एक्सप्लोरर

इन लोगों को कभी भी नहीं करना चाहिए लीची का सेवन, वरना पहुंच जाएंगे अस्पताल

Lychee Side Effect: लीची स्वादिष्ट जरूर है, लेकिन कुछ लोगों के लिए खतरनाक हो सकती है. किन हालात में लीची खाना सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है, इसके बारे में जानिए.

Lychee Side Effect: गर्मी का मौसम आते ही बाजार में लाल-लाल रसीली लीचियों की बहार हो जाती है. बच्चे हों या बड़े, हर किसी की नजर इस मीठे फल पर टिक जाती है.  लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि जो लीची हमें स्वाद और ठंडक देती है, वही कुछ लोगों के लिए गंभीर खतरा बन सकती है? इसलिए जरूरी है कि लीची खाने से पहले जान लें कि किन लोगों को इसका सेवन बिल्कुल नहीं करना चाहिए. आइए जानते हैं कि किन विशेष स्थितियों में लीची से परहेज करना चाहिए. 

ये भी पढ़े- COVID-19 Guideline: फिर से याद कर लीजिए कोरोना की ये पांच गाइडलाइन, पूरा परिवार रहेगा सेफ

खाली पेट लीची खाना पड़ सकता है भारी

बच्चों को सुबह खाली पेट लीची नहीं खिलानी चाहिए. इसमें पाए जाने वाले हाइपोग्लाइसिन जैसे तत्व शरीर में ब्लड शुगर को गिरा सकते हैं, जिससे मस्तिष्क में सूजन और बेहोशी तक हो सकती है. 

डायबिटीज के मरीज रहें सतर्क

लीची में चीनी की मात्रा ज्यादा होती है. डायबिटीज के मरीजों के लिए यह ब्लड शुगर लेवल को तेजी से बढ़ा सकती है, जिससे उन्हें नुकसान हो सकता है. ऐसे मरीजों को लीची से परहेज या डॉक्टर से सलाह लेकर ही सेवन करना चाहिए. 

एलर्जी से पीड़ित लोगों को हो सकता है रिएक्शन

कुछ लोगों को लीची से एलर्जिक रिएक्शन हो सकता है जैसे, चेहरे पर लाल चकत्ते, खुजली, सांस लेने में दिक्कत आदि. ऐसे लक्षण दिखें तो तुरंत इसका सेवन बंद कर दें और डॉक्टर से संपर्क करें. 

लिवर या किडनी की बीमारी वाले लोग

लीची में मौजूद कुछ यौगिक शरीर पर अधिक भार डाल सकते हैं, खासकर अगर किसी को लिवर या किडनी से संबंधित समस्या हो। इन रोगियों के लिए लीची का सेवन स्थिति को बिगाड़ सकता है. 

गर्भवती महिलाएं करें सीमित सेवन

गर्भावस्था के दौरान ज्यादा मीठे फल या ब्लड शुगर को प्रभावित करने वाले खाद्य पदार्थों से परहेज करना चाहिए. लीची का सीमित सेवन सुरक्षित हो सकता है, लेकिन अधिक मात्रा में इसका सेवन नुकसानदायक हो सकता है. 

लीची एक स्वादिष्ट और पौष्टिक फल है, लेकिन सभी के लिए नहीं है. अगर आपको या आपके परिवार के किसी सदस्य को इनमें से कोई भी स्वास्थ्य समस्या है तो लीची खाने से पहले सतर्क रहना जरूरी है. क्योंकि सेहत से बढ़कर जिंदगी में कुछ नहीं है. ये है तो मान लीजिए हमारे पास सबकुछ है. 

ये भी पढ़ें: वैज्ञानिकों ने बना ली कैंसर की दवा, जानिए थर्ड स्टेज के कैंसर में कितनी कारगर ये वैक्सीन?

Disclaimer: खबर में दी गई कुछ जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स पर आधारित है. आप किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें. 

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर रहे अस्पताल, 30 दिन में इंफेक्शन से 77% की मौत
World Stroke Day: क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
क्या मोबाइल-लैपटॉप से हो सकता है स्ट्रोक? डॉक्टर ने बताया सच
Cancer Drug Prices: 93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
93% तक सस्ती हुईं कैंसर की दवाएं, जानें किसके कितने घटे दाम?
Dentist Prescription Rules:डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स
डेंटिस्ट्स पर कसेगा शिकंजा, पर्चे पर ही देनी होंगी ये 9 डिटेल्स

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
कौन हैं आशुतोष सिन्हा? PM के गढ़ में लहराया अखिलेश का परचम, वाराणसी स्नातक सीट जीते
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
'कॉन्सर्ट मत लेकर जाना', जाह्नवी कपूर ने वीर पहाड़िया को दी डेटिंग एडवाइज, तारा संग ब्रेकअप का दिया हिंट
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
कब, कहां और किस दिन खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड का चौथा टी20? जानें A टू Z डिटेल्स
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
अल नीनो का भारत पर भयंकर असर, 6 महीने में देश में 55 हजार मौतों की आशंका?
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget