एक्सप्लोरर

Tea Side Effects: बैक्टीरिया, फंगस का घर बन जाती है ठंडी चाय, दोबारा गर्म कर पी तो इतने हैं नुकसान

लोग अकसर ठंडी चाय को दोबारा गर्म कर पी लेते हैं. इसका बॉडी पर निगेटिव इफेक्ट देखने को मिल सकता है. जहां फफूंद, बैक्टीरिया हमला कर सकते हैं. वहीं, पेट संबंधी दिक्कत भी हो जाती है.

Tea Side Effects On Body: देश और दुनिया में चाय पीने के बहुत शौकीन होते हैं. कई लोगों की आंखें बिना चाय नहीं खुलती हैं. उन्हें सुबह को चाय चाहिए. इसके अलावा कई लोग ऐसे भी होते हैं, जिन्हें दिन मेें भी कई बार चाय चाहिए होती है. अधिक चाय पीना नुकसान कर सकता है. इससे एसिडिटी की समस्या होती है. कैफीन होने के कारण ब्रेन पर भी इसका नेगेटिव असर देखने को मिलता है. वहीं, बहुत सारे लोग ऐसे होते हैं, जोकि चाय बनाते हैं. चाय रखे रखे ठंडी हो जाती है. बाद में उसी चाय को गर्म कर पी लेते हैं. कई बार लोग काफी देर तक रखी हुई ठंडी चाय को ही पी जाते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि रखी हुई ठंडी चाय को गर्म कर पीना कितना नुकसानदायक हो सकता है.  

चाय दोबारा गर्म करने की जरूरत क्यों?

कुछ लोग रखी हुई चाय को दोबारा गर्म कर पी जाते हैं. इसके पीछे उनके कुछ तर्क होते हैं. मसलन बार बार चाय बचाने के झंझट से बच जाते हैं. चाय पत्ती, दूध, चीनी का दोबारा खर्चा नहीं रहता. गैस की बचत होती है. लेकिन इस थोड़ी सी बचत में वो कितना नुकसान कर रहे होते हैं. इसकी जानकारी उन्हें नहीं होती है. 

दोबारा चाय गर्म कर पीने के नुकसान क्या हैं?

कई बार लोग चाय को 4 घंटे या उससे अधिक समय के लिए रखा हुआ छोड़ देते हैं. इस दौरान चाय में माइक्रो बैक्टीरिया और फफूंद पैदा होने लगती है. चाय के फायदे को ये खत्म कर देते हैं. जब दोबारा गर्म कर चाय पी रहे होते हो तो यही बैक्टीरिया और फंगस बॉडी को बहुत अधिक नुकसान पहुंचा सकते हैं. 

अच्छे यौगिक नष्ट हो जाते हैं

चाय के कई फायदे भी हैं. लेकिन जब चाय को गर्म करते हैं तो यह नुकसान भी पहुंचाती है. इससे चाय में मौजूद खनिज और अच्छे योगिक खत्म हो जाते हैं. इसमें चाय फायदा कुछ नहीं करती, बल्कि नुकसान ही करती है. 

उल्टी, दस्त हो जाते हैं

ठंडी चाय को दोबारा गर्म करके पीना बेहद नुकसानदायक साबित हो सकता है. इसका बॉडी पर गंभीर नेगेटिव इफेक्ट देखने को मिल सकता है. बार बार इस तरह चाय का सेवन करने पर पेट खराब होना, दस्त, ऐंठन, सूजन, उल्टी जैसी गंभीर पेट संबंधी दिक्कत हो सकती हैं. इससे वजन तेजी से गिरता है.  

Disclaimer: इस आर्टिकल में बताई विधि, तरीक़ों और सुझाव पर अमल करने से पहले डॉक्टर या संबंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें.

ये भी पढ़ें: Gol Gappe Benefits: सेहत के लिए फायदेमंद होता है गोल गप्पा! कई बीमारियों का कर सकता है इलाज, जानें इसको खाने के 5 फायदे

Check out below Health Tools-
Calculate Your Body Mass Index ( BMI )

Calculate The Age Through Age Calculator

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
वर्क फ्रॉम होम करने से बढ़ रहा है पेट? अपनाएं ये एक्सरसाइज
Explained: 'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं...', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
'मैं आईना देखूं तो चेहरे पर कमियां दिखती हैं', फिल्टर सेल्फी से लगी आदत है या बीमारी?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
खाना खाने के बाद क्यों आती है सुस्ती, क्या है इसका साइंस?
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी
योग करते समय शरीर पर न डालें जोर, आयुष मंत्रालय ने दी चेतावनी

वीडियोज

Mallikarjun Kharge on PM Modi News: PM के पिता का अपमान, छिड़ा घमासान! | Breaking | ABP News
Yeh Fitoor Tera: Saumya के रबर बैंड को Jeet ने लगाया सीने से, नशे की हालत में भी छलका प्यार!
Bollywood News: 21 साल बाद फिर लौटेगी सुरों की जादुई जोड़ी, Udit Narayan और Kumar Sanu की होगी वापसी! (26.10.26)
AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
UP में ओवैसी ने बढ़ाई अखिलेश की टेंशन! 2027 में मुस्लिम वोटों पर होगा किसका कब्जा?
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
CJP में आंतरिक कलह? अभिजीत दीपके ने सौरव-आशुतोष के साथ फोटो शेयर कर साफ की तस्वीर
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
2 साल बाद खूंखार गेंदबाज की वापसी, AUS के खिलाफ तीसरे टेस्ट में अफ्रीका का मास्टरप्लान
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
ब्राजील में जीते लूला तो नेहा बोरा बोलीं, 'भारत वसंत का इंतजार कर रहा है'
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
तमिलनाडु: पूर्व स्कूली शिक्षामंत्री अनबिल महेश अरेस्ट, 100 करोड़ के कथित घोटाले का आरोप
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
दोहरे शतक से सिर्फ 1 रन दूर थे पडिक्कल, आउट होने पर उठाए सवाल
Embed widget