एक्सप्लोरर

रात में इसलिए दही खाने से किया जाता है मना, मिथ नहीं... यह है असली लॉजिक

रात में भूल से भी दही नहीं खाना चाहिए. यह सिर्फ एक मिथ है या इसके पीछे कुछ लॉजिक भी है. आइए जानते हैं.

रात में दही खाना सही या नहीं? यह सवाल अगर आप किसी से पूछेंगे तो साफ जवाब मिलेगा बिल्कुल नहीं खाना चाहिए. लोग इसलिए रात को दही खाने से मना करते हैं क्योंकि वह अपने घर आसपास के लोगों से यह सुनते आ रहे हैं कि रात के वक्त दही खाने से तबीयत खराब हो जाती है. गला खराब हो जाता है. लेकिन क्या आपने कभी इसके पीछ का कारण जानने की कोशिश की. या बस ऐसे ही किसी ने बोल दिया तो हम आंख बंद करके बात मान लें कि रात में दही खाने से नुकसान होता है. आज हम जानेंगे कि रात में दही खाना सही है या गलत या हम सिर्फ एक मिथ को आंख बंद करके फॉलो कर रहे हैं. अब सवाल यह उठता है कि दही खाने का सही समय क्या है? अगर हम रात में दही खाते हैं तो क्या वह उतना ही फायदा पहुंचाता है जितना इसे दिन में खाने से होता है. आज इस आर्टिकल के जरिए आपके आसपास के सभी मिथ से पर्दा उठाने वाले हैं. 

क्यों रात में दही नहीं खाना चाहिए?

ईटफिट 24/7 की फाउंडर सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के मुताबिक रात में दही खाने से कोई नुकसान नहीं है. हालांकि, जब भी कोई व्यक्ति रात में दही खाएं तो एक बात का जरूर ध्यान रखे कि इसे कम मात्रा में खाएं. ऐसा इसलिए क्योंकि यह एक डेयरी प्रोडक्ट है जो फैट और प्रोटीन से भरपूर है, जिसे रात में कुछ व्यक्तियों के लिए पचाना मुश्किल हो सकता है, जिसकी वजह देर रात असुविधा या अपच हो सकता है. लेकिन अगर आपको पाचन संबंधी कोई समस्या नहीं है, तो आप अपनी डाइट में एक सीमित मात्रा  में दही को अपने रात के खाने में भी शामिल कर सकते हैं. 

दही में होते हैं खट्टा और मीठा गुण

कुछ ऐसा ही न्यूट्रिशन और वेलनेस कंसल्टेंट नेहा सहाय ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया. आयुर्वेद के अनुसार, दही में खट्टा और मीठा दोनों गुण होते हैं, और यह शरीर में कफ पैदा करती है. अगर आप इसे रात के वक्त खाते हैं तो मुमकिन है कि आपको कफ की दिक्कत शुरू हो सकती है. साथ ही सांस लेने वाली नली में काफी ज्यादा बलगम बनने लगते हैं. हालांकि यह हर व्यक्ति के साथ नहीं होता है. केवल अस्थमा, खांसी और जुकाम से पीड़ित लोगों को रात में इस खाने में बचना चाहिए क्योंकि इससे बलगम बनता है. दही वेजिटेरियन खाने में प्रोटीन का एक बहुत बड़ा सोर्स है. पेट और आंत के लिए एकदम अच्छा है. पाचन में सहायता करता है, कैलोरी में कम है. इसमें  कैल्शियम और फॉस्फोरस की भरपूर मात्रा है. अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए घर पर ताजा जमा हुआ दही खाएं. 

दही खाने के फायदे

दही प्रोबायोटिक्स का एक भरपूर सोर्स  है, जो जीवित बैक्टीरिया और यीस्ट हैं जो आंत के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है. ये प्रोबायोटिक्स पाचन में सुधार, इम्युनिटी को बढ़ाने और आंत के लिहाज से काफी अच्छा होता है. दही में कैल्शियम और प्रोटीन भी भरपूर मात्रा में होता है, जो हड्डियों के स्वास्थ्य और मांसपेशियों के लिए काफी अच्छा होता है. दही में विटामिन बी 12 और राइबोफ्लेविन भरपूर होताा है, जो हेल्दी स्किन और बालों के लिए काफी अच्छा होता है. 

