एक्सप्लोरर

​Part-1: मशीन पैदा करेगी बच्चे, पेट में पालने का चक्कर खत्म, असली मां-बाप भी आप ही होंगे

​​जो पति-पत्नी किन्हीं वजहों से माता-पिता नहीं बन पाते हैं. उनके लिए एक अच्छी खबर सामने आई है, एक कम्पनी ने दावा किया है कि अब आर्टिफिशियल कोख से बच्चों का जन्म संभव हो सकेगा.

जिस हिसाब से दुनियाभर में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर बहस चल रही है, एक दिन तो ये होना ही था. फेसबुक, एपल, टेस्ला, माइक्रोसॉफ्ट, गूगल सहित दुनिया की बड़ी से बड़ी टेक्नोलॉजी कंपनियां आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के काम में लगी हैं. अब खबर आई है कि बच्चे को कोख में पालने का चक्कर खत्म हो जाएगा. जो लोग मशीन के जरिए अपना बच्चा पैदा करना चाहते हैं, वो ऐसा कर सकते हैं. जी हां, ये वाकई दुनिया को चौंकाने वाली खबर है. बच्चे को आर्टिफिशियल गर्भाशय में पाला जाएगा और भ्रूण से लेकर पैदा होने तक की पूरी देखरेख मशीन के जरिए होगी.

कैसे पैदा होंगे बच्चे?
आर्टिफिशियल कोख से बच्चा पैदा करने का दावा एक्टोलाइफ नाम की कंपनी ने किया है. कंपनी ने बाकायदा एक वीडियो जारी करके बताया है कि अब ऐसा करना मुमकिन है. अगर किसी महिला के यूट्रस (बच्चेदानी) नहीं है या किसी गंभीर बीमारी के कारण इसे निकलवाना पड़ा है, अब वह मां बन सकेंगी. ऐसे ही, अगर किसी पुरुष को इनफर्टिलिटी की समस्या है और कोई महिला मां नहीं बन पा रही तो इस तकनीक का सहारा लिया जा सकता है. इसका तकनीक का पूरा नाम है आर्टिफिशियल गर्भाशय फैसिलिटी. एक्टोलाइफ कंपनी का दावा है कि ये दुनिया की पहली आर्टिफिशियल कोख की तरह काम करेगा.

इन्फेक्शन फ्री होता है बच्चों का जन्म
कंपनी का दावा है कि इस टेक्नोलॉजी के जरिए बच्चा इन्फेक्शन फ्री पैदा होता है. एक्टोलाइफ के पास हाई इक्विपमेंट वाली 75 लैब हैं. हर लैब में 400 ग्रोथ पॉड्स हैं, जहां गर्भ की तरह बच्चे पल सकते हैं. हर पॉड्स को बिल्कुल उसी तरह डिजाइन किया गया है, जैसा कि मां के पेट में यूट्रस (गर्भाशय) होता है. इन पोड्स को आर्टिफिशियल यूट्रस इसीलिए कहा गया है क्योंकि यह बिल्कुल मां के पेट जैसा अनुभव बच्चों को कराता है.

क्या है ग्रोथ पॉड्स?
ग्रोथ पॉड्स मशीन से जुड़ी एक बच्चेदानी है. ग्रोथ पोड के भीतर बच्चे के वाइटल साइन- यानी उसकी स्किन, धड़कन, टेंपरेटर, हर्टबीट, ऑक्सीजन लेवल, ब्लड प्रेशर, ब्रीथिंग रेट, दिल, दिमाग, किडनी, लिवर और शरीर के बाकी अंगों को रियल टाइम मॉनिटर करने के लिए सेंसर लगाए गए हैं. इसके जरिए आप बच्चे से जुड़ी सारी जानकारी हासिल कर सकते हैं. इसके अलावा मां-बाप को बच्चों का रियल अनुभव कराने के लिए एक ऐप तैयार की गई है, जिसमें वह हर चीज लाइव देख सकते हैं कि बच्चे की ग्रोथ कैसी हो रही है.

देखें वीडियो-

घर पर भी पाल सकते हैं बच्चे

अब इससे भी खास बात, अगर आप बार-बार लैब के चक्कर लगाने से बचना चाहते हैं या आपको लगता है कि आप बार-बार वहां विजिट नहीं कर सकते है जहां आपका बच्चा पल रहा है, तो आप अपने घर पर अपना पॉड रख सकते हैं. एक्टोलाइफ इस बात की भी सुविधा देता है कि आप अपना पोड घर पर ले जाएं. हर पोड के साथ बैटरी लगी होती हैं, इसलिए आप अपना बच्चा अपने साथ बेडरूम में पाल सकते हैं. हर दिन उसे देख सकते हैं. हर सेकेंड उसके साथ गुजार सकते हैं. इस पोड के जरिए आप एक समय में एक ही बच्चे के माता-पिता बन सकते हैं. चूंकि हर तरह के टेस्ट होने के बाद ही बच्चा आर्टिफिशियल गर्भ में इंप्लाट किया जाता है इसलिए किसी भी तरह के बर्थ कॉप्लिकेशन यानी जन्म के समय की बीमारी के चांस नहीं होते. 

