एक्सप्लोरर

दिमाग में खून जमने पर शरीर में दिखाई देते हैं ये लक्षण, तुरंत कराएं जांच

Blood Clots in Brain : दिमाग की नसों में ब्लड क्लोटिंग होने पर शरीर में कई तरह के बदलाव नजर आते हैं, जिसपर ध्यान देकर इलाज कराएं. आइए जानते हैं इस बारे में-

Blood Clots in Brain : दिमाग में खून जमना यानी ब्रेन क्लॉट एक गंभीर और जानलेवा स्थिति हो सकती है. यह तब होता है, जब मस्तिष्क की रक्त वाहिकाओं में खून का थक्का (Blood Clot) बन जाता है और ब्लड सर्कुलेशन बाधित होने लगती है. समय रहते इसका इलाज न किया जाए तो यह स्ट्रोक, लकवा या यहां तक कि मौत का कारण भी बन सकता है. आइए  जानते हैं ब्लड क्लोटिंग के लक्षण क्या हैं?

दिमाग में खून जमने के मुख्य कारण

दिमाग की नसों में खून जमने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें हाई ब्लड प्रेशर, हाई कोलेस्ट्रॉल की परेशानी, डायबिटीज, काफी ज्यादा तनाव होना, धूम्रपान और शराब का सेवन, लंबे समय तक बैठकर रहना और सिर पर चोट लगना इत्यादि शामिल है. 

ये हैं दिमाग में खून जमने के शुरुआती लक्षण

अचानक सिरदर्द होना - अगर आपको बिना किसी वजह के अचानक तेज़ सिरदर्द हो, जो सामान्य दर्द से अलग और असहनीय हो, तो यह खून जमने का संकेत हो सकता है. खासकर अगर यह दर्द एक तरफ ही महसूस हो.

बोलने में परेशानी होना - शब्दों का सही से उच्चारण न कर पाना, जुबान लड़खड़ाना या किसी बात को कहने में असमर्थ होना, जैसे संकेत ब्रेन क्लॉट के हो सकते हैं.

चेहरा सुन्न होना - अगर चेहरे, हाथ या पैर के एक ओर अचानक सुन्नता या कमजोरी महसूस हो, तो इसे हल्के में न लें. यह स्ट्रोक का स्पष्ट लक्षण हो सकता है.

चलने में परेशानी - चलते समय लड़खड़ाना, संतुलन खो देना या चक्कर आना भी इस समस्या की ओर इशारा कर सकता है.

आंखों की रोशनी पर असर - दिमाग में खून जमने पर नजर धुंधली हो सकती है या किसी एक आंख से दिखना बंद हो सकता है.

भ्रम की स्थिति - दिमाग की नसों पर खून जमने से व्यक्ति का व्यवहार अचानक बदल सकता है, उसे भ्रम की स्थिति हो सकती है या फिर सामान्य बातें समझने में भी परेशानी हो सकती है.

क्या करें अगर ये लक्षण दिखें?

अगर आपको अपने शरीर में इस तरह के लक्षण दिखे, तो एक पल की भी देरी न करें. तुरंत नजदीकी अस्पताल जाएं या एमरजेंसी सर्विस को कॉल करें. इसके अलावा सीटी स्कैन या एमआरआई के जरिए ब्रेन क्लॉट की पुष्टि की जा सकती है.

ये भी पढ़ें - चेहरे पर सर्जरी को लेकर ट्रोल हो रहीं मौनी रॉय, जानें ऐसा करने पर क्या हो सकते हैं नुकसान

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
अब आयुष्मान भारत से होगा किडनी ट्रांसप्लांट, जुग जुग जियो अभियान शुरू
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
इन गलतियों की वजह से बढ़ जाता है यूरिक एसिड, ऐसे करें कम
Lipedema Symptoms: जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
जांघ की चर्बी को न मान लेना नॉर्मल फैट, हो सकती है यह बीमारी
Copper T Pregnancy: कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?
कॉपर टी के बावजूद हो गई प्रेग्नेंसी, जानें कितना है खतरा?

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
दतिया: नतीजों पर CM मोहन यादव की पहली प्रतिक्रिया, 'BJP के...'
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
एमएस धोनी की नई पारी, पुराने शौक को बनाया 'करियर'? वीडियो वायरल
Mamachya Govyala Jauya BO: 7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
7 करोड़ के बजट में मराठी फिल्म ने बनाया रिकॉर्ड, 2026 की 9वीं बड़ी वीकेंड ओपनर बनी
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
कंगना के 'हिन्दू' वाले बयान पर सुप्रिया श्रीनेत का पलटवार, जानें क्या कहा
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
PoJK में नहीं थमा बवाल, चौथे दिन मुजफ्फराबाद में आगजनी-प्रदर्शन, गोलीबारी
Embed widget