एक्सप्लोरर

हाई बीपी की समस्या में तेजी से काम करेगा ये 4 योगासन...एक बार आजमा कर देखें

Yoga For High BP: ब्लड प्रेशर के मरीज को हृदय रोग और स्ट्रोक का अधिक खतरा होता है.हालांकि आप कुछ आसान योगा कर के हाई बीपी में राहत पा सकते हैं...

Yoga For High BP: आजकल के  दौर में खराब खानपान और खराब जीवनशैली की वजह से बुजुर्ग ही नहीं युवा भी हाई ब्लड प्रेशर के चपेट में आ रहे हैं. ये एक ऐसी समस्या है जिसे अगर नजरअंदाज किया जाए तो हृदय रोग के खतरे बढ़ सकते हैं. ब्लड प्रेशर के मरीज को हृदय रोग और स्ट्रोक का अधिक खतरा होता है. स्वस्थ आहार का सेवन और नियमित एक्सरसाइज से बीपी को नियंत्रित करने में मदद मिलती है. इसके अलावा आप खुद को हाई ब्लड प्रेशर से राहत देना चाहते हैं तो कुछ योगासन को भी फॉलो कर सकते हैं. ये हाई ब्लड प्रेशर सहित कई समस्याओं को दूर करने में मदद कर सकता है. आइए जानते हैं कौन से योगासन है जिससे हाई बीपी की समस्या में आराम पाया जा सकता है.

सीतकारी-सीतकारी प्राणायाम बीपी की समस्या में काफी फायदा पहुंचा सकता है. ये हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने का काम करता है. इसके अलावा इससे तनाव भी दूर होता है. सीतकारी प्राणायाम मस्तिष्क के उन केंद्रों को प्रभावित करता है जो शारीरिक तापमान को केंद्रित करते हैं इससे सारे शरीर की मांसपेशियों को आराम पहुंचता है.इस अभ्यास को करने के लिए सबसे पहले सुखासन में बैठ जाएं. इसके बाद मुंह के अंदर जीव को तालू के पास ले जाएं. इसके बाद दोनों दातों को आपस में सटा लें, अब सांस लें और कुछ समय के लिए सांस रोकें. इसके बाद धीरे-धीरे नाक से सांस छोड़ें. इस तरह से लगभग 10 से 15 बार करें. बीपी की समस्या में फायदा पहुंचेगा.

शवासन-शवासन करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं,ये मन को शांत करने के साथ हाई बीपी को नीचे लाने में फायदेमंद है.इसे करने के लिए सबसे पहले सबसे  एक सख्त सतह पर पीठ के बल लेट जाएं और आंखें बंद कर ले. टांगों के बीच थोड़ी दूरी बना लें. ध्यान रहे कि इस समय आप पूरी तरह से रिलैक्स हो और पैरों की दोनों अंगूठे साइड की ओर झुके हुए हो. धीरे-धीरे अपने शरीर के हर हिस्से की ओर ध्यान देना शुरू करें. ऐसा करते समय सांस की गति बहुत धीमी होनी चाहिए. आप धीरे-धीरे मेडिटेशन में जाने लगेंगे, जैसे ही आपको आलस आने लगे तो सांस लेने की गति को तेज कर दें. 10 से 15 मिनट के बाद शरीर हो जाएगा.

कपालभाति-कपालभाति प्राणायाम बहुत ही फायदेमंद अभ्यास में से एक है. इससे शरीर से टॉक्सिंस निकलता है, हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने और तनाव को कम करने के लिए भी इसका अभ्यास किया जा सकता है.इस अभ्यास को करने के लिए वज्रासन में बैठकर सांसो को बाहर छोड़ने की क्रिया करें. सांसो को बाहर छोड़ने और फेंकते समय पेट को अंदर की तरफ धक्का देना है. ध्यान रहे कि सांस लेना नहीं है क्योंकि इस क्रिया में अपने आप ही अंदर सांस चली जाती है.

बालासन-बालासन भी हाइपरटेंशन के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है यह आसन तनाव को कम करता है पूरे शरीर में ब्लड सरकुलेशन में सुधार करता है और हाई ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है.बालासन करने के लिए आप वज्रासन मुद्रा में बैठ जाएं. इसके बाद सांस लेते वक्त अपने दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं. सांस छोड़ते समय आगे की तरफ झुके. ये कर्म तब तक जारी रखें, जब तक आप की हथेलियां जमीन को ना छू जाए. इसके बाद अपने सिर को जमीन पर टिकाएं.इस मुद्रा में आने के बाद शरीर को ऐसे ही छोड़ दें और आराम महसूस करें. सांस लें और सांस छोड़ें. इस मुद्रा में 1 से 3 मिनट तक रह सकते हैं. इसे रोजाना कम से कम 5 बार करने से फायदा मिल सकता है.

अगर आप भी हाई ब्लड प्रेशर के मरीज हैं तो इन ब्रीदिंग एक्सरसाइज का अभ्यास करें.इससे ब्लड प्रेशर काफी हद तक कंट्रोल में रहेगा.

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Bhang On Holi: होली पर लोग क्यों पीते हैं भांग? क्या है इसके पीछे की स्टोरी, जानिए

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Abhijeet Dipke Typhoid : अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
अभिजीत दिपके को टाइफाइड, कब खतरनाक हो जाती है यह बीमारी?
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
हार्ट अटैक जितना तेज हो सकता है पीरियड्स का दर्द
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Coffee Side Effect: दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा
दिन में 2 कप कॉफी पीने से कम होता दिल की बीमारियों का खतरा

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
'लड़ाई अभी जारी है', धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद किस बात पर अड़ी कांग्रेस? बताई दो मांगें
Exclusive: पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की क्यों हुई हार? प्रशांत का बड़ा बयान, कहा- 'क्योंकि दीदी को...'
IND vs ZIM 3rd T20 Playing 11: बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
बदल जाएगी भारत की प्लेइंग 11, ZIM के खिलाफ तीसरे T20 में ये बदलाव संभव
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
काम हाथ से न चला जाए इस डर से छुपा कर रखा स्टेज 3 कैंसर, झेली पैसे की तंगी, एक्ट्रेस शगुफ्ता अली ने सुनाई आपबीती
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
'अगर अखिलेश यादव कुर्सी पर बैठेगा तो...', मुरादाबाद की जनसभा में सपा पर बरसे AIMIM चीफ ओवैसी
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
लाल सागर में तनाव बरकरार, हूतियों ने सऊदी तेल टैंकर को बनाया निशाना, जहाजों पर भी मंडरा रहा खतरा
Mustard Oil vs Olive Oil Benefits: सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
सरसों या जैतून... हार्ट पेशेंट के लिए कौन सा तेल सही?
Kerala Students Viral Video: कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
कॉलेज केयरटेकर को स्टूडेंट्स ने दिया सरप्राइज, रिएक्शन वायरल
Embed widget