 

यह भी पढ़ें-

​Part-2: बच्चों की इंटेलिजेंसी मशीन करेगी तय, आंख और बालों का कलर भी आपके मुताबिक होगा

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Drinking Cold Water In Summer: गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
गर्मी में बहुत ज्यादा ठंडा पानी पीना सेहत के लिए सही है या नहीं? यहां जानें डॉक्टर्स की सलाह
Body Parts In Danger From Heat: ज्यादा गर्मी से जल्दी बीमार होते हैं शरीर के ये अंग, इतनी बुरी हो जाती है हालत
ज्यादा गर्मी से जल्दी बीमार होते हैं शरीर के ये अंग, इतनी बुरी हो जाती है हालत
Ebola Virus: अफ्रीका में तेजी से फैल रहा इबोला वायरस, जानिए क्या हैं इससे बचाव के उपाय?
अफ्रीका में तेजी से फैल रहा इबोला वायरस, जानिए क्या हैं इससे बचाव के उपाय?
Social Media Health Advice: क्या आप भी इन्फ्लुएंसर्स की सलाह पर खाते हैं दवाएं, जानें सेहत पर कितने भारी ऐसे हेल्थ टिप्स?
क्या आप भी इन्फ्लुएंसर्स की सलाह पर खाते हैं दवाएं, जानें सेहत पर कितने भारी ऐसे हेल्थ टिप्स?

वीडियोज

Bakra Eid 2026: ठाणे सोसायटी में कुर्बानी को लेकर बवाल | Mumbai News | Thane |
Iran US Israel War Begin?: Trump बनाया ईरान को निशाना |Trump | Netanyahu
Iran US Israel War Begin?: Iran-US Deal पर सस्पेंस! ट्रंप के बयान से तेज हुई चर्चा | Trump |
Breaking | US Iran Ceasefire Update: Donald Trump को बड़ा झटका! | Hormuz Strait
Bihar News: मलमास मेले में बड़ा हादसा, झूले से गिरा युवक गंभीर | Crime | MalmashMela | Mela Accident

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
बेंगलुरु से चेन्नई जा रहे IndiGo विमान में टेकऑफ के वक्त भरा धुआं, इमरजेंसी में निकाले गए पैसेंजर्स
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
आर्थिक संकट से जूझ रहे ‘मोहम्मद दीपक’, 5 महीनों से नहीं दिया किराया, GYM बेचने को मजबूर
क्वालीफायर में विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड; कोई दिग्गज नहीं कर पाया
क्वालीफायर में विराट कोहली ने रचा इतिहास, IPL का सबसे बड़ा रिकॉर्ड; कोई दिग्गज नहीं कर पाया
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
'चांद मेरा दिल' में अनन्या पांडे के भरतनाट्यम डांस को देख भड़के डांसर्स, पिता चंकी पांडे ने किया बचाव
Explained: हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच! घुसपैठिए पहला टारगेट
हाई-लेवल कमेटी ऑन डेमोग्राफिक चेंज कितनी खतरनाक? जहां जनसंख्या में अचानक बदलाव, वहां करेगी जांच
Europe Heatwave: पश्चिमी यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 7 की मौत, फ्रांस-ब्रिटेन में टूटा रिकॉर्ड
पश्चिमी यूरोप में भीषण हीटवेव का कहर, 7 की मौत, फ्रांस-ब्रिटेन में टूटा रिकॉर्ड
DU student Viral Video: डीयू में फूटा छात्रा का दर्द, प्रोफेसर पर लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप- रोते हुए वीडियो वायरल
DU में फूटा छात्रा का दर्द, प्रोफेसर पर लगाए मानसिक प्रताड़ना के आरोप- रोते हुए वीडियो वायरल
Meta का बड़ा दांव! Facebook में आया Reddit जैसा नया फीचर, अब हर टॉपिक पर होगी खुलकर चर्चा
Meta का बड़ा दांव! Facebook में आया Reddit जैसा नया फीचर, अब हर टॉपिक पर होगी खुलकर चर्चा
Embed widget