दही आम तौर पर सभी के लिए फायदेमंद होता है. जिन व्यक्तियों को लैक्टोज पचाने की दिक्कत या डेयरी उत्पादों से एलर्जी है, उन्हें दही खाने से बचना चाहिए. इसके अलावा, जिन लोगों को किडनी की समस्या या हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या है, उन्हें दही खाने से एकदम बचना चाहिए

दही खाने का बेस्ट टाइम है दोपहर

दही खाने का सबसे अच्छा समय दिन के दौरान होता है, खासकर सुबह या दोपहर में, क्योंकि यह पचने में आसान होता है. आप इसे ब्रकेफास्ट या खाने के रूप में कर सकते हैं, जैसे कि चावल या सब्जियों के साथ. थोड़ी मात्रा में फल, जैसे केला या आम मिलाने से भी दही का स्वाद और पोषण मूल्य बढ़ सकता है.

सर्दी-गर्मी किसी भी मौसम में दही खा सकते हैं?

हां, दही किसी भी मौसम में खा सकते हैं. "हालांकि, गर्मी के महीनों के दौरान, यह विशेष रूप से ताज़ा और ठंडा दही खाया जाता है. यदि आप सर्दी या खांसी से ग्रस्त हैं, तो आप सर्दियों के महीनों में दही बिल्कुल भी न खाएं क्योंकि यह काफी ठंडा होता है. 

ये भी पढ़ें: ये दाल स्किन के लिए भी है शानदार चीज... इस तरह से चेहरे पर लगाएं, बिना कैमिकल आएगा निखार!

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
दिनभर ऑफिस की कुर्सी पर बैठे रहने का खतरा, इस डेस्क वर्कआउट से आसानी से हो जाएगा कम
Processed Food Health Risks: पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
पैकेट बंद खाने में छिपे वो 3 सीक्रेट केमिकल, जो बिना वजन बढ़ाए अंदर ही अंदर सड़ा रहे आपका लिवर
20-20-20 Rule: दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
दिनभर स्क्रीन देखने वालों के लिए 20-20-20 का वह नियम, जो चश्मे का नंबर बढ़ने से रोक देगा
Brain Cancer: ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल
ब्रेन कैंसर के इलाज में नई उम्मीद, Vitamin B12 थैरेपी ने दिखाया कमाल

वीडियोज

Aamir Khan बोले, Gauri के साथ शुरू होगी जिंदगी की नई शुरुआत
Rakhi Sawant की Lock Upp 2 में एंट्री का बड़ा इशारा
Ram Kapoor बने Lock Upp 2 के सबसे अमीर कंटेस्टेंट!
Sunita Ahuja ने Govinda संग शादी को लेकर किए बड़े खुलासे
Gaurav Khanna ने Akanksha Chamola संग रिश्ते पर पहली बार तोड़ी चुप्पी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Sambit Patra WhatsApp Hack: 'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'अर्जेंट है पैसे भेज दो...', BJP सांसद संबित पात्रा का व्हाट्सएप हुआ हैक, ठग ने कई लोगों को किया मैसेज
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
'पहले यूपी में तमंचे बनते थे, अब ब्रह्मोस...', CM योगी आदित्यनाथ का सपा-कांग्रेस पर हमला
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
आमिर खान की तीसरी शादी में पहुंचे इरफान पठान, दिल से दी बधाई; बोले- 'अल्लाह आपकी खूबसूरत...'
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
Video: शादी के बाद झूमे आमिर खान, पहले किया डांस फिर गौरी स्प्रैट को kiss कर लुटाया प्यार
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में दिखे तीन बेटे, ईरान के सुप्रीम लीडर मोज्तबा नहीं आए सामने, VIDEO
Exclusive: 'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
'चंपत राय ने मुझे 24 घंटे इंतजार कराया...', राम मंदिर का ध्वज डिजाइन करने वाले ललित मिश्रा के गंभीर आरोप
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
मोटा मुनाफा कमाना है तो जुलाई में लगाएं खीरा, ये 3 जादुई किस्में करेंगी पैसों की बारिश
Video: F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
F1 ट्रैक पर गूंजा भांगड़ा, सिल्वरस्टोन में पंजाबी रंग देखकर हैरान रह गई दुनिया- वीडियो वायरल
Embed widget