
  • पेट की समस्याएं: ज्यादा विटामिन डी लेने से पेट में दर्द, उल्टी और दस्त जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं.
  • हृदय की समस्या: विटामिन डी की अधिकता से हृदय की धड़कनें अनियमित हो सकती हैं और इससे दिल से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. 

विटामिन डी ज्यादा हो जाए तो जानें क्या करें

  • विटामिन डी सप्लीमेंट लेना बंद करें : अगर आप विटामिन डी सप्लीमेंट ले रहे हैं और आपका स्तर ज्यादा हो गया है, तो तुरंत सप्लीमेंट लेना बंद कर दें. डॉक्टर की सलाह के बिना कोई सप्लीमेंट न लें.
  • विटामिन डी वाले फूड्स कम करें  : विटामिन डी की अधिकता को कम करने के लिए विटामिन डी युक्त खाद्य पदार्थों का सेवन कम करें. जैसे: मछली (सामन, टूना), अंडे की जर्दी, फोर्टिफाइड दूध और अनाज
  • धूप में समय बिताना कम करें :  धूप विटामिन डी का प्राकृतिक स्रोत है। अगर आपका विटामिन डी स्तर ज्यादा हो गया है, तो धूप में समय बिताना कम करें. सुबह और शाम के समय में धूप में बैठने से बचें.
  • हाइड्रेशन बढ़ाएं : शरीर में पानी की मात्रा बढ़ाने से विटामिन डी का स्तर कम करने में मदद मिल सकती है. दिनभर में ज्यादा पानी पीएं और तरल पदार्थों का सेवन बढ़ाएं. 

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Health Tips : ज्यादा टाइट ब्रा पहनती हैं? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, जानें एक्सपर्ट की सलाह

 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
'ईरान ने फिर शुरू किया परमाणु मिसाइल प्रोग्राम', पूर्व अमेरिकी जनरल ने दी चेतावनी
Bihar MLC Election Results LIVE: चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार MLC चुनाव की गिनती शुरू, पटना में प्रत्याशी का धरना, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
SIR में गड़बड़ियों पर बोले AIMIM के वारिस पठान, 'असदुद्दीन ओवैसी ने भी...'
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
AI की बाज जैसी नजर! पत्थरों के ढेर से ढूंढ निकाला खोया इयरबड
Embed widget