एक्सप्लोरर

क्या आपके भी ऑफिस में है टॉक्सिक माहौल? यहां जानिए इससे निपटने के खास टिप्स

वर्कप्लेस पर बढ़ते टॉक्सिक माहौल का सीधा असर मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है.ऐसे में आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा ना हो तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप इससे आसानी से डील कर सकते हैं.

Tips To Deal With Office Toxic Environment: वर्कप्लेस पर बढ़ते टॉक्सिक माहौल का सीधा असर हमारे मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ता है. इसके साथ ही काम के प्रोडक्टिविटी पर भी इसका असर पड़ता है. हर वर्किंग व्यक्ति यही चाहता है कि उसकी ऑफिस का एनवायरमेंट सही रहे. शांत बना रहे. लेकिन ऑफिस में कुछ ना कुछ तो ऐसा होता ही है जो आपके मेंटल पीस को बर्बाद कर देता है. कई लोग ऑफिस के टॉक्सिक माहौल के कारण डिप्रेशन, एंजाइटी और स्ट्रेस के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में अगर आप चाहते हैं कि आपके साथ ऐसा ना हो तो हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिसकी मदद से आप ऑफिस के टॉक्सिक माहौल से बड़े आसानी से डील कर सकते हैं.

ऑफिस के टॉक्सिक माहौल से खुद को ऐसे ऱखें दूर

1.ऑफिस में अगर बहुत ज्यादा टॉक्सिक माहौल है तो इसके लिए आपको ऐसे ग्रुप या ऐसे लोगों को तलाशना होगा जो स्वभाव में अच्छे हैं, जो आपको पसंद करते हैं.क्योंकि हर ऑफिस में दो तरह के लोग होते हैं. एक टॉक्सिक तो एक अच्छे. अच्छे लोगों के साथ आप रहकर अपनी परेशानी शेयर कर सकते हैं और टॉक्सिक माहौल से बच सकते हैं.

2.आपको पहले से मालूम है कि आपके ऑफिस में कुछ टॉक्सिक लोग हैं. टॉक्सिक माहौल है तो आप घर पर भरपूर आराम रिलैक्स करके ही ऑफिस काम पर आएं. ऐसे आप नेगेटिव चीज़ों को खुद से दूर कर पाएं.आपका दिमाग शांत होगा तो आपको किसी भी माहौल का कोई फर्क नहीं पड़ेगा.

3.जब ऑफिस से निकले तो ये बिल्कुल भी ना सोचे कि आज आपका ऑफिस में दिन कैसा गया. आपके साथ क्या-क्या हुआ. इसके बजाय आप ध्यान उन चीजों पर लगाएं जिससे आप रिलैक्स हो सकते हैं. जैसे आप किताबें पढ़ें, गाने सुने, घर जाकर शॉवर लें, एक्सरसाइज करें, अपने करीबियों से बातचीत करें. ऐसे आपका माइंड रिलैक्स रहेगा.

4.आपकी भलाई इसी में है कि ऑफिस में जो भी गॉसिप हो रहा है उससे दूर ही रहें. आप जितना जिस चीज में हिस्सा लेंगे, दूसरों की बुराई करेंगे आप खुद को उतना ही नेगेटिव पाएंगे.तो बेहतर होगा कि किसी अपने कलीगे की बुराई करने से अच्छा है कि आप अपने काम पर फोकस करें.

5.एक हेल्थी बाउंड्री क्रिएट करना काफी जरूरी है. आपको हर काम या फिर हर बात पर हां कहने की जरूरत नहीं है. आपको यह सोचना होगा समझना होगा कि कैसे शांत स्वभाव से दूसरे को प्रोफेशनल तरीके से ना बोल सकते हैं. यह मेंटल पीस के लिए बहुत जरूरी है.

6.ऑफिस की टॉक्सिक माहौल से बचने के लिए आपको काम की बीच ब्रेक जरूर लें. अपने दोस्त या करीबी कलीग जो आपके जैसा हि हो उसके साथ चाय पीने के लिए या फिर बीज बीच में टहलने के लिए जरूर जाएं. इसे मेंटल हेल्थ पर असर नहीं पड़ेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.
 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर के बाद की जिंदगी: ‘द ईजीएस्ट एग्जाम’ में रिकवरी, मानसिक स्वास्थ्य और परिवार के सहयोग पर चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
ब्रेस्ट कैंसर केयर: ABP News के कार्यक्रम में आधुनिक इलाज, खर्च और कैंसर के बाद की जिंदगी पर हुई चर्चा
Science Behind Hiccups: क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
क्या किसी के याद करने से आती है हिचकी, क्या है इसके पीछे का साइंस?
Diabetes Friendly Sweets: शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल
शुगर पेशेंट कैसे मनाएं दिवाली? इन मिठाइयों को करें शामिल

वीडियोज

Chitra Tripathi: यूपी की सियासत में श्रीकृष्ण पर 'महाभारत'! | UP Election 2027 | Krishna | ABP
UP Elections 2027: यूपी के रण में कृष्ण की एंट्री | CM Yogi | Breaking | Akhilesh Yadav | BJP
US Elections Inside Story: Donald Trump का दबदबा टूटा, बाजार खुशी से झूमा... | Share Market
Sansani: LOVE...शादी...और 'डेथ गेम' !
UP Elections 2027: श्रीकृष्ण पर BJP-SP में Poster War शुरू! चुनाव से पहले गरमाई यूपी की सियासत

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'INDIA गठबंधन ने जुल्म ढाए...' गृह मंत्री अमित शाह का विपक्ष पर तीखा हमला
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
'BJP कौन होती है', भड़क उठे इमरान मसूद, बोले- 'कांग्रेस के मामलों में न घुसें'
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
CSK छोड़ने के बाद माइकल हसी नए रोल में आएंगे नजर, मिली सबसे बड़ी जिम्मेदारी
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
'रामायण' के आते ही 'जेलर 2' की कमाई को लगा झटका, 22वें दिन का कलेक्शन शॉकिंग
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
राजस्थान: सरपंच और वार्ड पंचों के नतीजे घोषित, सियासी और रसूखदारों को मिली हार
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
चुनाव हारने के बाद भी झुकने को तैयार नहीं ट्रंप, डेमोक्रेट्स से दो-दो हाथ की तैयारी
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट
ICAI CA Foundation रिजल्ट जारी, 18.93% उम्मीदवार हुए पास, देखें टॉपर्स की लिस्ट 
Washing Machine Cleaning: क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह
क्या धुलने के बाद भी कपड़ों से आती है बदबू? जानें असली वजह
Embed widget